Posts

Showing posts from May, 2021

कोरोना-ब्लैक फंगस के बाद नई बीमारी का बढ़ रहा ख़तरा, बच्चों को बना रही शिकार

Image
  नई दिल्ली: देश में इस समय कोरोना के साथ ही ब्लैक-व्हाईट और येलो फंगस का ख़तरा बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होनेके साथ ही तीसरी लहर की आहट दिखने लगी है। तीसरी लहर ने चिंता इसलिए बढ़ा दी है क्योकि डॉक्टर्स ने इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर बताया है। इसी बीच एक और नई बीमारी देश में पैर पसार रही है। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि ये बीमारी बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कोविड से ठीक होने के बाद बच्चों में ‘मल्टी-सिस्टम इन्फ्लैमेटरी सिंड्रोम’ (MIS-C) नई चिंता का सबब बनकर उभरा है। इस सिंड्रोम में बच्चों के कई अंग प्रभावित होते हैं। COVID-19 से संक्रमित होने के कुछ हफ्तों बाद ये बीमारी बच्चों को अपना शिकार बना रही है।  कोरोना की दूसरी लहर में दो बच्चों में ये बीमारी देखने को मिली है। अब तक 5 बच्चों में ये बीमारी सामने आ चुकी है।  फोर्टिस हेल्थकेयर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार गुप्ता का कहना है, ‘मैं नहीं कह सकता कि MIS-C खतरनाक है या इससे जीवन को खतरा है लेकिन निश्चित रूप से कई बार यह संक्रमण बच्चों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। यह बच्चों के...

'लालकिले पर कब्जा करना चाहते थे किसान, मोदी सरकार को बदनाम करने की थी साजिश'

Image
नई दिल्ली: 26 जनवरी पर लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि, किसान बड़ी संख्या में लाल किले में इसलिए घुसे थे क्योकि वे वहां कब्जा कर उसे धरनास्थल बनाना चाहते थे। इसके अलावा 26 जनवरी को ही ऐसा इसलिए किया गया ताकि दुनियाभर में मोदी सरकार को बदनाम किया जा सके। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़, चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि, पूर्व योजना के अनुसा किसान लाल किले में बड़ी संख्या में घुसे और घंटों यहां रहे। पुलिस के मुताबिक़, इस ग्घतना की योजना नवंबर-दिसंबर में ही बना ली गई थी क्योकि हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में ट्रेक्टर लाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने इससे जुड़े डाटा भी चार्जशीट में पेश किए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हिंसा फैलाने के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू, इकबाल सिंह, मनिंदर मोनी और खेमप्रीत सहित 16 लोगों के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने सभी पर देशद्रोह, दंगा करना, हत्या की कोशिश और डकैती जैसी गंभीर धाराएं लगाई ह...

कल से बंद हो जाएंगी सभी सोशल मीडिया साइट्स! आज ख़त्म हो रही डेडलाइन

Image
नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट्स आज जिंदगी का हिस्सा बन गई है। भारत में करोड़ों लोग फेसबुक, ट्विटर का इस्तेमाल करते है। अब देश में इस बात की जमकर चर्चा हो रही है कि, बुधवार से ये सोशल मीडिया साइट्स बंद हो जाएंगी। सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनियों को दी गई डेडलाइन्स आज ख़त्म हो रही है। दरअसल, सरकार ने सेाशल मीडिया कंपनियों को शिकायत और निगरानी के लिए भारत में अफसरों की नियुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन भारतीय सोशल मीडिया कंपनी koo को छोड़कर किसी भी सोशल मीडिया कंपनी ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। सरकार की ओर से 25 फरवरी 2021 को दिए गए निर्देशों की डेडलाइन आज ख़त्म हो रही है। इसके बाद ये माना जा रहा है कि सरकार इन सोशल मीडिया कंपनियों पर कार्रवाई कर सकती है। केंद्र ने इस साल की 25 फरवरी को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए ज्यादा कड़े नियमों की घोषणा की थी, जिसके तहत उन्हें रिपोर्ट की गई सामग्री को 36 घंटे में हटाना पड़ेगा और भारत में काम करने वाले किसी अधिकारी के साथ एक शिकायत निवारण सिस्टम बनाना होगा।  दरअसल बीते कुछ सालों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल ...

इंदौर: पाकिस्तानी युवकों से शादी करना चाहती थीं महिला जासूस, ISI पर शक

Image
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर के समीप महू से जासूसी के आरोप में पकड़ी गई दोनों युवतियों से जांच एजेंसियों की पूछताछ जारी है। अभी तक की पूछताछ में कई जानकारियां निकलकर सामने आई है। अब जानश एजेंसियों का शक आईएसआई पर जा रहा है। पूछताछ में दिनों बहनों से बताया कि, जिन पाकिस्तानी युवकों से वह बातचीत करती थी, उनसे शादी करना चाहती थी। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि, दोनों बहनें कहीं आईएसआई की साजिश का शिकार तो नहीं हो गई। हालांकि, इसको लेकर अबतक कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। दोनों युवतियों से अबतक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक उनके कॉल रिकार्ड्स से इस बात की पुष्टि तो हो चुकी है कि युवतियां पाकिस्तान के युवकों से बातचीत और चैटिंग करती रहती थीं। एजेंसियां की जांच में फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि इन्होंने गोपनीय दसतावेज या सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे युवकों को भेजे हों। जो सबसे बड़ा सवाल है वो यह कि इनमें से एक युवती ने फेसबुक पर फेक प्रोफाइल क्यों बनाया था और बाद में उसे डिलीट क्यों किया? हालांकि जिन पाकिस्तानी युवकों से वो बात करती थीं, पुलिस के मुताबिक उनकी ग...

