Posts

Showing posts from January, 2021

सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली फोटो, बताया क्यूट name

Image
मुंबई: बेटी को जन्म देने के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की फोटो फैंस को बता दी है। अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता...कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया।'' इससे पहले अपने पिता बनने की जानकारी खुद विराट कोहली ने पोस्ट कर दी थी। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा था, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी क...

30 लाख करोड़ का होता है देश का बजट, आखिर ये पैसा आता कहा से है?

Image
नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2021-22 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में पेश करने वालीं हैं। हर साल बजट से आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े व्यापारियों को भी उम्मीद रहती है कि, उनके लिए क्या ख़ास होगा। इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए भी बजट आवंटन होता है, जो वे पूरे वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न खर्चों और योजनाओं में इस्तेमाल करते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 का आवंटित बजट का आकार करीब 30 लाख करोड़ रुपए का था। ऐसे में आम आदमी में मन में ये सवाल रहता है कि सरकार जो बजट में बड़े-बड़े ऐलान करती हैं, उसके लिए पैसे कहां से आते हैं? सरकार के पास आमदनी का जरिया क्या है? आमतौर पर लोग जानते हैं कि टैक्स और राजस्व सरकार की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया होता है। तो यहां आपको बताते है कि सरकार की कमाई का जरिया क्या है। उदाहरण के लिए एक रुपये की आमदनी में मुख्यतौर पर सरकार के पास इन रास्तों से पैसे आते हैं:- उधार और अन्य देयताएं- 20 पैसे   निगम कर- 18 पैसे इनकम टैक्स- 17 पैसे सीमा शुल्क- 4 पैसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क- 7 पैसे जीएसटी एंव अन्य कर- 18 पैसे विभिन्न राजस्व से कर- 10 पैसे कर्ज से इतर...

तीन खुराक के 3300 रुपए, 70 हजार लोगों को लगाई फर्जी कोरोना वैक्सीन

Image
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ दुनियाभर के कई देशों में वैक्सीनेशन चल रहा है। वैक्सीन लगाने में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए काफी सख्ती भी बरती जा रही है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों को फर्जी कोरोना वैक्सीन लगाने की खबर सामने आ रही है। दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में कम से कम 70 हजार लोगों को फर्जी कोरोना वैक्सीन लगा दी गई। यहां एक प्राइवेट क्लिनिक में कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर लोगों से पैसा भी वसूला जा रहा था। मरीजों से प्रति खुराक 1100 रुपए लिए जा रहे है। इतना ही नहीं, कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित होने के लिए लोगों से तीन खुराक लगवाने के लिए कहा जा रहा था। ऐसे में लोगों को सभी खुराक के लिए 3300 रुपए चुकाने पड़ रहे थे।  दिल्ली धमाके का ईरानी कनेक्शन, चिट्ठी में सुलेमानी का जिक्र, लिखा- ये तो ट्रेलर है सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि फर्जी कोरोना वैक्सीन लगाने वाले क्लिनिक का स्टाफ लोगों से कहता था कि तीन खुराक लेने के बाद ही लोग कोरोना से पूरी तरह इम्यून होंगे। अब तक स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि वैक्सीन के नाम से दिए जा रहे इंजेक्शन...

दिल्ली धमाके का ईरानी कनेक्शन, चिट्ठी में सुलेमानी का जिक्र, लिखा- ये तो ट्रेलर है

Image
नई दिल्ली: दिल्ली में इसरायली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच में कई बड़े खुलासे हो रहे है। धमाके की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से जो चिट्ठी मिली है, वो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। चिट्ठी में बीते साल अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी का जिक्र है। इससे अब  ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए इजरायली दूतावास को निशाना बनाया गया है। इतना ही नहीं, चिट्ठी में बताया गया है कि यह अभी सिर्फ ट्रेलर है। ये चिट्ठी भारत में इजरायल के उच्चायुक्त को लिखी गई थी। चिट्ठी में 2020 में मारे गए कासिम सुलेमानी और ईरान के वरिष्ठ न्यूक्लियर वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह का भी जिक्र है. दोनों को शहीद बताया गया है। बता दें कि कासिम सुलेमानी बीते साल अमेरिकी हमले में मारे गए थे। बड़ा खुलासा: बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है दिल्ली धमाका गौरतलब है कि, 3 जनवरी 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ड्रोन हमले के जरिए कासिम सुलेमानी को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निशाना बनाया गया था जिसमें उनकी मौके पर ही मौत...

बड़ा खुलासा: बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है दिल्ली धमाका

Image
  नई दिल्ली: दिल्ली में स्थित इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि, दिल्ली में इसरायली दूतावास के पास हुआ कम तीव्रता का धमाका किसी बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है। हालांकि इस ब्लास्ट से भले ही किसी की जान नहीं गई, लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है।  दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई में सभी धर्मस्थलों, देशभर के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई और उत्तर प्रदेश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है, ताकि कोई भी साजिश नाकाम की जा सके।  दिल्ली में IED ब्लास्ट, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस धमाके की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि, ये धमाका तनाव पैदा करने के लिए किया गया है। इस धमाके के बाद इसरायली दूतावास के आसपास की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि धमाका उस समय हुआ जब वहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर राजपथ पर बीटिंग द...

