फ्री वैक्सीन पर डॉ हर्षवर्धन की सफाई, सिर्फ इन लोगों के लिए होगी मुफ्त



नई दिल्ली: आज पूरे देश में वैक्सीन के एकसाथ चल रहे ड्राई रन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने देशभर में कोरोना वैक्सीन फ्री लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फ्री होगी।' लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने ट्वीट कर इस पर सफाई दी। ये वैक्सीन सभी के लिए फ्री नही होगी।

इंदौर: नए साल के साथ नए वायरस की एंट्री, हरकत में प्रशासन  

डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, "फ्री वैक्सीन सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर हैं। ऐसे लोगों की संख्या करीब तीन करोड़ है। बाकी लोगों को वैक्सीन कैसे लगेगी इस पर जुलाई तक फैसला होगा।"

देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड को मंजूरी

एक दिन पहले ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की 10 सदस्यीय समिति ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है। हालांकि अभी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से मंजूरी मिलना बाकी है।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन की तेजी से मंजूरी और वितरण के लिए किसी मूल्य सीमा के बिना इनके आयात और निर्यात की इजाजत भी दे दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने जिन स्थानों पर एक्सप्रेस कार्गो निपटान प्रणाली चालू है, वहां कुरियर के जरिए कोविड-19 की वैक्सीन के आयात और निर्यात के लिए नियमन में छूट दी है।

 
 

 

Comments