ब्लैक-व्‍हाइट के बाद येलो फंगस की दस्तक, ये लक्षण दिखे तो तुरंत शुरू करें इलाज

Image
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर से देश जूझ रहा है। इसी बीच आए ब्लैक फंगस और फिर व्‍हाइट फंगस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन बीमारियों से तो लोग ट्रस्ट है इसी बीच येलो फंगस ने भी दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में येलो फंगस का मामला सामने आया है। येलो फंगस से संक्रमित इस मरीन का फिलहाल वही के एक अस्पताल में जारी है। इसके लक्षणों की बात करे तो, विशेषज्ञों के अनुसार येलो फंगस के मरीज को सुस्ती, भूख कम होना या बिल्कुल भूख न लगने जैसे शुरुआती लक्षण आते हैं। साथ ही मरीज का वजन भी कम होने लगता है। वहीं गंभीर मामलों में मवाद आने, घावों के धीमी गति से ठीक होने, कुपोषण, अंगों का काम करना बंद करने जैसे स्थिति पैदा हो जाती है। इसके मरीज की आंखें भी अंदर धंस जाती हैं। कहा जा रहा है कि यह येलो फंगस बाकी दोनों यानी कि ब्‍लैक और व्‍हाइट फंगस से ज्‍यादा खतरनाक है क्‍योंकि यह घातक बीमारी शरीर के अंदर शुरू होती है और काफी बाद में इसके लक्षण बाहर दिखाई देते हैं। ऐसे में लक्षण दिखते ही तत्‍काल ट्रीटमेंट शुरू करें। बाकी दोनों फंगस की तरह येलो फंगस का संक्रमण होने के पीछे का कारण भी गंदगी और नमी ...

स्लॉट बुकिंग के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, सीधे लगवा सकेंगे वैक्सीन

Image
    नई दिल्ली: भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने में अब आसानी होगी। वैक्सीन लगवाने के लिए अब 18 से 44 साल तक के लोगों को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। केन्द्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस नियम को बदल दिया है, जहां वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक करना पड़ते थे। अब ये लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते है। 18 साल से 44 साल की उम्र के वैक्सीनेशन के लिए अब ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। अब 18 से 44 साल के लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर्स पर  जाकर वैक्सीन ले सकते हैं। हालांकि कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रोजना जब लोगों को टीका देने का समय खत्म हो जाएगा या दिन के अंतिम समय में जो वैक्सीन बच जाएगी, उसे ऑनसाइट व्यवस्था के तहत लोगों को दी जाएगी, जिससे कि टीके की बर्बादी ना हो। इस नई व्यवस्था का जिक्र कोविन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। फिलहाल नई सुविधा सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर ही होगी। दरअसल, कई लोग वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के बाद भी टीका लगवाने के लिए सेंटर पर नहीं पहुंचते हैं और इस कारण ट...

इंदौर: पकिस्तान भेजती थी सैन्य छावनी की गोपनीय जानकारियां, IB, ATS कर रही पूछताछ

Image
  इंदौर: इंदौर पुलिस ने जासूसी के शक में महू से दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों युवतियां सगी बहनें है और इंदौर के गवली पलासिया क्षेत्र में रहती थीं। दिल्ली पुलिस, ATS, आईबी सहित अन्य जांच एजेंसियां इनसे पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवतियां पाकिस्तानी युवकों के संपर्क में थी और उन्हें महू सैन्य छावनी की गोपनीय जानकारियां दे रही थी। इनमें से एक पाकिस्तानी युवक के पूर्व सैन्य अफसर होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक युवतियों को कुछ समय पहले महू में आर्मी की इमारतों और ट्रेनिंग सेंटर के आसपास फोटोग्राफी करते हुए देखा गया था। कुछ दिन पहले ये महिलाएं रोड पर चलते हुए पाकिस्तान में फोन पर बात कर रही थीं। इस दौरान सेना के गोपनीय विभाग ने इनकी फ्रीक्वेंसी पकड़ ली। इसके बाद से इन पर लगातार नजर रखी जाने लगी। पुलिस ने युवतियों के पास से  लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि इन्हें मारीशस से फंडिंग हो रही थी। इनके पिता सेना में नौकरी कर चुके थे और बाद में इंदौर में एसबीआइ की एक शाखा में सुरक्षाकर्मी भी रहे हैं।   च...

