कोरोना वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग
पुणे: कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट में आग लग गई है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण
बताया जा रहा है कि पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लगी है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है।
अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।आग लगने का कारण और टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। दूर से ही प्लांट के ऊपर धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। पांच मंजिला इस प्लांट में कोविशिल्ड का प्रोडक्शन कुछ दिन में शुरू होने वाला है।

Comments
Post a Comment