दिल्ली में IED ब्लास्ट, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे

Image
नई दिल्ली : दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास आईईडी धमाका हुआ है। इस धमाके में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इससे 4-5 गाड़ियों के शीशे टूटे है। घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमें शाम 5.45 बजे धमाके की कॉल मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इजरायली दूतावास ने फिलहाल ब्लास्ट की खबरों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

पहले इंतजार, अब नहीं परवाह, पांच राज्यों में बर्बाद हुए वैक्सीन के 5 हजार डोज

Image
नई दिल्ली: 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। टीकाकरण शुरू होने से अबतक पांच राज्यों में ही पांच हजार से ज्यादा डोज बर्बाद हो चुके है। अकेले त्रिपुरा में 10 फीसदी से ज्यादा वैक्सीन ख़राब हुई है। वैक्सीन के बर्बाद होने का कारण काफी हद तक वैक्सीन की शीशियों को खोलने के बाद पर्याप्त मात्रा में लाभार्थियों का ना मिलना है। दरअसल, वैक्सीन की शीशियों को खोलने के चार घंटे के अंदर इस्तेमाल करना होता है। त्रिपुरा के टीकाकरण अधिकारी डॉ. कल्लोल रॉय का कहना है कि “अब तक कुल 1,623 वैक्सीन डोज या 11 फीसदी वैक्सीन बर्बाद हुई हैं क्योंकि कई लाभार्थी टीकाकरण के दौरान उपलब्ध नहीं थे और सीरिंज में डालने के दौरान भी ड्रॉपलेट्स गिर जाती हैं। इसके साथ ही हमें चार घंटे के भीतर शीशी का उपयोग करना होता है।' अथॉरिटीज ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए वैक्सीनेटर्स को उन लोगों को भी वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है जो उस दिन के शेड्यूल में शामिल नहीं हों। सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों का हंगामा, SHO को लगी तलवार वैक्सीन बर्बाद होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सचिन राजेश भूष...

सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों का हंगामा, SHO को लगी तलवार

Image
  नई दिल्ली : दिल्ली में ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन ख़त्म होता दिख रहा था लेकिन आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इस किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर संघर्ष हुआ है। दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई एक-दूसरे पर हमला लिया।  जानिए कौन है लाल किले पर झंडा लगाने वाला शख्स, गांव से फरार परिजन स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और हाईवे खाली करने की मांग की गई। दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, इस बवाल के बीच कई लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इसी बवाल के बीच SHO अलीपुर पर एक प्रदर्शनकारी ने तलवार से हमला किया। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

जानिए कौन है लाल किले पर झंडा लगाने वाला शख्स, गांव से फरार परिजन

Image
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर रैली के नाम राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने जो उत्पात मचाया, वो पूरे देश ने देखा। उपद्रवियों ने न सिर्फ तोड़फोड़ मचाई बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, लाल किले की प्राचीर में घुसकर इन लोगों ने निशान साहिब का झंडा तक फहरा दिया। अब पुलिस इन दंगाइयों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लाल किले पर झंडा लगाने वाले अब पुलिस की रडार पर है।  इंदौर एयरपोर्ट पर महिला ने खुद को बताया राहुल गांधी की पत्नी, कहा- वो मिलने नहीं आते, मैं जा रही हूं पुलिस की सख्ती को देखते हुए अब ये लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते-छिपते फिर रहे हैं। खबरों के मुताबिक़, झंडा लगाने वाले शख्स के परिवार वाले और उसके समर्थक ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव से फरार हो गए है। लाल क़िला पर झंडा लगाने वाले युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के गांव तारा सिंह के जुगराज सिंह के तौर पर की गई है। जैसे ही पुलिस द्वारा सख्ती किए जाने की भनक लगी, जुगराज के माता-पिता घर में बुजुर्गों को छोड़कर भाग गए हैं। 20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बन...

इंदौर एयरपोर्ट पर महिला ने खुद को बताया राहुल गांधी की पत्नी, कहा- वो मिलने नहीं आते, मैं जा रही हूं

Image
इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, ये महिला जबरन एयरपोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, जबकि महिला के पास कोई टिकट नहीं था। बताया जा रहा है कि, महिला के पास चार-पांच बैग थे।  20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बनाया निशाना, सामने आए लालकिले में उपद्रव का वीडियो इतना ही नहीं महिला ने जांच अधिकारियों को रौब दिखाते हुए खुद को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पत्नी बताया। वह कह रही थी कि राहुल उससे मिलने नहीं आता, इसलिए वह उससे मिलने जा रही है। तुम सब मुझे सैल्यूट करोगे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से दूर ले गई। लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा पुलिस ने महिला के परिजनों की जानकारी निकाली तो पता चला कि वे परदेशीपुरा क्षेत्र में रहते हैं। एयरपोर्ट पर महिला द्वारा हंगामा करने की जानकारी पाकर परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे कभी-कभी दौरे पड़ते हैं तो इस तरह की हरकतें करने लगती है। प...

20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बनाया निशाना, सामने आए लालकिले में उपद्रव का वीडियो

Image
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने राजधानी दिल्ली में जो तांडव किया, उसने देश को शर्मसार कर दिया। ट्रेक्टर रैली के दौरान किसान बेकाबू हो गए और पुलिस बैरीकीटिंग को तोड़ते हुए दिल्ली में घुस गए। इस दौरान कई जगह पुलिस और किसानों के बीच भिडंत हुई, जिसमें 300 पुलिसकर्मी घायाल हो गए हैं। इतना ही नहीं, किसान लाल किले की प्राचीर में घुस गए और तिरंगे के साथ निशान साहिब का झंडा लगा दिया। लाल किले में भी किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ रहे है।  'लाठी-डंडे साथ लाना, तिरंगे के साथ अपना झंडा भी लगाना', राकेश टिकैत का वीडियो वायरल हाल ही में सामने आए लाल किले के वीडियो-फोटो में देखा जा सकता है कि, कैसे किसानों ने वहां उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने लाल किले के एंट्री पॉइंट को तहस-नहस कर दिया। टिकट बुकिंग काउंटर और सुरक्षाबलों के ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की। एंट्री प्वाइंट पर उपद्रवियों ने मशीनें तोड़ दी, बैरिकेड्स तोड़ दिए है। पुलिस अब इन स्थानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है, ताकि बदमाशों और उपद्रवियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किया जा सके। केसरिया पगड़ी पहन ...

