पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण
नई दिल्ली: वैक्सीनेशन के दूसरे चरण को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दरअसल, टीकाकरण के दूसरे फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है।
ऐसे में दूसरे फेज में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा। साथ ही सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। हालांकि, अभी क्लियर नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है।
ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत, टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा
गौरतलब है कि, देश में अभी कोरोना का पहला फेज चल रहा है, जिसमें 7 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरा फेज शुरू होगा। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि किस सेशन में कौन-सी वैक्सीन दी जानी है, ये पूरी तरह से राज्य सरकार पर निर्भर है।
अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य हैं, जहां लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली, पंजाब समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी अभी टीका लगाने से बच रहे हैं। ऐसे कर्मियों की अब काउंसलिंग की जाएगी। देश में अबतक दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है, कोविशिल्ड और कोवैक्सीन।
मिट्टी में रहना, जानवरों का सड़ा मांस खाना, शख्स के गंदे शौक सुनकर उल्टी कर देंगे आप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देशभर में वैक्सीनेशन के पहले चरण की शुरुआत की थी।पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है।टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2,07,229, दूसरे दिन 17,072, तीसरे दिन 1,48,266, चौथे दिन 1,77,368 कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन दी गई थी।

Comments
Post a Comment