सावधान! 10 मीटर तक अटैक कर सकता है कोरोना वायरस, पहनें डबल मास्क

Image
  नई दिल्ली: कोरोना वायरस को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन वैज्ञानिक और डॉक्टर्स अभी भी इसके नए-नए लक्षण बता रहे है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक़, कोरोना संक्रमण व्यक्ति के एयरोसोल्स 10 मीटर की दूरी तक हवा में फैल सकते हैं जबकि ड्रॉपलेट्स 2 मीटर तक फैलते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति के लार और नाक से निकलने वाले लिक्विड से वायरस फैलता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस ड्रॉपलेट्स और एयरोसोल्स के जरिए पहुंचता है इसलिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आते है, वह भी संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए हर किसी को कोरोना से लड़ने के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, वेंटिलेशन और साफ-सफाई रखना आवश्यक है। सरकार ने खास तौर से वेंटिलेशन का खास ध्यान रखने के लिए कहा है। अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। पंखों को सह...

महामारी पर भारी आस्था, तमिलनाडु में कोरोना देवी की पूजा, 48 दिनों तक विशेष हवन-पूजन

Image
तमिलनाडु: कोरोना महामारी से लोग इतने ट्रस्ट हो चुके हैं कि, अब इससे मुक्ति के लिए पूजा-पाठ का सहारा लेने लगे है। एक और जहां इसे काबू में करने के लिए तमाम वैज्ञानिक प्रयास किए जा रहे है, वहीं कुछ लोग तंत्र-मंत्र के जरिए इसे मात देने में जुट गए हैं। ताजा मामला तमिलनाडु के कोयबंटूर से आया है, जहां लोगों ने कोरोना देवी की मूर्ति स्थापित करने का फैसला लिया है।  मंदिर प्रबंधन ने 1.5 फीट लंबी काले पत्थर की मूर्ति स्थापित की जो  'कोरोना देवी' की है। मंदिर प्रबंधन 48 दिनों के लिए एक विशेष पूजा के साथ-साथ महायज्ञ करने की योजना बना रहा है। यह पूजा ऐसे समय में की जा रही है जब पूरा देश कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर से ग्रसित है और इस दौरान लाखों लोगों की अकाल मौत हो गई है। यहां 48 दिनों की विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान आम लोगों और भक्तों को यहां आने की अनुमति नहीं है क्योंकि कोरोना के कारण सामाजिक दूरी का पूजा के दौरान पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एक वीडियो जारी करते हुए श्री शिवलिंगेश्वरा स्वामिगल ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने और घर पर रहे ...

तेजी से फ़ैल रहा ब्लैक फंगस, लक्षण-बचाव के लिए पढ़ें AIIMS की गाइडलाइन्स

Image
  नई दिल्ली: कोरोना महासंकट के बीच ब्लैक फंगस तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीमारी ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से इसके केस सामने आ रहे है। ब्लैक फंगस से अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। महाराष्ट्र में इसके मरीज ज्यादा मिल रहे है। राज्य में अभी तक ब्लैक फंगस से 90 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हर रोज़ नए केस सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ते संकट के बीच एम्स द्वारा कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जो ब्लैक फंगस के पता लगाने और उसके इलाज के दौरान मदद कर सकती हैं। किन मरीजों में सबसे ज्यादा रिस्क ? जिन मरीज़ों को डायबिटीज़ की बीमारी है। डायबिटीज़ होने के बाद स्टेरॉयड या tocilizumab दवाईयों का सेवन करते हैं, उनपर इसका खतरा है।  कैंसर का इलाज करा रहे मरीज या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों में अधिक रिस्क। जो मरीज स्टेरॉयड और tocilizumab को अधिक मात्रा में ले रहे हैं। कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीज़ जो ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ब्लैक फंगस का कैसे पता चलेगा? नाक से खून बहना, पपड़ी जमना या काला-सा क...

ताऊते के बाद एक और सुपर साइक्लोन का अलर्ट, पश्चिम बंगाल में मचाएगा तबाही

Image
नई दिल्ली: चक्रवात तूफ़ान ताऊते की तबाही से अभी देश उभर ही नही पाया कि, मौसम विभाग के एक और चक्रवाती तूफ़ान के आने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, 23 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में यश नाम का एक सुपर साइक्लोन सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देगा। संभावना जताई जा रही है कि, ये सुपर साइक्लोन बांग्लादेश की ओर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का नाम ओमान है और इसकी गति अम्फान जितनी तेजी हो सकती है। बता दें कि अम्फान ने पिछले साल 19 मई को बंगाल और आसपास के इलाकों को तबाह कर दिया था। हालांकि मौसम विभाग तूफान की दिशा और गति को लेकर निश्चित नहीं है लेकिन विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव बना हुआ है। विभाग ने कहा कि जिस तरह से बढ़ रहा है, सप्ताह के अंत तक ये एक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 23 मई को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी जा चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कम दबाव बनने से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना समेत गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में तापमान बढ़...