'लाठी-डंडे साथ लाना, तिरंगे के साथ अपना झंडा भी लगाना', राकेश टिकैत का वीडियो वायरल

Image
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर जहां राजपथ पर देश का शौर्य और संस्कृति देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर किसानों की ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा भी देखने को मिली। इस हिंसा के बाद किसान संग्ठानों और किसानों के समर्थन में खुलकर खड़े हुए विपक्षी दलों ने भी इससे पल्ला झाड़ लिया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके इस वीडियो के बाद सवाल उठ रहे है कि, क्या दिल्ली हिंसा पहले से सुनियोजित थी?  लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत कहते नजर आ रहे हैं, 'सरकार मान नहीं रही है,  ज्यादा कैंड़ी पड़ रही है सरकार। अपना ले आइओ झंडा, झंडा भी लगाना। लाठी-गोठी भी  साथ रखिओ अपनी, झंडा लगाने के लिए. समझ जाइओ सारी बात। तिरंगा भी लगाना, अपना झंडा भी लगाना, ठीक है। अब सब आ जाओ अपनी जमीन बचाने। आ जाओ अपनी जमीन बचाने के लिए वरना जमीन नहीं बचनी. जमीन छीन ली जाएगी।' राकेश टिकैत का वीडियो टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद हिंसा के सुनियोजित षणयंत्र को लेकर गंभीर स...

लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा

Image
नई दिल्ली: ट्रेक्टर रैली निकाल रहे किसान बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारी किसान लाल किला परिसर में घुस गए। लाल किले के प्राचीर पर लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। अभी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, जिन्हें पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान जगह-जगह झड़प हुई है। इस झड़प से संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि दिल्ली में घुसे किसान उनके संगठन के नहीं है, भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) और किसान मजदूर संघर्ष समिति हमारे मोर्चा का हिस्सा नहीं है, वे अपने फैसले स्वतंत्र तरीके से लेते हैं। बताया जा रहा है कि आईटीओ पर पहुंचा किसानों का जत्था, किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़ा हुआ है। इन किसानों ने ऐलान किया था कि हम लाल किले तक जाएंगे. इसके बाद किसानों का जत्था लाल किले जाने लगा। किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।अब पुलिस ने आईटीओ पर लाठीचार्ज किया है और इ...

केसरिया पगड़ी पहन छाए पीएम मोदी, जामनगर से मिला था उपहार

Image
  नई दिल्ली: हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक चर्चा में रहता है। हर किसी को इंतजार रहता है कि, आज प्रधानमंत्री कौनसी पगड़ी पहनेंगे। राष्ट्रीय पर्व पर पगड़ी पहनने की परंपरा को पीएम ने इस बार भी ख़ास तरह की पगड़ी पहनकर जारी रखा। पीएम मोदी ने इस बार गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी पहनी है। जानकारी के मुताबिक़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जो ख़ास पगड़ी पहनी है, वो उन्हें जामनगर के शाही परिवार की ओर से तोहफे में दी थी। पिछले साल उन्‍होंने 'बंधनी' पहनी थी जो कमर तक है। केसरिया रंग की पगड़ी में पीला रंग भी समाहित था। 2015 से लेकर अबतक हर साल गणतंत्र दिवस पर मोदी खास तरह की पगड़‍ियां पहने दिखे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी पारंपरिक कुर्ता पायजामा, जैकेट पहने और कंधे पर शॉल डाले नज़र आए। इस मौके पर पीएम मोदी ने शहीदों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पोलैंड में शरणार्थी भी प्यार से जामनगर को 'लिटिल पोलैंड' के रूप में याद करते हैं, जिसके नाम पर बाद में एक फिल्म भी बनाई गई थी।

सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा, 50 फीसदी लोगों को हुआ कोरोना लेकिन उन्हें नहीं थी जानकारी

Image
  नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए सीरो सर्वे में दिल्लीवासियों की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सीरो सर्वे में पता चला है कि, दिल्ली की 50 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली के सभी जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा, जबकि एक जिले में यह आंकड़ा 60 फीसदी के पार जाता दिखाई देता है। इसे दिल्ली का अबतक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे माना जा रहा है। इस सीरो सर्वे में दिल्ली से सभी वार्डों से लगभग 28 हजार सैंपल लिए गए थे। सर्वे में दिल्ली के हर म्युनिसिपल वार्ड से 100 सैंपल लिए गए थे। इस सर्वे के लिए 10 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक लोगों के सैंपल इकट्ठे किए गए थे। सर्वे में ये बात सामने आई कि दिल्ली की 50 फीसदी से भी ज्यादा जनता कोरोना से संक्रमित हो चुकी है।  LAC पर फिर झड़प, घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने खदेड़ा, 20 जख्मी सर्वे के मुताबिक दिल्ली के 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में हर्ड इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। दूसरे शब्दों में इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि दिल्ली के करीब 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना हुआ और उन्हें इसका पता तक नहीं चला। इसके बाद वे अपने शरीर की बे...

LAC पर फिर झड़प, घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने खदेड़ा, 20 जख्मी

Image
  लद्दाख: पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय और चीनी सेना के बीच एक बार फिर झड़प होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।  इतिहास की सबसे बड़ी रेड, पौने दो हजार करोड़ की काली कमाई का भांडाफोड़ भारतीय सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी ऐनिकों को रोका और इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि, इस झड़प में 20 चीनी सैनिक और चार भारतीय जवान घयाल हुए है। इसके बाद सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।  सिंघु बॉर्डर पर पकड़े गए संदिग्ध शख्स का खुलासा, कहा- कैंप में किसानों ने पीटा, दबाव में लिया पुलिस का नाम भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है। इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कल 9वें दौर की बातचीत ...

सिंघु बॉर्डर पर पकड़े गए संदिग्ध शख्स का खुलासा, कहा- कैंप में किसानों ने पीटा, दबाव में लिया पुलिस का नाम

Image
  नई दिल्ली : किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर से पकडे गए संदिग्ध शख्स ने अपना बयान पलटते हुए बड़ा खुलासा किया है। योगेश का कहना है कि, उसने प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में आकर मीडिया के सामने वो बयान दिया था और पुलिस का नाम लिया था। आगे योगेश ने कहा कि, उसे कुछ लोगों ने कैंप में ले जाकर मारा और कहा कि, उसे ये बयान देना पड़ेगा। योगेश का कहना है कि,''मुझे मारने के बाद खाना खिलाया और दारू भी पिलाई, जिसके बाद उन लोगों ने मेरा वीडियो बनाया। मेरे साथ 4 और लड़के पकड़े थे जिसमें एक का नाम सागर था. बाकी के नाम मुझे पता नहीं। सागर ने बताया कि उसे भी मारा गया। योगेश ने कहा कि उन लोगों ने मुझे डराया और कहा कि हमने सागर को मार दिया। अब तुझे छूटना है कि नहीं? योगेश का कहना है कि उन्होंने कहा कि जो हम कहेंगे, उसे तुझे प्रेस के आगे बोलना है। वहां एक झूठी कहानी बनाई गई जो मैंने मीडिया के आगे बताई।  उनसे छूटने के लिए मैंने ये सब कहा और पुलिस के सामने जाते ही मैंने सब सच-सच पुलिस को बता दिया। सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश   योगेश ने बताया कि वह हरियाणा ...

इतिहास की सबसे बड़ी रेड, पौने दो हजार करोड़ की काली कमाई का भांडाफोड़

Image
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने शनिवार को राजस्थान के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग के जयपुर के सर्राफा कारोबारी, दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारकार पौने दो हजार करोड़ की दो नंबर की कमाई का खुलासा किया है। आयकर विभाग को सर्राफा व्यापारी के यहां एक सुरंग मिली है, जिसमें 700 करोड़ की जायदाद की जानकारी मिली है।  इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस छापेमारी की ये कार्रवाई पञ्च दिनों तक चली। इस कार्रवाई में आयकर विभाग की 50 तेअमें 200 कर्मचारियों के साथ पांच दिनों तक लगातार कागजातों और दस्तावेज खंगालती रही। विभाग के अनुसार ये छापे शहर के तीन बड़े कारोबारी समूहों सिल्वर आर्टग्रुप, चोरडिया ग्रुप और गोकुल कृपा ग्रुप पर की गई। इस दौरान 1700 से 1750 करोड़ रुपए की दो नंबर की कमाई का खुलासा हुआ है।   सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश आयकर विभाग की इस कार्रवाई को राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान एक तहखाने में कई कीमती वस्तुएं मिली हैं। आकलन किया...

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश

Image
  नई दिल्ली: कृषि कानून रद्द करने को लेकर किसान करीब दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वे ना ही सरकार के किसी प्रस्ताव को मानना चाहते हैं और ना ही कानून वापसी से कम उन्हें कुछ मंजूर है। किसान 26 जनवरी पर ट्रेक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं। इसी बीच सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। किसानों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति 26 जनवरी पर किसान नेताओं की हत्या करने के लिए आया है।  इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस  पकड़े गए संदिग्ध युवक ने सोनीपत के राई थाने के एक पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। संदिग्ध का कहना है कि उसे एक पुलिस अधिकारी ने 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठने वाले चार किसान नेताओं को गोली मारने के निर्देश दिए और नेताओं के फोटो भी साझा किए हैं। हालांकि, इस दावे पर अभी तक सरकार या हरियाणा पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। इस व्यक्ति को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नहीं रहे माता की भेंटे गाने वाले नरेंद्र चंचल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार संदिग्ध ने खुलासा करते हुए बत...

नहीं रहे माता की भेंटे गाने वाले नरेंद्र चंचल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Image
  नई दिल्ली: 'तूने मुझे बुलाया शेरावालिये' गाने वाले बजन सम्राट नरेंद्र चंचल नहीं रहे। 80 साल की उम्र में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया है। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मातारानी के भजन गाते हुए बि‍ताया था।उनके भजन घर घर मशहूर हुए। उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। कोरोना वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग अमृतसर में जन्मे तथा जालंधर को अपनी कर्मभूमि मानने वाले नरेंद्र चंचल के निधन से शहर के धार्मिक स्थलों में भी शोक की लहर है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के दिनों में हाजिरी लगवाने वाले नरेंद्र चंचल के शहर में वरुण मदान एकमात्र शिष्य है। जिन्होंने नरेंद्र चंचल से धार्मिक संगीत का ज्ञान प्राप्त किया है।

इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस

Image
  इंदौर: निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अपनी कर्मठता से अनूठी मिसाल पेश कर दी है। मातृत्व अवकाश पर गईं नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सिर्फ 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगर निगम अफसरों के साथ जोन-18 में साफ-सफाई और नाल टैपिंग काम का निरीक्षण किया। वे एक से डेढ़ घंटा तक विभिन्न स्थानों पर घूमीं। आयुक्त पाल 9 जनवरी को बैठक लेने के बाद 10 जनवरी से 15 दिन की छुट्टी पर गईं थीं, लेकिन 13 वें दिन ही काम पर लौट आईं हैं। दरअसल, वह 27 जनवरी से कार्यभार संभालने वाली थी, लेकिन 22 जनवरी से ही लौट आईं। उनकी अनुपस्थिति में आयुक्त का प्रभार निगम के अपर आयुक्त एसके चैतन्य के पास था। पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी को निर्देश दिए कि शनिवार तक आजाद नगर नाले के बचे हुए 8-10 घरेलू आउटफॉल बंद किए जाएं। आयुक्त ने जोन-18 के आजाद नगर, मूसाखेड़ी, तीन इमली और पालदा जैसे क्षेत्रों में सफाई और नाला टैपिंग के काम देखें। वे इलाके में बने सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और अ...

कोरोना वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग

Image
पुणे: कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में आग लग गई है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।  पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण बताया जा रहा है कि पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लगी है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।आग लगने का कारण और टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।  दूर से ही प्लांट के ऊपर धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। पांच मंजिला इस प्लांट में कोविशिल्ड का प्रोडक्शन कुछ दिन में शुरू होने वाला है।

पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण

Image
  नई दिल्ली : वैक्सीनेशन के दूसरे चरण को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दरअसल, टीकाकरण के दूसरे फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसे में दूसरे फेज में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा। साथ ही सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। हालांकि, अभी क्लियर नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है।  ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत, टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा गौरतलब है कि, देश में अभी कोरोना का पहला फेज चल रहा है, जिसमें 7 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरा फेज शुरू होगा। केंद्र सरकार की ओर ...

ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत, टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा

Image
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ब्रिसबेन में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया ने इसको भी मुमकिन कर दिखाया और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर दिया। ब्रिस्बेन की जीत के हीरो ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाए. ऋषभ ने यह पारी 138 गेदों पर 8 चौको और एक छक्के की मदद से खेली। पहली पारी में ऋषभ पंत सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऋषभ पंत की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर लगातार दूसरी बार पटखनी दी है। ब्रिस्बेन के गाबा में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया का गुरूर तोड़ने के साथ-साथ कई अहम कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए। दरअसल, यह जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे पायदान पर धकेल दिया और 118 अंक के साथ दूसर...

मिट्टी में रहना, जानवरों का सड़ा मांस खाना, शख्स के गंदे शौक सुनकर उल्टी कर देंगे आप

Image
  नई दिल्ली: आपने कई लोगों के अजीबोगरीब शौक के बारे में तो सुना होगा। कोई खाना खाने का शौकीन होता है, कोई खाना बनाने का, कोई बाल बढ़ाने का, तो कोई महंगी कार और बाइक्स का। किसी का शौक दुनिया घुमने का होता है और कोई अपने अनोखे शौक से नया रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहता है। यहां यदि हम आपसे कहे कि, एक शख्स ऐसा भी है जिसे गंदगी का शौक है और इसी से उसने रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। ये शख्स पिछले 65 सालों ने नहीं नहाया है। इतना ही नहीं, इस शख्स से शौक के बारे में सुनकर आपको उल्टी आ जाएगी।  इरान के रहने वाले अमोऊ हाजी 83 साल के हैं और पिछले 65 सालों ने अपने शारीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली है। उसे पानी से डर लगता है। उसका कहना है कि, यदि वह नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। अमोऊ कभी भी अपने खाने पीने की चीजों को साफ-सुथरा नहीं रखता क्योंकि उसे साफ-सुथरी चीजों से नफरत है।  बीटिंग रिट्रीट पर कोरोना का साया, नहीं होंगे दर्शक लेकिन हाई होगा जवानों का जोश अमोऊ का कहना है कि ये गंदगी ही उनको 83 की उम्र में भी स्वस्थ और ह्रष्ट- पुष्ट रखती है। अपनी इसी ना नहाने की वजह से अमोऊ को कई बार गांव से...

बीटिंग रिट्रीट पर कोरोना का साया, नहीं होंगे दर्शक लेकिन हाई होगा जवानों का जोश

Image
नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण देश में भले ही कम होता जा रहा है लेकिन ख़तरा अभी भी बना हुआ है और सबकुछ सामान्य होता नहीं दिख रहा है। कोरोना का असर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह पर भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि इस बार कोई भी विदेशी मेहमान परेड देखने के लिए नहीं पहुंच रहा है। सरकार इस दौरान पूरी सतर्कता बरतने की कोशिश कर रही है।  कोरोना के चलते इस बार अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सरेमोनी में हर साल जैसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। बीएसएफ सूत्रों की मानें, तो इस बार 26 जनवरी को सामूहिक तौर पर रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। कोरोना संकट के कारण 7 मार्च, 2020 से ही अटारी-वाघा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी बंद है, यहां हजारों की संख्या में दर्शक आते थे। कोरोना से जान गंवाने वालों को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- हम उनका अंतिम संस्कार भी नहीं सके गौरतलब है कि, यहां हर शाम भारत और पाकिस्तान के जवान आमने-सामने होते थे, इस दौरान झंडा उतारने के दौरान होने वाली बीटिंग रिट्रीट के दौरान दोनों ओर जोश हमेशा ही हाई रहता था। इसकी शुरुआत साल 1959 में की गई थी। इस बार 26 जनवरी को दिल्ली के रा...

कोरोना से जान गंवाने वालों को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- हम उनका अंतिम संस्कार भी नहीं सके

Image
  नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस महाभियान की शुरुआत कर पीएम मोदी संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्‍होंने उन लोगों को याद किया जिनकी इस महामारी की वजह से जान चली गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में हमारे कई साथी ऐसे रहे जो बीमार होकर अस्पताल गए तो लौटे ही नहीं।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट के उसी समय में, निराशा के उसी वातावरण में, कोई आशा का भी संचार कर रहा था, हमें बचाने के लिए अपने प्राणों को संकट में डाल रहा था। ये लोग थे हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस ड्राइवर, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी, पुलिस और दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स। हमारे कई साथी कोरोना से ग्रसित होकर अस्पताल गए तो लौटे ही नहीं। ऐसे सभी साथियों को हम सादरांजलि अर्पित करते हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बीमारी ने लोगों को अपने घर से दूर रखा। माताएं बच्चों के लिए रो रही थीं, लेकिन वो अपने बच्चों के पास नही...

राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपए

Image
  नई दिल्ली: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए आज से धन संग्रह की शुरुआत हो गई है। इस निधि समर्पण अभियान की शुरुआत के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार  समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले पांच लाख का चेक दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए दान किए। वहीं, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोढाकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोंविदभाई ढोढाकिया लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। पतंगों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, आगन में छाई संक्रांति की खुशियां राम मंदिर निर्माण के लिए आज सबसे बड़ा चंदा रायबरेली से मिलेगा। रायबरेली के सुरेंद्र सिंह आज मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का समर्पण निधि सौंपेंगे। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि धन संग्रह के लिए पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ...

पतंगों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, आगन में छाई संक्रांति की खुशियां

Image
उज्जैन : पूरे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उज्जैन में राजाशिराज बाबा महाकाल के आंगन में सबसे पहले त्यौहार मना। तड़के 4 बजे भस्मारती में पुजारी ने भगवान महाकाल को तिल से स्नान कराया और लड्डुओं का भोग लगाया। इससे पहले बुधवार शाम गर्भगृह और नंदीहॉल को पतंगों से सजाया गया।  यहां देखें महाकाल दरबार का पूरा वीडियो महाकाल मंदिर की परंपरा अनुसार मकर संक्रांति पर तड़के भस्मारती में भगवान महाकाल को तिल से स्नान कराया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र व आभूषण से आकर्षक श्रृंगार हुआ। भगवान को भस्म रमाने के बाद तिल के लड्डुओं का भोग लगाकर आरती हुई। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में मकर संक्रांति पर पतंग सज्जा की गई है।  इंतजार ख़त्म: तय समय से 22 मिनट पहले इंदौर पहुंची कोरोना वैक्सीन   इसके साथ ही लोग क्षिप्रा-नर्मदा नदी में आस्था की दुबकी लगा रहे हैं और दान-पुण्य कर रहे हैं। संक्रांति पर पर्व स्नान के लिए शिप्रा नदी में नर्मदा का मिलियन क्यूबिक मीटर पानी लाया गया है। श्रद्धालु नर्मदा-शिप्रा के जल से पर्व स्नान करेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने...

इंतजार ख़त्म: तय समय से 22 मिनट पहले इंदौर पहुंची कोरोना वैक्सीन

Image
इंदौर: लंबे समय से कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को आखिरकार आज राहत भरी खबर मिल गई है। बुधवार को अपने तय समय से 22 मिनट पहले कोरोना वैक्सीन इंदौर पहुंच गई। ढ़ाई मिनट में इसे विमान से उतार कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। प्रबंधन के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई 5382 जो मुंबई से आई है, आज अपने तय समय 16.25 मिनट से पहले 16.03 पर ही इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्‍डे पर आ गई। 16.08 बजे कोरोना वैक्सीन को उतारने का काम शुरू हुआ जो 16.10 पर खत्म हुआ। 16.13 मिनट पर इसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।  भारतीय सेना के सामने निकली ड्रैगन की हेकड़ी, पीछे हटे 10 हजार चीनी सैनिक जानकारी के मुताबिक इंदौर में यह पहली खेप कोविशील्ड वैक्सीन की है। कोरोना वैक्सीन के कुल 13 बॉक्स इंदौर पहुंचे हैं। इन 13 बक्सों में एक लाख 56 हजार वैक्सीन हैं, जो कि पहले कोरोना वॉरियर्स को लगेगा। हवाईअड्‍डे पर वैक्सीन के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम थे। ट्रक में लोड करने के बाद वैक्सीन को मीडिया से ‍छिपाकर गंतव्य तक ले जाया गया।  

भारतीय सेना के सामने निकली ड्रैगन की हेकड़ी, पीछे हटे 10 हजार चीनी सैनिक

Image
लद्दाख: पिछले साल गर्मियों से भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए भीषण ठंड में भी लद्दाख में सैनिकों की तैनाती की गई है। इस भीषण ठंड में भारतीय जवान तो चट्टान की तरह डटे हुए हैं लेकिन चीनी सैनिकों की हेकड़ी निकल गई है। चीनी सैनिक ऐसे मौसम में टिक नहीं पा रहे हैं और लगातार पीछे हट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एलएसी की पिछली पंक्ति से चीनी सेना लगातार खिसकती जा रही है। कहा जा रहा है कि, फ्रंट पर चीनी सेना की स्थिति भले ही पहले जैसी बनी हुई है लेकिन कुछ ही समय में 10 हजार चीनी सैनिक एलएएसी से हट चुके हैं। हालात यहां तक खराब हैं कि अगर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच एलएसी के फ्रंट पर कोई हिंसक झड़प होती है, तो चीनी सेना को पीछे से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, ऐसे किया वेलकम चीनी सेना की बुरी हालत की वजह है मौसम। एक तरफ भारतीय सेना को दुनिया के सबसे ऊंचे समर क्षेत्र सियाचिन में न सिर्फ युद्ध लड़ने का अनुभव है, बल्कि वहां सेना हमेशा तैनात रहती है। इसलिए -30 और -040 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी डटी हुई है। वहीं चीनी सैनिक ऐसे हालात के...

सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, ऐसे किया वेलकम

Image
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर सोमवार को किलकारी गूंजी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने घर नन्ही परी आने की खुशखबरी फैन्स को सुनाई थी, जिसके बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया। विरुष्का की बेटी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और अब उसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।  यहां देखें विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। हालांकि फोटोज में बस बच्ची के पैर नजर आ रहे हैं लेकिन ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। विराट-अनुष्का बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी तस्वीर को शेयर करते हुए विकास शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "खुशियां आ चुकी हैं। परिवार में एक परी ने कदम रखा है।" तस्वीर पर विकास ने कई सारे कार्टून इमोजी बनाते हुए वेलकम भी लिखा है। इससे पहले विराट कोहली ने अपने पिटा बनने की खबर शेयर करते हुए लिखा था, "हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज...

विराट-अनुष्का बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

Image
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं। सोमवार को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की ख़ुशी विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बढाई देना शुरू कर दिया है।  चुनाव हारने के बाद मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं डोनाल्ड ट्रंप!   विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'  अनोखा क्रिकेट: जब धोती-कुर्ता पहन खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, संस्कृत में हुई कमेंट्री बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। फैंस ने ट्वीट्स के जरिए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।...

चुनाव हारने के बाद मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं डोनाल्ड ट्रंप!

Image
डोनाल्ड ट्रंप ने वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए खूब सुर्खियाँ बटोरी। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी हरकतों को लेकर, लेकिन जाते-जाते उन्होंने वो कर डाला जो अमेरिका के इतिहास में शायद ही कभी हुआ हो और हुआ भी हो तो कई सालों पहले। इसको लेकर दुनियाभर की मीडिया में वह चर्चा का विषय बन गया।  ये चर्चा ना उनके बयान को लेकर ना हरकतों को लेकर, बल्कि हिंसा को लेकर थी। दरअसल, 7 जनवरी को ट्रंप समर्थकों ने वाशिंगटन स्थित देश की संसद कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था। ट्रंप समर्थक प्रदर्शनकारी संसद में घुस गए थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का महौल बन गया था। इस दौरान वहां गोलियां भी चली, जिसमें महिला सहित करीब चार लोगों की मौत हो गई थी।  राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार ने क्या डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति पर असर किया है? क्या ट्रंप मानसिक रूप से बीमार हैं और इसी बीमारी में वह कैपिटल हिल  जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए समर्थकों को भड़का रहे हैं? इस तरह के सवाल इस लिए उठ रहे है क्योकि राष्ट्रपति पड़ के चुनाव में मिली हार के बाद ट्रंप अजीबोगरीब बर्ताव कर रहे हैं। विपक्ष भी लगाया उन...

अनोखा क्रिकेट: जब धोती-कुर्ता पहन खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, संस्कृत में हुई कमेंट्री

Image
  भोपाल: देश में क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। मैदान पर पेंट-शर्ट में क्रिकेट खेलते तो आपने कई लोगों को देखा होगा लेकिन माथे पर त्रिमुन्द और धोती-कुर्ता पहने मैदान में खिलाड़ियों को नहीं देखा होगा। कुछ ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला। भोपाल के अंकुर मैदान में वैदिक ब्राह्मण एक खास टूर्नामेंट में धोती-कुर्ता पहनकर बल्ला-गेंद लेकर मैदान में उतरे। इतना ही नहीं कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में हुई। क्रिकेट खेल रहे पंडित आपस में भी संस्कृत में ही बात कर रहे थे। महर्षि वैदिक परिवार द्वारा आयोजित अंकुर मैदान में क्रिकेट का अनोखा नजारा दिखा।  कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग, 16 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाभियान महर्षि महेश योगी क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर्स धोती-कुर्ता पहनकर बैटिंग-बॉलिंग और फिल्डिंग करते नजर आए। खेल का प्रारूप पूरी तरह से अलग दिखाई दिया। कॉमेंटेटर्स संस्कृत भाषा में कॉमेंट्री तक करते दिखे। महर्षि क्रिकेट टूर्नामेंट में सिर्फ वैदिक ब्राह्मणों को खेलने की अनुमति दी गई। प्रतियोगिता में खेल रहे सभी ब्राह्मण अपनी पारंपरि...

कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग, 16 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाभियान

Image
  नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है। कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया गया है। सबसे पहले तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।  इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है। लद्दाख से बड़ी खबर: फिर भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ आज की बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने Co-WIN वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली। Co-W...

लद्दाख से बड़ी खबर: फिर भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ

Image
लद्दाख: लद्दाख में चीनी सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की है। सेना ने भारतीय इलाके से एक चीनी सैनिक को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक, चीन का सैनिक शुक्रवार को पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पकड़ा गया। पीएलए का सैनिक एलएसी को पार कर आ गया और भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया। भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अब पीएलए सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के अंतर्गत व्यवहार किया जा रहा है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि इस चीनी सैनिक से किन हालातों में सीमा पार की है। ऐसी ठंड: खाने के लिए उठाए और हवा में ही जम गए नूडल्स, -45 डिग्री है तापमान   सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना को ये जानकारी दे दी गई है कि उनका एक जवान भारत की कस्टडी में है। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर एक दूसरे से संपर्क में हैं। पिछले एक साल में ये दूसरी बार है जब कोई चीनी सैनिक पकड़ा गया है। गौरतलब है कि, पिछले साल मई से चल रहे तनाव के बाद ही...

