मिट्टी में रहना, जानवरों का सड़ा मांस खाना, शख्स के गंदे शौक सुनकर उल्टी कर देंगे आप
नई दिल्ली: आपने कई लोगों के अजीबोगरीब शौक के बारे में तो सुना होगा। कोई खाना खाने का शौकीन होता है, कोई खाना बनाने का, कोई बाल बढ़ाने का, तो कोई महंगी कार और बाइक्स का। किसी का शौक दुनिया घुमने का होता है और कोई अपने अनोखे शौक से नया रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहता है। यहां यदि हम आपसे कहे कि, एक शख्स ऐसा भी है जिसे गंदगी का शौक है और इसी से उसने रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ये शख्स पिछले 65 सालों ने नहीं नहाया है। इतना ही नहीं, इस शख्स से शौक के बारे में सुनकर आपको उल्टी आ जाएगी। इरान के रहने वाले अमोऊ हाजी 83 साल के हैं और पिछले 65 सालों ने अपने शारीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली है। उसे पानी से डर लगता है। उसका कहना है कि, यदि वह नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। अमोऊ कभी भी अपने खाने पीने की चीजों को साफ-सुथरा नहीं रखता क्योंकि उसे साफ-सुथरी चीजों से नफरत है।
बीटिंग रिट्रीट पर कोरोना का साया, नहीं होंगे दर्शक लेकिन हाई होगा जवानों का जोश
अमोऊ का कहना है कि ये गंदगी ही उनको 83 की उम्र में भी स्वस्थ और ह्रष्ट- पुष्ट रखती है। अपनी इसी ना नहाने की वजह से अमोऊ को कई बार गांव से बाहर रहना पड़ता है। ख़ास बात तो ये है कि, उनकी हरकतों की तरह ही उनकी डाइट भी इतनी ही अजीबोगरीब है। अमोऊ एक्सीडेंट या प्राकृतिक तरीके से मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद करते हैं। उनको नॉन वेज खाना ज्यादा पसंद है। जानवरों के सड़े मांस के अलावा अमोऊ को गंदे सड़े घरेलू साग-सब्जी के कचड़े भी पसंद है। अमोऊ को घर का बना स्वादिष्ट भोजन कतई पसंद नहीं है।
राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान, अहमदाबाद के हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपए
उनके रहने की बात करें तो वह अपने गांव से दूर जमीन में बने गड्डों में रहते हैं। हालांकि, गांव वालों ने अमोऊ के लिए एक छोटी सी झोपड़ी बनाई है लेकिन वो उसमें नहीं रहता है। अमोऊ को मिट्टी मे रहना ज्यादा सुखद लगता है।अमोऊ को किसी भी तरह कि गंदगी से कोई इंफेक्शन नहीं होता है। हालांकि, गांव वाले उससे वहां मिलने आते रहते हैं। अमोऊ को सिगरेट पीने का काफी शौक है लेकिन यहां भी अमोऊ ने गंदगी का एक नया रिकार्ड बना रखा है। गांव वाले अमोऊ को जो सिगरेट दे जाते हैं। उसके खत्म होने के बाद अमोऊ चिलम में जानवरों का सूखा मल डालकर भी पीते हैं। अमोऊ कहते हैं कि वो इस दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं त्याग कर वो इस तरह के जीवन मे बेहद खुश हैं।

Comments
Post a Comment