ना फ्रंटलाइन वर्कर, ना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता, कोरोना से अब तक 300 पत्रकारों की मौत

Image
  नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन बड़ा हथियार बन रहा है। जब देश में पिछले साल कोरोना ने पैर पसारे थे, तब बड़ी संख्या में फ्रंटलाइन वर्कर जैसे डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों को जान गंवानी पड़ी थी। यही कारण रहा कि, वैक्सीनेशन के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई। इसका असर भी अच्छा हुआ कि, दूसरी लहर में फ्रंटलाइन वर्कर काफी हद तक सुरक्षित रहे लेकिन पत्रकारों के लिए ये लहर बहुत बुरी साबित हुई है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में फिल्ड पर रिपोर्टिंग कर रहे और रोज ऑफिस जा रहे पत्रकारों को ना तो फ्रंटलाइन वर्कर माना गया और ना ही वैक्सीनेशन में इन्हें प्राथमिकता दी गई। परिणाम ये हुआ कि कई नामी गिरामी पत्रकारों सहित अलग-अलग राज्यों में 300 से ज्यादा मीडियाकर्मी कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में देश ने कई वरिष्ठ पत्रकार खो दिए है। दिल्ली आधारित इंस्टीट्यूट ऑफ परसेप्शन स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2020 से 16 मई 2021 तक कोरोना संक्रमण से कुल 238 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट बताती है कि कोरोना की पहली लहर में अप्रैल...

कोविशिल्ड लेने के बाद आ रही ब्लूस क्लोत्तिंग की शिकायत, इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

Image
नई दिल्ली: भारत में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद दो वैक्सीन लगाई जा रही है, कोवैक्सीन और कोविशिल्ड। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से अबतक 23 हजार से ज्यादा मामले एडवर्स इवेंट के रिपोर्ट हुए है। ये मामले 684 जिले से आये है। इन मामलों में 700 मामले सीरियस और सीवियर हैं। 498 सीरियस और सीवियर मामलों की जांच जब AEFI कमेटी ने की तो उसमें 26 मामले ब्लड क्लॉटिंग के मिले. ये मामले 0.61% केस प्रति मिलियन हैं। ब्लड क्लॉटिंग के सभी मामले कोविशील्ड देने के बाद के हैं। कोवैक्सीन को लेकर AEFI कमेटी को एक भी ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत नहीं मिली है। यूके में 4 केस प्रति मिलियन और जर्मनी में 10 केस प्रति मिलियन ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत आई है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेल्थ केयर वर्कर और खासकर कोविशील्ड लेने वाले लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि टीका लेने के 20 दिन तक AEFI की शिकायत आ सकती है। यदि शिकायत आए तो जहां टीका लिया है वहां सम्पर्क करें। ब्लड क्लॉटिंग के अलावा कई दूसरी समस्या हो सकती है, जिसमें सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, पेट में दर्द, कमजोरी, देखने ...

इंदौर में ताऊते का असर, बदला मौसम, बारिश का अलर्ट

Image
भोपाल: केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब चक्रवाती तूफ़ान ताऊते तूफ़ान तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इस तूफ़ान का असर अब कई राज्यों पर भी पड़ रहा है। इसकेअसर से मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। रविवार को तूफ़ान के चलते प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। तूफ़ान के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में बने चक्रवातीय तूफान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक टर्फ लाइन बनी हुई है, जिसकी वजह से प्रदेश में नमी बनी हुई है। वहीं, तूफान के कारण सोमवार को तेज हवा चलने से  गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में ऐसा मौसम 19 मई तक बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा इस बार सामान्य रह सकता है। इसके शुरुआती कुछ दिन तो नौपता जैसी गर्मी नहीं दिखाएंगे, लेकिन आखिरी के कुछ दिन तीखी गर्मी जरूर पड़ेगी। वहीं, लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी पर इस बार काफी प्रभाव पड़ रहा है। हर वर्ष जून के शुरू होते ही बादलों की आवा...

वेंटिलेटर पर पिता, डॉक्टर्स ने खड़े किए हाथ, अब भगवान भरोसे बेटा लगा रहा परिक्रमा

Image
  ग्वालियर: कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। इस महामारी ने कई परिवार तबाह कर दिए है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि, जल्द से जल्द इस बीमारी से मुक्ति मिले। वो कहते हैं न कि, दवा के साथ दुआ भी जरुरी है, ऐसे में अब लोग मेडिकल इलाज के साथ पूजा-पाठ में भी ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां अपने कोरोना संक्रमित पिता के लिए बेटा परिक्रमा लगा रहा है। दरअसल, यह किस्सा ग्वालियर के एक निजी अस्पताल का है। यहां भिंड निवासी रामकुमार शर्मा (51 साल) पेशे से हार्डवेयर व्यापारी हैं। उनका बेटा शिवम, पिता के फेफड़े 75 फीसदी संक्रमित होने पर इलाज के लिए 15 दिन पहले ग्वालियर के जनक हॉस्पिटल लेकर आया था। पिता के इलाज के लिए बेटे ने लाक्खों रूपये खर्च कर दिए। महंगे दामों में रेमडेसिविर इंजेक्शन ख़रीदे, डॉक्टर्स को मुंहमांगी फेस दी। पिता को स्वस्थ करने के लिए बेटे ने हर संभव प्रयास किए लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। तीन दिन पहले डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए।डॉक्टर वेंटिलेटर से ऑक्सीजन दे रहे हैं। डॉक्टर ने कह दिया है कि, संक्रमण बहुत फ़ैल...

