विराट-अनुष्का बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं। सोमवार को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की ख़ुशी विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बढाई देना शुरू कर दिया है।
चुनाव हारने के बाद मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं डोनाल्ड ट्रंप!
विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'
अनोखा क्रिकेट: जब धोती-कुर्ता पहन खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, संस्कृत में हुई कमेंट्री
बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। फैंस ने ट्वीट्स के जरिए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। साथ ही मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे।



Comments
Post a Comment