दिल्ली में IED ब्लास्ट, तीन गाड़ियों के शीशे टूटे



नई दिल्ली: दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास आईईडी धमाका हुआ है। इस धमाके में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इससे 4-5 गाड़ियों के शीशे टूटे है। घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमें शाम 5.45 बजे धमाके की कॉल मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इजरायली दूतावास ने फिलहाल ब्लास्ट की खबरों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

Comments