कोरोना काल में दुनियाभर के लोगों की बदली आदतें, शराब पीने में सबसे आगे रहे भारतीय

Image
    नई दिल्ली: कोरोना काल में दुनियाभर में कई चीजे बदली है। लोगों का खान-पान, जीने का तरीका, रहन-सहन जैसी कई चीजों में बदलाव आया है। दुनिया के 17 देशों में कराए गए अंतरराष्ट्रीय सर्वे में सामने आया है कि लोगों के शॉपिंग करने के तरीके में खासा बदलाव आया है। यह सर्वे ग्लोबल मार्केट रिसर्च कंपनी यूगाॉव ने जिन 17 देशों में किया है, उनमें ज्‍यादातर विकसित देश शामिल थे। इन देशों के अलावा सर्वे में तेजी से बढ़ रहे बाजारों वाले देश मैक्सिको और भारत को भी शामिल किया गया। एक खबर के अनुसार सर्वे में शामिल हुए 66% भारतीयों ने कहा कि अब वे पहले से ज्‍यादा हेल्‍दी फूड खाने लगे हैं। उनके भोजन में अब फल-सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट की मात्रा पहले से बढ़ गई है। इसके अलावा भारतीय लोगों ने फास्ट फूड खाना भी कम किया है। दुनिया में जहां 28% लोगों ने ऐसा किया, वहीं भारत में 47% लोगों ने ऐसा किया है। दुनिया में 15% लोगों ने कहा कि उन्होंने पैकेज्ड फूड या रेडीमेड फूड खाना कम किया है, वहीं भारत में 32% लोगों ने ऐसा कहा। महामारी के दौरान भले ही भारत में लोगों ने पोषक भोजन को तवज्‍जो दी लेकिन उन्‍होंने शर...

आप भी करते हैं वीडियो कॉल तो सावधान, कहीं हो न जाएं शिकार

Image
इंदौर: महामारी के इस दौर में जब सब अपने-अपने घरों में कैद है, तो आपस में जुड़े रहने का सिर्फ फोन ही एक माध्यम है। हम अपने परिचितों और रिश्तेदारों से फोन पर या वीडियो कॉल कर बात कर लेते हैं लेकिन अपराधी अपराध करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे समय जब इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है, तो साइबर अपराधी भी सक्रिय हो रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है, जो आपको वीडियो कॉल के जरिए निशाना बना रहा है। दरअसल, पुलिस को कई शिकायत मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि, लोगों के पास ऐसी वीडियो कॉल आ रही है जिसे अटेंड करते ही खूबसूरत महिला सामने आती है और आपसे बात करते हुए नग्न हो जाती है। इसके बाद वह आपसे भी ऐसा ही करने के लिए कहती है। ऐसी वीडियो कॉल कर युवती अश्लील अवस्था में आपसे बात करती है और आपका वीडियो बना लेती है। फिर इस वीडियो के जरिए आपको ब्लैकमेल किया जाता है। यदि ऐसे वीडियो कॉल आपके पास भी आए तो तुरंत कट कर दें और पुलिस को इसकी शिकायत करें।  पुलिस की मानें तो पिछले कुछ सालों से इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे है लेकिन लॉकडाउन में ये गिरोह और भी सक्रिय हो गया है। पुलिस को एक...

ऑक्सीजन या प्रचार बूस्टर! सूरत में बांटी जाएंगी 'नमो' वाली राहत

Image
सूरत: कोरोना संकट की घड़ी में जब लोग मुसीबत में हैं, तो कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस नेक कम में नेता भी पीछे नहीं है लेकिन ये सेवा कोई सिर्फ प्रचार के लिए करे, ये कहां तक सही है। सूरत के वार्ड नम्बर 18 से भाजपा पार्षद दिनेश राजपुरोहित भी कुछ ऐसे ही हैं। वे लोगों की मदद तो करना चाहते हैं, लेकिन ये अहसास भी करवाना चाहते हैं कि सारा काम उनकी पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। सूरत में भाजपा की तरफ से नमो ऑक्सीजन बूस्टर तैयार किए गए हैं। अब वैसे तो इन बूस्टर को मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है, लेकिन इन्हें देने के साथ प्रचार का भी पूरा इंतजाम किया गया है। ऑक्सीजन बूस्टर की पैकिंग पर नज़र डालिए तो बीच में सबसे बड़ी तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, उसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साईआर पाटिल। , गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल , सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझंमेरा और सूरत के लिंबायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक संगीता पाटिल की भी फोटो छपी है। ये ऑक्सीजन बूस्टर बनाने में अजवाइन और लौंग के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा रह...

कोरोना के बीच एक और जानलेवा बीमारी ने बढ़ाई चिंता, 50 फीसदी मरीजों की हो रही मौत

Image
नई दिल्ली : देश अभी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। कोरोना संक्रमण के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में इस समय कोरोना के एक्टिव केस 30 लाख से ज्यादा है। कोरोना के डर के बीच एक और नई बीमारी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। कोरोना के लक्षणों के बीच मरीजों में Mucormycosis के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र-गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर ज़्यादा देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में इस वक्त Mucormycosis के करीब दो हजार से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ गए हैं, जिसने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। अब जिन अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज अटैच हैं, वहां पर Mucormycosis बीमारी के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। हालात ये है कि, इस बीमारी से पीड़ित 50 फीसदी मरीजों की जान जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से Mucormycosis के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में सरकार ने ज़रूरी कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। इस बीमारी के लक्षणों में ब्लैक फंगस भी है। इसके अलावा इस बीमारी के लक्...