ऐसी ठंड: खाने के लिए उठाए और हवा में ही जम गए नूडल्स, -45 डिग्री है तापमान

Image
नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाके शीतलहर की चपेट में है। वहीं, कई जगहों पर बर्फबारी के चलते पारा माइनस से 10-20 देग्री नीचे पहुंच गया है। यदि हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताए जहां ठंड इतनी है कि चीजें हवा में ही जमने लगी है तो आप चौंक जाएंगे लेकिन ये सही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।  तेजी से घूम रही धरती, तो क्या 24 घंटे से ज्यादा का हो जाएगा एक दिन इस वायरल वीडियो में एक टेबल पर प्‍लेट में रखा अंडा ठंड के मारे हवा में ही जम गया है। इसके बगल में नूडल्‍स भी हैं, वो भी जम गए हैं। अंडे को बीच से तोड़ा जा रह था तभी वो जम गया। वहीं नूडल्‍स को खाने के लिए उठाया जा रहा था, इस बीच वो भी हवा में जम गई। इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट हम आपको बता दें कि यह फोटो रूस के साइबेरिया के नोवोडिबिस्‍क की है। वहां इन दिनों बेहद ठंड पड़ रही है। शहर का तापमान भी -45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस शहर में साल भर ठंडा मौसम रहता है।

इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट

Image
इंदौर: इंदौर में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ब्रिटेन से भारत आए एक यात्री में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। गुरूवार को दिल्ली की लैब से आई रिपोर्ट में यात्री में नया वायरस पाया गया है। मरीज में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि संभागायुक्त पवन शर्मा ने की है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है और नए सतरें की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर्स ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि, पिछले दिनों ब्रिटेन से लौटे 100 यात्रियों की जांच की गई थी, जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों मरीजों में नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए इनके जांच सैंपल दिल्ली की लैब भेजे गए थे, एक यात्री को होम आइसोलेट किया गया था, जबकि दूसरा यात्री सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती है। सावधान इंदौर! चिकन शॉप में मिला बर्ड फ़्लू, 17 दुकानों पर कार्रवाई जांच में वायरस के स्पाइक जीन में तीन बड़े बदलाव  देखने को मिले हैं। नए स्ट्रेन की पहचान बी 1.1.7 के रूप में हुई है। अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने नया स्ट्रेन मिलने की पुष्टि की हैं। मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रदेश से अन्य चार मरीजों के सैंपल भी नई स्ट्रेन की...

सावधान इंदौर! चिकन शॉप में मिला बर्ड फ़्लू, 17 दुकानों पर कार्रवाई

Image
इंदौर: शहर में कोरोना के बीच बर्ड फ़्लू तेजी से पैर पसार रहा है। बर्ड फ़्लू से अबतक 250 कौओं की मौत हो गई है। हाल ही में इंदौर के आजाद नगर इलाके की चार चिकन शॉप के तीन चाकुओं में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। निगम ने देर रात कार्रवाई करते हुए आजाद नगर थाना क्षेत्र में मूसाखेड़ी और अन्य जगहों की 17 दुकानों से 197 मुर्गियों और  200 अंडों को एहतियात के तौर पर जब्त किया।  अमेरिका में पब्लिक इमरजेंसी, संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन वहीं गाइडलाइन के अनुसार इन दुकानों के एक किमी के दायरे में आने वाली सभी चिकन शॉप्स को बंद कर आज से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक जब्त की गई मुर्गियों को मारकर दफनाया जाएगा। इधर, रतलाम में तीन दिन में 15 कौओं की मौत हो गई है। इसको देखते हुए पशु विभाग अलर्ट हो गया है। मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले के सभी चिकित्सालयों में निर्देश जारी कर आसपास के पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है। इंदौर: रथ पर विराजे रणजीत बाबा, प्रभातफेरी में ...

तेजी से घूम रही धरती, तो क्या 24 घंटे से ज्यादा का हो जाएगा एक दिन

Image
धरती 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा कर लेती है। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन अब पृथ्वी धड़ाधड़ घूम रही है। पिछले 50 सालों में किसी भी समय की तुलना में धरती अब तेजी से घूम रही है। वैज्ञानिकों की चिंता इस बात से बढ़ गई है कि, इसे मैनेज कैसे किया जाए। धरती में ये बदलाव पिछले साल के मध्य में आया था। पिछले साल जून से लेकर अब तक धरती अपनी धुरी पर ज्यादा तेजी से घूम रही है।. इसकी वजह से धरती पर मौजूद सभी देशों का समय बदल जाता है।  साइंटिस्ट्स को अपनी-अपनी जगहों पर मौजूद एटॉमिक क्लॉक का समय बदलना पड़ेगा। यानी इस बार साइंटिस्ट्स को निगेटिव लीप सेकेंड अपनी-अपनी घड़ियों में जोड़ना पड़ेगा। साल 1970 से अब तक कुल मिलाकर 27 लीप सेकेंड जोड़े जा चुके हैं। अमेरिका में पब्लिक इमरजेंसी, संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की खबर अनुसार पिछले कई दशकों से धरती 24 घंटे के समय से ज्यादा समय लेकर अपनी धुरी पर घूम रही थी लेकिन पिछले साल जून से 24 घंटे से कम समय में एक चक्कर लगा रही है.।धरती इस समय 24 घंटे में 0.5 मिलीसेकेंड कम समय लेकर घूम रही है। यानी हमारे 24 घंटे...

अमेरिका में पब्लिक इमरजेंसी, संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन

Image
  नई दिल्ली: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये से बवाल मचा हुआ है। ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में अमेरिका ने एक बार फिर हिंसा का रूप देखा है। इस बार वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा किया। जब भारत में देर रात का वक्त था उस वक्त हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थक हथियारों के साथ कैपिटल हिल में घुस गए, यहां तोड़फोड़ की, सीनेटरों को बाहर किया और कब्जा कर लिया। इंदौर: रथ पर विराजे रणजीत बाबा, प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि, लंबे संघर्ष के बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें बाहर निकाला और कैपिटल हिल को सुरक्षित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाशिंगटन के मेयर ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि हिंसा में गोली लगने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। हंगामा ऐसे समय में हुआ जब यहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था। वहीं, इस हंगामे के बाद ट्विटर ने ट्रंप के अकाउंट को 12 और इंस्टाग्राम ने 24 घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिसका मतलब ह...