इंदौर की बेटी बनीं मिसाल, पिता की मौत के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बन पूरा किया सपना
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है. ये लाइनें सुनी और बोली तो खूब जाती हैं, लेकिन मुश्किल होता है इनको सच करना, और जो ऐसा करते हैं, वो मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही कर मिसाल बनी है इंदौर की बेटी ऐश्वर्या शर्मा। ऐश्वर्या का ग्रेजुएशन पूरा होने के कुछ महीनों बाद ही उनके पिता का निधन हो गया है। ऐसे में घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही ऐश्वर्या ने पढ़ाई की और अपने पापा का सपना पूरा किया।
इंदौर: नए साल के साथ नए वायरस की एंट्री, हरकत में प्रशासन
SGSITS से इंजीनियरिंग कर चुकी ऐश्वर्या शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। दो साल की ट्रेनिंग के बाद वह वायुसेना की तकनीकी शाखा को बतौर फ्लाइंग ऑफिसर जॉइन करेंगी। पिछले साल आयोजित वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल पांच लाख प्रतिभागियों में से चयनित 214 में ऐश्वर्याभी शामिल हैं। वे बताती हैं मेरे पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा नेवी में पेटी ऑफिसर थे। उनका सपना था कि मैं भी सेना में अधिकारी की तरह नौकरी करूं।
ऐश्वर्या बतातीं हैं कि, जब साल 2019 में मेरा ग्रेजुएशन पूरा हुआ तो उसके चार महीनी बाद ही मेरे पिता का निधन हो गया था। मेरी बहन उस वक्त छोटी थी और मां गृहिणी, इसलिए परिवार की जिम्मेदारी मुझ पर थी। कैंपस प्लेसमेंट होने के बाद मुझे इंफोसिस में जॉब मिल गई। इसके बाद इंदौर में मैंने एक कमरा किराए पर लेकर जॉब के साथ पढ़ाई भी की। वहीं, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इंटरनेट के इस ज़माने में भी ऐश्वर्या ने बगैर कोचिंग और इंटरनेट की मदद लिए ही परीक्षा की तैयारी की थी। साक्षात्कार के लिए ऐश्वर्या ने महू के रिटायर्ड सेनाधिकारी से मार्गदर्शन लिया।
बड़ी खबर: युद्ध की तैयारी कर रहा चीन!, LAC पर तैनात किए टैंक
ऐश्वर्या ने बताया लिखित परीक्षा पास करने के बाद एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड द्वारा गांधी नगर में साक्षात्कार लिया गया। पांच दिन तक ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर परखा जाता है। जैसे एक तस्वीर को 30 सेकंड देखने के बाद कहानी लिखना, एक शब्द को तीन सेकंड पढ़ने के बाद वाक्य बनाना, किसी मुसीबत में बाहर निकलने की त्वरित योजना बनाना आदि कई टास्क दिए गए।
ऐश्वर्या के मुताबिक, बतौर फ्लाइंग ऑफिसर अपना काम संभालने के पहले उन्हें दो साल की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। जिसमें कि, उन्हें हैदराबाद स्थित एयरफोर्स एकेडमी में छह माह की जनरल ट्रेनिंग के बाद एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज बेंगलुरु में डेढ़ साल का गहन तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐश्वर्या को राफेल सहित सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों, मालवाहक जहाज, हेलिकॉप्टर व अन्य मशीनों के रखरखाव का जिम्मा मिलेगा।

Comments
Post a Comment