इतिहास की सबसे बड़ी रेड, पौने दो हजार करोड़ की काली कमाई का भांडाफोड़
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने शनिवार को राजस्थान के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग के जयपुर के सर्राफा कारोबारी, दो रियल स्टेट डेवेलपर के यहां छापा मारकार पौने दो हजार करोड़ की दो नंबर की कमाई का खुलासा किया है। आयकर विभाग को सर्राफा व्यापारी के यहां एक सुरंग मिली है, जिसमें 700 करोड़ की जायदाद की जानकारी मिली है।
इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस
छापेमारी की ये कार्रवाई पञ्च दिनों तक चली। इस कार्रवाई में आयकर विभाग की 50 तेअमें 200 कर्मचारियों के साथ पांच दिनों तक लगातार कागजातों और दस्तावेज खंगालती रही। विभाग के अनुसार ये छापे शहर के तीन बड़े कारोबारी समूहों सिल्वर आर्टग्रुप, चोरडिया ग्रुप और गोकुल कृपा ग्रुप पर की गई। इस दौरान 1700 से 1750 करोड़ रुपए की दो नंबर की कमाई का खुलासा हुआ है।
सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश
आयकर विभाग की इस कार्रवाई को राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमार कार्रवाई बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान एक तहखाने में कई कीमती वस्तुएं मिली हैं। आकलन किया जा रहा है कि यहां 700 करोड़ रुपए की संपत्ति हो सकती है। जयपुर पुलिस ने तहखाने में मिली मूर्तियों, कालीनें, कीमती स्टोन और बहुमूल्य पदार्थों के बारे में जानकारी मांगी है ताकि ये पता चल सके कि ये माल कहां से आए हैं और इनकी सप्लाई कहां होती थी।
इनकम टैक्स के अनुसार इन ग्रुपों के दफ्तरों से जो कागजात जब्त हुए हैं उसमें करीब 200 करोड़ के लेन देन की पर्चियां मिली हैं। यहां पर लगे हुए सभी CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं जिनका अध्ययन किया जाएगा। इनकम टैक्स की 50 टीमें करीब पांच दिनों तक दो सौ कर्मचारियों के साथ इन तीनों समूह पर छापेमारी की कार्रवाई में लगी रही। अब आयकर विभाग इन दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रहा है।

Comments
Post a Comment