'परियों के पानी से ठीक होगा कोरोना', अफवाह फैलते ही उमड़ी भीड़
नई दिल्ली: कोरोना महामारी पिछले डेढ़ साल से दुनियाभर में प्रकोप दिखा रही है। महामारी के प्रकोप से बचने के लिए दुनियाभर में वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में जुटे है और लोगों से मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील कर रहे है। इसी बीच भारत में इन सब वैज्ञानिक मान्यताओं पर अंधविश्वास भारी पड़ रहा है। बार-बार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां पर लोगों को वैक्सीन या किसी इलाज से ज्यादा अपनी मान्यताओं पर भरोसा है और ऐसे में कोरोना के सभी नियम टूट रहे है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ही एक अफवाह के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। राजगढ़ में अनलॉक होते ही परियों के पानी से कोरोना ठीक होने की अफवाह उड़ते ही मंदिर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में महिलाओं और पुरूष की बड़ी संख्या थी, ये सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करते हुए अंधविश्वास के चलते घरों से बाहर निकल आए। यहां चाटूखेड़ा गांव में अफवाह फैली कि दो महिलाओं के शरीर में देवपरियां आ गई हैं। इन परियों से जो जल का छींटा लेगा, उसे कोरोना नहीं होगा। जैसे ही ये अफवाह फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर प...