बड़ी खबर: नया साल शुरू होते ही कई स्मार्टफोंस में बंद हो जाएगा Whatsapp


 नई दिल्ली: Whatsapp यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कई स्मार्टफोन्स में whatsapp बंद हो जाएगा। दरअसल, 2021 में whatsapp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक iOS 9 और एंड्रॉयड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से नीचे के स्मार्टफोन पर काम करने वाले स्मार्टफोन पर whatsapp नहीं चलेगा।

बताया गया कि whatsapp के सारे फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए iPhone यूज़र्स को iOS 9 या उससे ऊपर और एंड्रॉयड यूज़र्स को 4.0.3 या उससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल करना ज़रूरी है। WhatsApp का सपोर्ट पेज यूज़र्स को ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करने की सलाह देता है, जिससे कि वह सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकें।

किन फोन में Whatsapp का सपोर्ट होगा बंद

ऐपल के iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S को ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 से अपडेट करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 6S, 6 Plus, और iPhone SE पहली जेनरेशन के आईफोन हैं, जिन्हें iOS 14 से अपडेट किया जा सकता है।

ऐसे एंड्रॉयड फोन जो Android 4.0.3 पर नहीं काम करते हैं, उन डिवाइस पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा.। इसमें HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr, Samsung Galaxy S2 जैसे मॉडल शामिल है। यदि आपको भी अपने फोन एक ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में बता करना है तो इन स्टेपल्स को फॉलो करके आसानी से देख सकते हैं।

iPhone यूजर्स ऐसे करें चेक-

  • अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Settings पर जाएं।
  • फिर General पर टैप करें।
  • Information पर जाने पर आपको अपने आईफोन की सॉफ्टवेयर डिटेल मिल जाएगी।


इसी तरह यदि आप एंड्राइड युसर हैं तो,

  • सबसे पहले settings पर जाए।
  • यहां About Phone में आपको आपके फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिलेगी।


यदि आपके पास फोन को अपडेट करने का ऑप्शन है, वह तुरंत लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट कर लें। वहीं जिन यूज़र्स के पास फोन अपडेट करने का ऑप्शन नहीं है, उन्हें वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए नया फोन खरीदने पड़ेगा।

Comments