हर दिन एक हजार रेलकर्मी हो रहे कोरोना संक्रमित, 1952 गंवा चुके हैं जान

Image
   नई दिल्ली: कोरोना संकटकाल में रेलवे एक बार फिर मदद के लिए आगे आया है। देश में ऑक्सीजन की कमी के बीच रेलवे ने देशभर में ऑक्सीजन पहुंचाई। भारतीय रेल न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी नियोक्ता है, जहां 13 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी से रेलवे भी अछूता नहीं है। प्रतिदिन लगभग एक हजार रेलकर्मी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अब तक 1952 कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि हम परिवहन के व्यवसाय में हैं, हमें लोगों और माल को लेकर आना-जाना होता है। ऐसे में रेलवे के हालात भी किसी राज्य से अलग नहीं हैं। रोजाना एक हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष मार्च से लेकर अब तक 1952 रेल कर्मियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने स्टाफ का भी ध्यान रखते हैं। हमारे पास अपने अस्पताल हैं। हमने उनमें ऑक्सीजन प्लांट बनाए हैं। हमारे पास अपने स्टाफ व उनके परिवार के लिए चार हजार बेड हैं। हमारी कोशिश रहती है कि वह जल्दी ठीक हों।  कुछ दिनों पहले रेल संघ ‘ऑल...

कोरोना की आड़ में जान से खिलवाड़, इंदौर में बेच चुके एक हजार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन

Image
  इंदौर: कोरोना की दूसरी लहर की आड़ में शहर में जमकर कालाबाजारी हो रही है। हाल ही में पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसनें इंदौर में 600 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचे है। आरोपी सुनील मिश्रा के बारे में खुलासा हुआ है कि, वह सूरत से दो बार 1300 इंजेक्शन लाया था। इनमें से उसने 600 इंजेक्शन इंदौर में खपाए थे। 11 आरोपियों की मदद से सोशल मीडिया के माध्यम से इन इंजेक्शनों को खपाया गया था।   इसके अलावा 500 इंजेक्शन उसने जबलपुर जाकर बेचे। इनका उपयोग वहां के सिटी अस्पताल में हुआ। दो दलालों चीकू शर्मा व किसी लोधी के जरिए 100 इंजेक्शन दवा बाजार के एक दवा व्यवसायी को दिए। एक अधिकारी के मुताबिक़, नकली इंजेक्शन के कारण इंदौर में कई लोगों की जान गई है और ये आंकड़ा बढ़ सकता है। इसी कड़ी में विजय नगर थाना पुलिस ने एक साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजय नगर थाना पुलिस अब तक कुल 17 आरोपियों को कालाबाजारी करने के आरोप में पकड़ चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने तकरीबन एक हजार से ज्यादा नकली इंजेक्शन बाजार में बेच चुके है...

बक्सर के बाद गहमर में गंगा नदी में मिली दर्जनों लाशें, दहशत में लोग

Image
  गाजीपुर: कोरोना के चल रहे कहर के बीच नदियों से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश- बिहार बॉर्डर पर बसे गहमर गांव के पास गंगा नदी में दर्जनों शव मिली है। इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शवों के मिलने की सूचना जिला प्रशासन को देकर गुहार लगाई गई है कि इन्हें जल्द से जल्द सही ठिकाने लगाया जाए। मामला, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र का है, जहां बिहार की तरफ बहने वाली गंगा में दर्जनों शव किनारों पर मिले हैं। शव मिलने से क्षेत्र में बदबू और दूसरे किस्म के संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि, लकड़ी की कमी होने से लोग शव को जल में प्रवाहित कर रहे हैं। गंगा नदी में अधजले शव भी जगह-जगह उतारते हुए मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो आजकल कोरोना संक्रमण के चलते मौतों का आंकड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों को मानने वाले दो तरह से शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। एक चिता जलाकर और दूसरा शवों को जल में प्रवाहित करके। इस समय ज्यादातर लोग शव को जल में प्रवाहित कर रहे हैं। गं...

इंसानियत शर्मसार: कब्रिस्तान और शमशान घाट से मुर्दों के कफ़न चुराकर बेच रहे थे लोग

Image
बागपत: कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन और जरुरी दवाइयों की कालाबाजारी को जमकर हो रही है लेकिन कुछ इतना गिर गए है कि, शमशान घाट और कब्रिस्तान से मुर्दों के कफ़न धोकर बेचने लगे है। बागपत पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। ये न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि शर्मनाक भी है। दरअसल बागपत पुलिस ने 7 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मुर्दों का कफन उठाकर बाजार में बेच देते थे। उन कपड़ों को प्रेस करके उनके रीपैकिंग करके उन पर ग्वालियर मार्क लगाकर उसे बाजार में बेचते थे। दोबारा बेचे गए इन कफन के प्रयोग से कोविड संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा था। मुर्दों के कफन को उठाकर उसे दोबारा बाजार में बेचने के आरोप में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर इस गैंग को गिरफ्तार किया है। साथ में ही इनके पास से भारी मात्रा में मुर्दों के ऊपर से उतारे गए कफन समेत कई कपड़ों को बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन कफन चोरों की पहचान प्रवीण जैन, आशीष जैन, समर शर्मा, ऋषभ जैन, राजू शर्मा, बबलू और शाहरुख खान के रूप म...

बच्चों को शिकार बना सकती है कोरोना की तीसरी लहर, हो जाएं सावधान

Image
  नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश अभी इससे उबर भी नहीं पाया कि, तीसरी लहर की चेत्कावनी डराने लगी है। सबसे ज्यादा चिंता इसको लेकर सताने लगी है कि, इस लहर में बच्चे शिकार हो सकते हैं। कई राज्य सरकारों ने तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटने और इसके प्रकोप से बच्चों को बचाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।   अकेले महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि‍ राज्य में अब तक 0 से 10 साल के एक लाख 45 हजार 930 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां हर दिन 300 से 500 के करीब बच्‍चे संक्रम‍ित हो रहे हैं। वहीं महाराष्‍ट्र में 11 से 20 साल के 3 लाख 29 हजार 709 बच्चे और युवा कोरोना का श‍िकार हुए हैं। ऐसे में बच्‍चों के लिए अभ‍िभावकों की चिंता पहले से कहीं बढ़ गई है। वे पूछ रहे हैं कि क्‍या हम बच्‍चों का पहले से इम्‍यून‍ सिस्‍टम ठीक रख सकते हैं? डॉक्‍टर के मुताबिक बच्‍चों को आप तय सीमा के लिए सप्लीमेंट दे सकते हैं। इसमें 15 दिन के लिए जिंक, एक महीने का मल्‍टी विटामिन और एक ही महीने का कैल्‍श‍ियम का कोर्स करा सकते हैं। ये सभी चीजें इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट अप करती हैं,...

झूठी तस्वीर दिखाकर TMC पर रेप का आरोप लगा रही बीजेपी! महिला ने बताई सच्चाई

Image
  कोलकाता: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। राज्य के कई इलाकों में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। इन हिंसक झड़पों में अब तक बीजेपी और टीएमसी के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं। इस दौरान बीजेपी ने एक बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाया था कि बीरभूम के नानूर में उनकी दो महिला एजेंटों के साथ गैंगरेप किया गया है। बीजेपी के इस आरोप के बाद अब वह महिला खुद सामने आई है और घटना की सच्चाई बताई है।   अपर्णा नाम की इस महिला ने कहा कि रेप की वारदात सच नहीं है, ऐसी घटना नहीं हुई। मैं पोलिंग एजेंट थी, मुझे धमकी दी गई थी। नतीजे आने के बाद मेरे साथ मारपीट हुई। TMC के कुछ कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीटा। गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी दी गई। धमकी के डर से मैं गाव छोड़कर भाग गई। अपर्णा ने यह भी बताया कि जिस महिला की तस्वीर उनकी दिखाकर बताया गया वह उनकी नहीं है। वह एक पांव से अपाहिज है, जबकि तस्वीर में जो महिला दिखाई गई है वह अपाहिज नहीं है। बीजेपी ने इसे लेकर सोशल मीडिया में बेहद अग्रेसिव कैंपेन चलाया और एक महिला की तस्वीर भी शेयर की गई। बीजेपी ...

मध्यप्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन, बढ़ेगी सख्ती

Image
  भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 15 मई कर दी है। रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। संक्रमण अब बड़े शहरों से ज्यादा छोटे शहरों खासकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से पैर पसार रहा है। इसको लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि, अब कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करना होगा। गांवों में संक्रमण नहीं रोका गया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी संक्रमण फैल रहा है। जरा भी ढिलाई कि तो बड़े संकट में फंस जाएंगे। सीएम ने कहा कि ऐसी शादी करने का कोई औचित्य है, जिसके कारण अपना और अपनों का जीवन संकट में डाल दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सभी की सहमित से निर्णय लेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनििधयों, कांग्रेस, बीजेपी के सदस्य सहित समाज सेवियों को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने इलाकों में व्यवस्थाएं करने को ...

'देशभर में लगेगा लॉकडाउन, सेना के हाथों में होगी कमान!', सामने आया सच

Image
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर रोज डरावने रिकॉर्ड बना रही है। कोरोना के दैनिक आकड़ें चार लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, चार हजार लोगों की रोज जान जा रही है। ऐसे में राज्यों में पाबंदियां लगाई गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ खबरें वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि, कोरोना की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने वाली है। इसके लिए रणनीति भी तैयार की जा चुकी है। इतना ही नहीं, वायरल ख़बरों में ये तक कहा जा रहा है कि, लॉकडाउन के दौरान स्थिति संभालने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस नहीं, बल्कि सेना को दी जाएगी। नीति आयोग के सदस्य और कोविड-19 टास्कफोर्स के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल से जब देशव्यापी लॉकडाउन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को लॉकडाउन को लेकर दिशा-निर्देश दे चुकी है।  वीके पॉल ने कहा, 'जब वायरस का संक्रमण बढ़ता है तो चेन तोड़ने के लिए दूसरे उपायों के साथ पब्लिक मूवमेंट को प्रतिबंध लगाया जाता है। इसको लेकर 29 अप्रैल को एक गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसमें संक्रमण रोकने के लिए राज्यों को निर्देश दिए गए थे।...

पांच रूपये तक बढ़ सकते है पेट्रोल के दाम, डीजल भी होगा महंगा

Image
नई दिल्ली: कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बनी स्थिरता के बाद एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी होने शुरू हो गई है। इसी बीच खबर आई है कि, पेट्रोल कीमतों में पांच रूपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, यदि तेल कंपनियों ने अपने घाटे को दूर करने का प्रयास किया तो पेट्रोल के दाम में 5.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये लीटर तक की बढ़त हो सकती है। गौरतलब है कि पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो डीजल में भी 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई। इसके बाद बुधवार को यानी आज सरकारी तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की. दिल्ली में पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है। क्रेडिट सुईस की हाल में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की की बढ़ती कीमत की वजह से अब कंपनियां अपना मार्केटिंग मार्जिन सुधारने पर जोर देंगी। राज्यों के ...

जानवरों में फ़ैल रहा कोरोना, 8 शेर निकले संक्रमित

Image
हैदराबाद: कोरोना की दूसरी लहर से देश बुरी तरह जूझ रहा है। इसी बीच जानवरों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की खबर सामने आ रही है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस मिला है। डॉक्टरों ने इन आठों शेरों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन कर दिया है। हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक बताया कि आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं. इन्हें अलग रखा गया है। सीसीएमबी के डायरेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि इसकी वजह उनतक कर्मचारियों के माद्यम से पहुंचने वाला मीट भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कोरोना वायरस जानवरों में भी फैल रहा है। खतरे वाली बात ये है कि इंसानों से जानवरों तक ये वायरस फैल रहा है, जोकि बेहद खतरनाक है।  

जल्द आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर, छोटे बच्चों को करेगी प्रभावित

Image
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। दूसरी लहर हर तरफ तांडव मचा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, इस दूसरी लहर में युवा ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पहली लहर का प्रकोप बुजुर्गों पर ज्यादा देखने को मिला था। अब कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक यह माना जा रहा है कि जुलाई में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है और वह छोटे बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगी। कुछ ख़बरों की मानें तो, देश में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत महाराष्ट्र से होने वाली है। हालांकि, अभी इस बात को लेकर एक्सपर्ट की एक राय नहीं बन पाई है कि यह कब से शुरू होगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी लहर जुलाई से सितंबर में शुरू हो सकती है जो बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। विशेषज्ञों ने महाराष्ट्र सरकार को सलाह दी है कि जुलाई में तीसरी लहर का दौर शुरू हो सकता है और यह पहली दो लहरों की तुलना में बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र में सरकारी स्तर पर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बीएमसी शिशु कोविड केयर फैसिलिटी स्थापित करने की योजना बना रह...

फेल हुई बीजेपी की ट्रिक, ममता ने लगाई हैट्रिक, जाने कौन से मुद्दे पड़े भारी

Image
  कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है। टीएमसी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर ली है। तमाम हथकंडे, प्रचंड प्रचार और अपने सभी धुरंधरों को मैदान में उतारने के बाद भी भाजपा दीदी को मात नहीं दे पाई। दीदी ने भाजपा के सभी व्यूह को भेदकर जीत की हैट्रिक लगा ली। यहां जानते हैं, आखिर क्या है दीदी की जीत के मायने- ममता की विश्वसनीयता बरकरार पश्चिम बंगाल की 292 में से 213 सीटों पर टीएमसी ने कब्जा कर लिया है। ममता बनर्जी को 2016 से भी बड़ी जीत मिली है। ऐसे में राजनीति के जानकारों का कहना है कि, एग्जिट पोल भले ही किसी भी दल को चाहे जितनी सीटें दे रहा था लेकिन किसी ने भी ममता की लोकप्रियता को कम नहीं बताया। बंगाली बनाम बाहरी का मुद्दा बंगाल के चुनाव में इसबार बंगाली बनाम बाहरी का मुद्दा भी असरदार रहा। टीएमसी ने पीएम मोदी और बीजेपी के अन्य स्टार प्रचारकों को टूरिस्ट गैंग बताया। टीएमसी ने इस चुनाव को बंगाल की बेटी बनाम अन्य बनाने की पूरी कोशिश की जो सफल रही। व्हीलचेयर पर प्रचार ममता बनर्जी को जब नंदीग्राम में चोट ...

18 दिन के लिए लगेगा टोटल लॉकडाउन!, केंद्र सरकार ने तैयार किया था प्रस्ताव

Image
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यों में स्थिति के हिसाब से पाबंदियां लगाई हुई है। इसी बीच ऐसी ख़बरें आ रही है कि, देश में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर हो रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि, सरकार 18 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने जा रही है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया था, जिसमें देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की बात कही गई थी। इसी को आधार बनाकर लॉकडाउन संबंधी पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लॉकडाउन के मैसेज पर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने हकीकत बयां की है।  PIB ने अपने फैक्ट चैक में पाया है कि लॉकडाउन को लेकर वायरल किया जा रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। PIB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्‍ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्‍पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। वायरल मैसेज में कहा ...