अमेरिका में पब्लिक इमरजेंसी, संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन
नई दिल्ली: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये से बवाल मचा हुआ है। ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में अमेरिका ने एक बार फिर हिंसा का रूप देखा है। इस बार वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा किया। जब भारत में देर रात का वक्त था उस वक्त हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थक हथियारों के साथ कैपिटल हिल में घुस गए, यहां तोड़फोड़ की, सीनेटरों को बाहर किया और कब्जा कर लिया।
इंदौर: रथ पर विराजे रणजीत बाबा, प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब
इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि, लंबे संघर्ष के बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें बाहर निकाला और कैपिटल हिल को सुरक्षित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाशिंगटन के मेयर ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि हिंसा में गोली लगने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। हंगामा ऐसे समय में हुआ जब यहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था।
वहीं, इस हंगामे के बाद ट्विटर ने ट्रंप के अकाउंट को 12 और इंस्टाग्राम ने 24 घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिसका मतलब है कि ट्रंप फिलहाल कोई नया पोस्ट नहीं डाल पाएंगे। अमेरिका में इस तरह के बवाल की खबर पूरी दुनिया में आग की तरह फैली। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत अन्य कई राष्ट्रप्रमुखों ने इस हिंसा की निंदा की और अमेरिकी इतिहास के लिए काला दिन करार दिया।
इंदौर की बेटी बनीं मिसाल, पिता की मौत के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बन पूरा किया सपना
निर्वाचन नतीजों पर अमेरिकी संसद की बुलाई गई बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने व्हाइट हाउस और अमेरिकी कैपिटल भवन के बाहर इकट्ठा होना शुरू कर दिया था. जिसके बाद अचानक से भीड़ ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमला बोल दिया। समर्थक इतनी ज्यादा तादाद में थे कि पुलिसकर्मियों ने लिए उन्हें रोक पाना संभव नहीं था। उग्र समर्थक डोनाल्ड ट्रंप की जीत के नारे लगा रहे थे। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही रोक दी गई और सदस्यों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हिंसा को राजद्रोह बताया है। उन्होंने कहा कि भीड़ वापस लौटे और लोकतंत्र को काम करने दे। बाइडेन ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्रपति अच्छा है या बुरा लेकिन एक राष्ट्रपति के शब्द मायने रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप से कह रहा हूं कि अभी नेशनल टेलीविजन पर आकर अपनी शपथ पूरी करें, संविधान की रक्षा करें और इस घेराबंदी को समाप्त करने की मांग करें।
फ्री वैक्सीन पर डॉ हर्षवर्धन की सफाई, सिर्फ इन लोगों के लिए होगी मुफ्त


Comments
Post a Comment