LAC पर फिर झड़प, घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने खदेड़ा, 20 जख्मी


 
लद्दाख:
पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय और चीनी सेना के बीच एक बार फिर झड़प होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। 

इतिहास की सबसे बड़ी रेड, पौने दो हजार करोड़ की काली कमाई का भांडाफोड़

भारतीय सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी ऐनिकों को रोका और इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि, इस झड़प में 20 चीनी सैनिक और चार भारतीय जवान घयाल हुए है। इसके बाद सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 

सिंघु बॉर्डर पर पकड़े गए संदिग्ध शख्स का खुलासा, कहा- कैंप में किसानों ने पीटा, दबाव में लिया पुलिस का नाम

भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है। इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कल 9वें दौर की बातचीत हुई। करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है, लेकिन भारत ने एलएसी पर तनाव को कम करने की अपील की।

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश

सिक्किम के ना कूला में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त हुई है, जब खबरें है कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम समेत कई इलाकों से चीनी सेना ने अपनी तैनाती को कम किया है, लेकिन जवान अभी भी डटे हैं। इस वजह से भारतीय सेना ने अपने जवानों की तैनाती बनाई रखी है।



Comments