जानवरों में फ़ैल रहा कोरोना, 8 शेर निकले संक्रमित
हैदराबाद: कोरोना की दूसरी लहर से देश बुरी तरह जूझ रहा है। इसी बीच जानवरों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की खबर सामने आ रही है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस मिला है। डॉक्टरों ने इन आठों शेरों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन कर दिया है।
हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक बताया कि आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं. इन्हें अलग रखा गया है।
सीसीएमबी के डायरेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि इसकी वजह उनतक कर्मचारियों के माद्यम से पहुंचने वाला मीट भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कोरोना वायरस जानवरों में भी फैल रहा है। खतरे वाली बात ये है कि इंसानों से जानवरों तक ये वायरस फैल रहा है, जोकि बेहद खतरनाक है।

Comments
Post a Comment