इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस
इंदौर: निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अपनी कर्मठता से अनूठी मिसाल पेश कर दी है। मातृत्व अवकाश पर गईं नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सिर्फ 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगर निगम अफसरों के साथ जोन-18 में साफ-सफाई और नाल टैपिंग काम का निरीक्षण किया। वे एक से डेढ़ घंटा तक विभिन्न स्थानों पर घूमीं।
आयुक्त पाल 9 जनवरी को बैठक लेने के बाद 10 जनवरी से 15 दिन की छुट्टी पर गईं थीं, लेकिन 13 वें दिन ही काम पर लौट आईं हैं। दरअसल, वह 27 जनवरी से कार्यभार संभालने वाली थी, लेकिन 22 जनवरी से ही लौट आईं। उनकी अनुपस्थिति में आयुक्त का प्रभार निगम के अपर आयुक्त एसके चैतन्य के पास था।
पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे चरण में होगा कई वीआईपी का टीकाकरण
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी को निर्देश दिए कि शनिवार तक आजाद नगर नाले के बचे हुए 8-10 घरेलू आउटफॉल बंद किए जाएं। आयुक्त ने जोन-18 के आजाद नगर, मूसाखेड़ी, तीन इमली और पालदा जैसे क्षेत्रों में सफाई और नाला टैपिंग के काम देखें। वे इलाके में बने सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
आजाद नगर नाला टैपिंग के संबंध में उन्हें अधिकारियों ने बताया कि कुछ घरेलू आउटफॉल अब तक इसलिए टैप नहीं हो पाए हैं, क्योंकि वे दो से तीन फीट अंदर हैं। शुक्रवार और शनिवार को लगातार काम करके उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment