Posts

Showing posts from 2020

भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, सामने आए पांच नए केस

Image
  नई दिल्ली : ब्रिटेन से शुरू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन भारत में अपने पैर पसार रहा है। कोरोना का ये नया वैरिएंट लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। देश में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस नए स्ट्रेन के पांच और नए मरीज सामने आए है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, चार नए मामलों की पहचान एनआईवी पुणे में हुई है, वहीं एक नया केस आईजीआईबी दिल्‍ली की जांच में सामने आया है।  कोरोना के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित सभी 25 मरीज हेल्‍थ फैसिलिटीज में फिजिकल आइसोलेशन में हैं। ये नया स्ट्रेन छोटे बच्चों को तेजी से अपने कब्जे में ले रहा है। देश में अब तक दो बच्चों में इस नए स्‍ट्रेन की पुष्टि हुई है। अब तक ये माना जाता था कि बच्चे कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित हैं।  कोरोना का नया स्‍ट्रेन आंध्र प्रदेश से लेकर, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ तक पहुंच गया है। ये संक्रमण उन लोगों में मिला है जो हाल ही में ब्रिटेन से भारत वापस आए हैं। नवंबर से अब तक लगभग 35 हजार लोग ब्रिटेन से भारत आ चुके हैं और अब इन सभी लोगों का अनिवार्य रूप...

552 किलो चांदी जद संवरेंगे रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर, बनेगा गर्भगृह और सिंहासन

Image
इंदौर: नए साल में शहर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर का कायाकल्प होने वाला है। दोनों मंदिरों को 552 किलो चांदी से संवारा जाएगा। रणजीत हनुमान मंदिर में जहां 501 किलो चांदी से गर्भगृह और तोरण की सजावट होगी, जबकि 51 किलो चांदी से खजराना गणेश मंदिर का नया सिंहासन बनाया जाएगा। रणजीत हनुमान मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य की जल्द ही सीमा तय होगी, जबकि खजराना गणेश मंदिर में भी सिंहासन का काम जल्द शुरू हो सकता है। रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास ने निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी है।  भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, अब तक 20 लोग संक्रमित गर्भगृह में दोनों ओर दीवार 9-9 फीट चौड़ी होगी। बाबा के पीछे सात फीट चौड़ी और 14 फीट ऊंची दीवारों पर सागवान की लकड़ी का आधार बनाया जाएगा। इसमें 470 किलो चांदी का इस्तेमाल कर परत चढ़ाई जाएगी। दीवारों पर रामायण के प्रसंग जैसे राम का जन्म, शिक्षा, स्वयंवर, वनवास, लंका दहन, दशानन के वध से लेकर राज्य अभिषेक जैसे प्रसंग की नक्काशी की जाएगी। छत पर श्रीराम एवं हनुमत यंत्र स्थापित किया जाएगा। फिलहाल 35 किलो चांदी म...

भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, अब तक 20 लोग संक्रमित

Image
नई दिल्ली: ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन अब कई देशों में फ़ैल चुका है। भारत में भी ये नया स्ट्रेन तेजी से पैर पसार रहा है। देश में अब तक 20 लोग इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं, जो कुछ दिनों पहले ही ब्रिटेन से लौटे हैं। मंगलवार को भारत में नए स्ट्रेन के 6 मरीज मिले थे, जिसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है। कोरोना का नया स्ट्रेन कई ज्यादा खतरनाक और तेजी से फ़ैल रहा है। इसको देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नए स्ट्रेन को लेकर आगाह किया है और कहा है कि टेस्टिंग में कोई कोताही नहीं बरती जाए, क्योंकि हो सकता है कि ब्रिटेन से लौटे यात्री, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं नए वेरियंट की चपेट में आ चुके हों, इसलिए लक्षण दिखने पर उसे नजरअंदाज न करें।  नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा हेल्थ केयर में आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन के तहत रखा गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और दूसरे लोगों के लिए बड़े स्तर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 25 न...

भारत में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित

Image
  नई दिल्ली : देश में पिछले करेब 10 महीने से कोरोना कोहराम मचा रहा है। ये संक्रमण अभी थमा ही नहीं था कि अब इसका नया स्ट्रेन चिंता बढ़ा रहा है। भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन की यात्रा से भारत लौटे 6 यात्रियों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबित इनमें 3 सैंपल की NIMHANS, बेंगलुरु में पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2 CCMB, हैदराबाद में मिले हैं और 1 NIV, पुणे में मिला है। वहीं जिन लोगों के सैंपल नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें राज्य सरकारों के जरिए निर्देश दिए गए अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है। नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए  यात्रियों के निकट संपर्क में आए लोगों को तलाशकर क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके साथ यात्रा कर चुके सहयात्रियों, परिवार के लोगों और अन्य परिचितों को भी तलाशा जा रहा है। इन यात्रियों में मिले कोरोना के नए Genome की लगातार जांच चल रही है। दरअसल, 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक...

टॉयलेट बताएगी कितनी है आपकी कमाई, रिसर्च में खुलासा

Image
नई दिल्ली: आपकी कमाई के बारे में हर कोई जानना चाहता है।  कई बार कम कमाने वाला व्यक्ति अपनी कमाई ज्यादा बता देता हैं और ज्यादा कमाने वाला किसी की नजर लगने से डर से अपनी कमाई कम बताता है। हालांकि अब आपकी कमाई किसी से नहीं छिप सकेगी। दरअसल अब आपके मल-मूत्र से आपकी कमाई के बारे में पता लगाया जा सकता है। हमारी बात सुनकर आप चौंक गए होंगे। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला ने ऑस्ट्रेलिया की 20 फीसदी से ज्यादा आबादी के मल-मूत्र के नमूनों को एकत्र कर उन पर शोध किया है। देश के अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों से मल-मूत्र के नमूने लेकर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को भेजे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इन मल-मूत्र के नमूनों को ठंडा किया गया था। इन नमूनों के आधार पर लोगों के आहार और दवा की आदतों की जानकारी जुटाई गई है। यह शोध ओ'ब्रायन और पीएचडी उम्मीदवार फिल चोई ने किया है। उन्होंने पाया कि जिन मल-मूत्रमें फाइबर, साइट्रस और कैफीन की मात्रा ज्यादा थी, वे क्षेत्र आर्थिक रूप से काफी समृद्ध थे। वहीं, जिन क्षेत्रों में मल-मूत्र में फाइबर, साइट्रस और कैफीन की मात्रा कम थी, वे कम संपन्न क्षेत्र थे...

चीन का दुनिया पर कब्जा, परमाणु हमला, 2021 को लेकर बाल्कन के नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

Image
नई दिल्ली: साल 2020 ख़त्म होने में कुछ दिन बाकी रह गए है। ये साल कई आपदाओं से भरा रहा। लोगों ने सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप झेला है। ऐसे में सभी यही कहते हैं कि साल 2021 खुशियों भरा हो लेकिन बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2021 को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वो कुछ और ही है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक़ साल 2021 भी आपदाओं से भरा रहेगा। बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता था। उन्होंने कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इसमें सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सूनामी (2004) जैसी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां शामिल है। कहा जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगने वाला गैंग सक्रिय, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी   1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी। 1966 में हुई अपनी मौत से पहले बाबा वेंगा ने कई भविष्यवानियां की थी। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा। यह...

कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगने वाला गैंग सक्रिय, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Image
  भोपाल: कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी करने के लिए मध्यप्रदेश में साइबर गैंग सक्रिय हो गया है। इसको देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल से ठगी का मामला भी सामने आया है। यहां एक छात्र से ठगी की कोशिश की गई, जिसके बाद उसने साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। साथ ही कोरोना वैक्सीन की वजह से कोई ठगी का शिकार ना हो जाए इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। पुलिस ने एक एडवाइजरी भी तैयार की है।  इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री! स्कॉटलैंड से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव एडिशनल एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि भोपाल में एक छात्र को वैक्सीन के प्री रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगने की कोशिश की गई। पढ़े लिखे होने की वजह से छात्र साइबर अटैक के झांसे में नहीं आया और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। छात्र को कॉल करने वाले शख्स ने खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। उसने छात्र से कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बाद में रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा लगेगी इसलिए पहले कर...

इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री! स्कॉटलैंड से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

Image
इंदौर: ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए भारत ने अतिरिक्त सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। राज्य सरकारें भी इसको लेकर अलर्ट हो गई है और जिला कलेक्टरों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसी बीच एक हफ्ते पहले स्कॉटलैंड से इंदौर लौटा 29 वर्षीय युवक शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल के अलग हिस्से में भर्ती किया गया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रभारी सुमित शुक्ला ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि मरीज कोरोना वायरस के उसी नए प्रकार से संक्रमित है जो ब्रिटेन में सामने आया है। उन्होंने बताया कि हम यह पता लगाने के लिए मरीज का नमूना दिल्ली या पुणे की उच्चस्तरीय प्रयोगशाला में भेजेंगे कि वह कोरोना वायरस के किस विशिष्ट प्रकार से संक्रमित हुआ है?’ शुक्ला ने बताया कि मरीज में महामारी के लक्षण नहीं है और उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल के अलग हिस्से में विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हिस्से में उसके अलावा कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय युवक स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ 18 दिसंबर को इ...

जब सत्ता खोकर नायक बन गए थे अटल जी

Image
राजनीति के शीर्ष पुरुष, जिनके लिए देश हमेशा सर्वोच्च रहा, विरोध करते वक्त भी विपक्षी उनकी सच्चरित्रता, नैतिक पूंजी, स्वच्छ छवि का अतिक्रमण नहीं कर पाते थे, जिनकी जिंदगी के किस्से 'आदर्श राजनीति, लोकप्रिय नेता, सह्रदय कवि' पर चर्चा के दौरान जिक्र किए जाते हैं, कुछ ऐसे ही थे हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। आज उनकी 96वीं जयंती पर देश उन्हें नमन कर रहा है।  राजनीति के भीष्मपितामाह कहे जाने वाले अटल बिहार वाजपेयी देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय थे। उनके भाषण और बेबाक बोल के सभी दीवाने रहे। जब वह सदन में बोलने के लिए खड़े होते थे तो उन्हें हर कोई सुनना चाहता था। एक बार उन्होंने सदन में जो बात कही थी, उसे शायद ही कोई भूला होगा और शायद भूल भी नहीं सकता।  ममता बनर्जी का जुदा अंदाज, मच पर करने लगीं डांस 1984 में महज दो सीटों तक सीमित रह जाने वाली बीजेपी 1996 में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। सरकार का चेहरा अटल बिहारी वाजपेयी बने। प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी लोकसभा में जरूरी बहुमत हासिल करने की। ऐसे में जब सरकार के मुखिया को मालूम था क...

ममता बनर्जी का जुदा अंदाज, मच पर करने लगीं डांस

Image
  कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जुदा अंदाज देखने को मिला है। भले ही ममता की पार्टी के दिग्गज नेता उनका साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हो और राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हो, इन सबके बीच ममता बनर्जी एक संगीत कार्यक्रम में बेहद हलके-फुल्के अंदाज में नजर आईं। राज्य सरकार के कार्यक्रम में कई संगीतकार, गायक और नृत्य कलाकार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजन के दौरान लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया। उन्होंने संथाली डांसर बसंती हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया। राजनीतिक हिंसा और सियासी बयानबाजी के कड़वाहट भरे माहौल में ममता बनर्जी उनके साथ मंच पर धीरे-धीरे पैर थिरकाती नजर आईं। ममता बनर्जी का जुदा अंदाज, मच पर करने लगीं डांस हालांकि, ममता यहां इस आयोजन के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने से नहीं चूकीं। अपने संक्षिप्त संबोधन में बीजेपी का नाम लिए बगैर ममता ने कहा कि बंगाल को कभी भी गुजरात में नहीं बदला जा सकेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल ने ही राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देश को 'जय...

कोरोना के साइड इफ़ेक्ट: ठीक हुई महिला के शरीर में जमा पस, हैरत में डॉक्टर्स

Image
  नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की पहली वैक्सीन मिलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस करना शुरू की थी लेकिन ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने फिर दहशत में ला दिया है। इसी बीच पोस्ट कोविड पीरियड में सामने आए एक और साइड इफ़ेक्ट ने डॉक्टर्स को हैरत में डाल दिया है।  कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर इंदौर में अलर्ट, सरकार से मांगी डिटेल्स दिल्ली में कोरोना के ठीक हुए मरीजों के नई बीमारी से पीड़ित होने के बाद महाराष्ट्र से अनोखा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला के पूरे शरीर में पस भरा होने का पता चला। भारत में पोस्ट कोविड पीरियड का ये पहला मामला है, एल्किन दुनिया में ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों को पीड़ित महिला के शरीर में कोरोना की एंटीबॉडी मिली थी। खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो   हालांकि राहत की बात ये रही कि इस महिला की तीन सर्जरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। जिले के बजाज नगर की रहने वाली ये महिला लंबे समय से कमर के दर्द की समस्या से पीड़ि...

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर इंदौर में अलर्ट, सरकार से मांगी डिटेल्स

Image
  भोपाल: ब्रिटेन में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अतिरिक्त सावधानी बरतना शुरू कर दी है और ब्रिटेन की यात्रा से हाल ही के दिनों में भारत लौटे यात्रियों से आगे बढ़कर जानकारी देने की अपील की है। इसके साथ ही दोनों राज्यों ने विदेश मंत्रालय से उन सभी लोगों की जानकारी मांगी है, जो ब्रिटेन या उसके आसपास के देशों से लौटे हैं।  खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 92 यात्रियों की पहचान हुई है। हालांकि, ये सभी लोग कोरोना नेगेटिव आए हैं। इसमें इंदौर के 34, भोपाल के 20, जबलपुर के 11, ग्वालियर के 8 लोग ब्रिटेन यात्रा से लौटे, बाकी 19 लोग अन्य जिलों के रहने वाले हैं। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक़ इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर ब्रिटेन से लौटे लोगों की जानकारी मांगी है। साथ ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।  पहले जुल्म...

खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो

Image
नई दिल्ली: पाकिस्तान में नया पाकिस्तान का मुद्दा लेकर सत्ता में आई इमरान सरकार का ये एजेंडा धराशाई होता दिख रहा है। इमरान सरकार आने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क की अर्थव्यवस्था इतनी चरमरा चुकी है कि वहां के लोग भयंकर महंगाई की मार झेल रहे हैं। पाकिस्तान में महंगाई हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। . पड़ोसी मुल्क में महंगाई की हालत ये है कि, वहां एक अंडे की कीमत 30 रुपए, अदरक एक हजार रुपए किलो, गेहूं 60 रुपए किलो बिक रहा है। वहां हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि अगर आप थोक में दर्जन के भाव से अंडे खरीदते हैं तो आपको 240 रुपए देने होंगे और अगर आप सिर्फ एक अंडा खरीदेंगे तो 30 रुपए देने होंगे। पाकिस्तान के ज्यादातर राज्यों में चिकन 300 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसा नहीं है कि महंगाई की ये मार सिर्फ पोलेट्री उत्पादों पर है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के हर सामान की कीमत पाकिस्तान में आसमान छू रही है। पाकिस्तान में अदरक 1000 रुपए किलो तो चीनी 104 रुपए  प्रति किलो बिक रही है। घरेलू गैस संकट से जूझ रहे इमरान खान के नए पाकिस्तान में लोगों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। गेहूं भी 60 रुपए किलो ब...

पहले जुल्म फिर तीन तलाक और आरोपी परिवार फरार, झकझोर देगी दिल्ली की ये दास्तां

Image
   नई दिल्ली : देश में तीन तलाक ख़त्म करने के लिए भले ही सख्त कानून बना दिया गया हो लेकिन ऐसी घटनाओं का सिलसिला अभी भी जारी है। मुस्लिम महीलाएं आज भी तीन तलाक की प्रताड़ना झेल रहीं हैं। हाल ही में ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से आया है। दिल्ली के गोकुलपुरी से तीन तलाक की ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको भी झकझोर देगी। यहां 27 साल की महिला गुलनाज पर उसके पति ने जुल्म किया और फिर उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि गुलनाज का पति उसे कमरे में बांधकर तीन दिनों तक मारता-पीटता रहा। इसके बाद जब गुलनाज के मायके वाले आए तो उनके सामने ही उसे तीन तलाक दे दिया।  वायु प्रदूषण से भारत को 1.4 प्रतिशत GDP का नुकसान, लगभग 17 लाख की मौत गुलनाज की मां ने कहा कि उनके दामाद सलमान ने उनके सामने ही गुलनाज को तीन तलाक दे दिया। गुलनाज का कहना है कि, उसकी शादी को साढ़े 4 साल हो गए है लेकिन वह अभी तक मां नहीं पाई। यही वजह है कि उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और उसे छोड़ने की धमकी देते रहते थे। गुलनाज के शरीर पर जख्म इतने गहरे हैं कि देखने वाले भी कराह उठते हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग धाराओं...

वायु प्रदूषण से भारत को 1.4 प्रतिशत GDP का नुकसान, लगभग 17 लाख की मौत

Image
नई दिल्ली : साल 2019 में वायु प्रदूषण से भारत में लगभग 17 लाख लोगों की जान गई है। ये चौंकाने वाला खुलासा आईसीएमआर की एक रिपोर्ट में हुआ है, जो ग्लोबल डिजीज बर्डन स्टडी में पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक़, 2019 में भारत में वायु प्रदूषण से न केवल 17 लाख लोगों की जान गई है, बल्कि देश को को 2 लाख 60 हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदूषण के चलते देश को हुआ ये नुकसान GDP के 1.4 प्रतिशत जितना है। स्टडी में बताया गया है कि GDP को हुए 1.4 प्रतिशत के नुकसान में से सबसे अधिक 36.6 प्रतिशत नुकसान फेफड़ों की बीमारियों के कारण हुआ। इसके अलावा इस्केमिक हृदय रोगों के कारण 24.9 प्रतिशत, स्ट्रोक के कारण 14.1 प्रतिशत, डायबिटीज के कारण 8.4 प्रतिशत, नवजातों में बीमारियों के कारण 13.3 प्रतिशत और मोतियाबिंद के कारण 2.7 प्रतिशत का नुकसान हुआ। राज्यों की बात करें तो वायु प्रदूषण के कारण उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 2.2 प्रतिशत GDP का नुकसान हुआ, वहीं 2 प्रतिशत नुकसान के साथ बिहार दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश को 5.13 अरब डॉलर और बिहार को 1.55 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, हर घंटे 282 और हर रोज...

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, लंदन से आए 7 यात्री पॉजिटिव

Image
नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। खतरे को देखते हुए भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इसी बीच भारत में भी नए स्ट्रेन का डर सताने लगा है, वो इसलिए क्योकि सोमवार को लंदन से भारत पहुंची एक फ्लाइट में 7 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  दरअसल, कोरोना के इस नए स्ट्रेन के खौफ के बीच सोमवार देर रात एक फ्लाइट 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन से दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अधिकारियों के अनुसार उनके सैंपल जांच के लिए नेशनल सेंटर पर डिजीज कंट्रोल को भेज दिए गए है, ताकि पता लगाया जा सके कि पांचों यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन तो नहीं है।   इधर, ब्रिटेन से कोलकाता पहुंचे दो यात्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यूके से कोलकाता पहुंचने के बाद 2 यात्री कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइट 222 यात्रियों को लंदन से लेकर रविवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी। पश्चिम...

2024 में होगा क्रांतिकारी बदलाव! देश के किसी भी कोने से चुन सकेंगे अपना नेता

Image
  नई दिल्ली: आज के समय में चुनाव के दौरान कई लोग सिर्फ इसलिए वोट नहीं दे पाते क्योकि वे उस समय अपने गृह क्षेत्र में नहीं होते हैं। अब ये कल्पना सच हो सकती है कि कोई भी देश के किसी भी कोने में बैठकर अपने गृह क्षेत्र में अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुन सकता है। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, व्यक्ति कहीं भी रहकर वोट दे सकेगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग में चर्चा चल रही है कि ईवीएम को कैसे सक्षम बनाया जाए। आयोग में फिलहाल इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अन्य तकनीकी, व्यावहारिक और कानूनी पहलुओं पर गहन मंथन चल रहा है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, विशिष्ट ईवीएम में ऐसी डायनामिक सूची होगी, जिसके ज़रिए कोई भी मतदाता अपने गृह राज्य, गृह की विधान सभा को खोज कर अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट कर सकेगा।   मौजूदा समय में किसी भी ईवीएम के बैलेट यूनिट में सिर्फ उसी इलाके और चुनाव के उम्मीदवारों की सूची रहती है, जहां उसका इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन डायनेमिक ईवीएम में डाटा सेव करने की जबरदस्त क्षमता होगी। इसमें व्यक्ति कहीं भी बैठकर अपने गृह क्षेत्र में वोट कर सकेगा। बस वहां की मतदाता सूची में नाम ...

अब टैटू पर उतरा किसान आंदोलन, फसल से लेकर पंजाब के नक़्शे की बनवा रहे डिजाईन

Image
नई दिल्ली : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा अब हर तरफ होने लगी है। मीडिया, पेपर, बयानबाजी के बाद बाद टैटू में भी किसान आंदोलन छाने लगा है। लुधियाना से सिंधु बॉर्डर आई टैटू आर्टिस्ट की टीम आंदोलन में बैठे किसानों को फ्री में टैटू बनाकर दे रही है। 'क्रेजी टैटू' के नाम से लगे इस स्टॉल पर युवा आन्दोलनकारियों की भीड़ सबसे ज्यादा है। इसमें सबसे ख़ास टैटू की थीम है, जो किसान आंदोलन से जुडी है। टैटू आर्टिस्ट रविंदर सिंह और चेतन सूद की 3 लोगों की टीम है जो कि शुक्रवार को ही सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। पहले ही दिन 30 लोगों के टैटू इन्होंने बनाए हैं और दूसरे दिन के स्लॉट की बुकिंग पहले ही हो गई है। एक दिन में सवा लाख की कीमत तक के टैटू किसानों के लिये फ्री में बनाए गए। आंदोलन में टैटू बनाने की सोच कहां से आई? इस सवाल पर टैटू आर्टिस्ट रविंदर सिंह ने बताया कि हम कल से यहां आए हुए हैं, टैटू यूथ को प्रेरित करता है। हमने सोचा कि अगर हम यहां पर आकर टैटू बनाते हैं तो युवा और ज्यादा जुड़ेंगे। हमने 1 दिन में 25 से 30 टैटू करने का लक्ष्य रखा है। टैटू बनवाने के लिए फॉर्म भरना होता है। फॉर्म हम लोगो...

इंदौर डबल मर्डर: नाबालिग बेटी ने रची थी माता-पिता की हत्या की साजिश, खाने में मिलाई थी गोलियां

Image
इंदौर : शहर के रुक्मणी नगर में हुए डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। 15वीं बटालियन के सिपाही ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या की साजिश उनकी ही नाबालिग बेटी ने रची थी। वह अपने प्रेमी डीजे के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता उसपर बंदिश लगाने लगे। इस बात पर उसने साजिश रच खुद खाना बनाया और सब्जी में 12 गोलियां मिला दीं।  इंदौर: मां-बाप की कातिल नाबालिग बेटी, प्रेमी अंदर कर रहा था मर्डर, बाहर कुत्ता घुमा रही थी लड़की  जैसे ही दोनों गहरी नींद में सोए तो उसने अपने प्रेमी धनंजय यादव (डीजे) को दराता व चाकू लेकर बुला लिया और हत्या करवा दी। हत्या कर फरार हुई नाबालिग बेटी व प्रेमी धनंजय गुरुवार रात में मंदसौर के कैलाश मार्ग स्थित होटल सेगिरफ्तार किए गए हैं। डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार ज्योतिप्रसाद की 16 वर्षीय बेटी केंद्रीय विद्यालय में 10वीं में पढ़ती है। दो साल से उसका गांधीनगर निवासी धनंजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन ज्योति को डीजे से मिलना पसंद नहीं था। लड़की ने माता-पिता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।  मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर ...

नेहुप्रीत के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

Image
मुंबई: न्यूलीवेड कपल नेहा कक्कर और रोहनप्रीत के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हाँ, बॉलीवुड सिंगर और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह पेरेंट्स बनने वाले हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेहा कक्कर ने रोहनप्रीत सिंह के साथ  एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए नेहा कक्कड ने लिखा, “ख्याल रख्या कर” ‘#KhyalRakhyaKar’ तो वहीं रोहनप्रीत सिंह ने भी नेहा कक्कड़ की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा”। https://www.instagram.com/p/CI7E-TWDDbA/?utm_source=ig_web_copy_link नेहा कक्कड़ के फोटो डालने के बाद उनके फैंस कमेंट करके उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स नेहा की प्रेग्नेंसी पर हैरानी जता रहे हैं और हैरानी का कारण है कि दोनों की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई है। ऐसे में उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए यह खबर थोड़ी हैरान करने वाली है। नेहा कक्कड़ के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी वही फोटो शेयर की है, जिसमें वह नेहा कक्कड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं। रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ की शादी से...

इंदौर: मां-बाप की कातिल नाबालिग बेटी, प्रेमी अंदर कर रहा था मर्डर, बाहर कुत्ता घुमा रही थी लड़की

Image
इंदौर: शहर के एरोदृम थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी धनंजय यादव को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग बेटी 17 साल की है जो 11वीं में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक रुक्मणी नगर में रहने वाले एसएएफ में ड्राइवर ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या के लिए धनंजय ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि सुबह जब हत्या की जा रही थी, उस वक्त आरोपी बेटी बाहर कुत्ता घुमा रही थी। इस दौरान जब घर से आवाज आई तो दादा-दादी और पड़ोसी जागे। उनके पूछने पर बेटी ने बोला कि पापा नशे में मम्मी से लड़ रहे हैं। यह सुनकर सब चले गए। सुबह 8 बजे दादा-दादी के घर सो रहे बेटे ने खिड़की से देखा तो उसे खून से सनी लाशें दिखाई दीं। पुलिस के मुताबिक धनंजय यादव उर्फ डीजे गांधीनगर निवासी पूर्व उप सरपंच नैनसिंह का बेटा है। दो महीने पहले ज्योति ने कॉलोनी में रहने वाले वैभव के यहां पर धनंजय को पकड़ लिया था। बुधवार को भी चचेरी बहन ने उससे बात करते पकड़ा। इस बात पर ज्योति ने बेटी को डांटा और कहा आइंदा बात मत करना। माना जा रहा है कि, इसी के बा...

अब पेट्रोल पंप जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत, एक क्लिक पर घर पहुंचेगा डीजल

Image
  भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब डीजल की भी होम डिलीवरी होगी। टैक्सी और खाने की तरह अब डीजल भी आपके घर तक पहुंचेगा। आप ऐप के जरिए डीजल बुक कर सकते हैं। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कल से राजधानी में पेट्रोल पंप ऑन व्हील सर्विस शुरू कर रहा है। इसी के तहत भोपाल में कल से डीजल की होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम पेट्रोल पंप ऑन व्हील सर्विस के लिए HPCL का जो वाहन होगा उसमें डिस्पेंस मशीन और नोजल बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह लगी होंगी। चलित पेट्रोल पंप 10 किमी के दायरे से आने वाले सभी ऑर्डर पर फ्री में डीजल की डिलीवरी करेगा। 10 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में दूरी के आधार पर डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा।  जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने डीजल का ऑर्डर करने वाले लोगों के लिए एक ऐप बनाया है, जिसका नाम हमसफर ऐप है। इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर 9977867482 नंबर पर फोन करके भी डीजल ऑर्डर किया जा सकेगा  इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1800 1039...

स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक

Image
भोपाल : बहुजन समाजवादी पार्टी की विधायक इन दिनों छात्रा बन परीक्षा दे रही हैं। बसपा विधायक रामबाई 8वीं तक पढ़ी हैं और अब 10वीं की परीक्षा दे रहीं हैं। वह बुधवार को शासकीय जेपीबी स्कूल में राज्य ओपन परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय का पेपर देने पहुंची।अभी रामबाई के 4 परीक्षा और बची हैं। जब बिना मास्क पहने लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने ली क्लास बुधवार को विज्ञान की परीक्षा के दौरान रामबाई रूम नंबर 22 में सबसे पीछे की पर परीक्षा देती नजर आईं। जहां तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान विधायक का गनमैन भी रूम के दरवाजे पर तैनात रहा। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए स्कूल के मुख्य गेट पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे। जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल रामबाई सिर्फ 8वीं पास हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में दी थी। अब वह 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती हैं, जिसके लिए वह परीक्षा दे रही हैं। स्कूल के प्राचार्य रामकुमार खरे ने बताया कि राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 29 दिसंबर तक चल रहीं हैं, जिसमें पथरिया विधायक...

जब बिना मास्क पहने लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने ली क्लास

Image
  नई दिल्ली : कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 'गो गज दूरी, मास्क जरुरी' का नारा भी दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1339454470116106240 AAP द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी हैंडीक्राफ्ट के कुछ स्टॉल के पास चल रहे हैं, जहां उनके पीछे लोगों का जमावड़ा है। पीएम मोदी इसी दौरान एक स्टॉल पर रुकते हैं, जहां वॉलंटियर उनसे मास्क लेने की अपील करता है लेकिन वह मना कर देते हैं।   स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक ' वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा, ‘मास्क पहनें, मोदीजी के जैसे ना बनें।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मास्क ना पहनने पर पीएम मोदी की आलोचना की है और कोरोना काल में मास्क ह...

मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम

Image
मुजफ्फरपुर: माता-पिता ही बच्चे का सहारा होते है, लेकिन जब छोटी उम्र ही मां छ्दकर चली जाए और पिता का साथ ना हो, तो बच्चे खुद की जिम्मेदारी उठाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसी ही कहानी है, 10 साल के अंकित की, जिसकी मां उसे छोड़कर चली गई और पिता जेल में है। अब वह फुटपाथ पर रहने को मजबूर है और खुद कमाकर अपना पेट भरता है।  स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक मामला उत्तर प्रदेश के मुफ्फरपुर का है। यहां, फुटपाथ पर सो रहे 10 साल के मासूम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और ढूंढने कीकवायद शुरू हुई। पुलिस के आलाधिकारियों ने सोमवार को बच्चे को ढूंढ़ निकाला। जिसके बाद पता लगा कि, अंकित हर रात शिवचौक के फुटपाथ पर सोता है। पुलिस ने जब बच्चे से सड़क पर सोने की बात पूछी तो उसने अपनी जो कहानी बताई, उसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे। बच्चे ने बताया कि, उसकी मां दो साल पहले उसे छोड़कर चलीं गई और उसके पिता जेल में है। इसके अलावा उसे अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं पता।  जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था...

बड़ी खबर: नया साल शुरू होते ही कई स्मार्टफोंस में बंद हो जाएगा Whatsapp

Image
 नई दिल्ली: Whatsapp यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कई स्मार्टफोन्स में whatsapp बंद हो जाएगा। दरअसल, 2021 में whatsapp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक iOS 9 और एंड्रॉयड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से नीचे के स्मार्टफोन पर काम करने वाले स्मार्टफोन पर whatsapp नहीं चलेगा। बताया गया कि whatsapp के सारे फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए iPhone यूज़र्स को iOS 9 या उससे ऊपर और एंड्रॉयड यूज़र्स को 4.0.3 या उससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल करना ज़रूरी है। WhatsApp का सपोर्ट पेज यूज़र्स को ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करने की सलाह देता है, जिससे कि वह सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकें। किन फोन में Whatsapp का सपोर्ट होगा बंद ऐपल के iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S को ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 से अपडेट करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 6S, 6 Plus, और iPhone SE पहली जेनरेशन के आईफोन हैं, जिन्हें iOS 14 से अपडेट किया जा सकता है। ऐसे एंड्रॉयड फोन जो Android 4.0.3 पर नहीं काम करते हैं, उन ...

शूरवीरों की शौर्यगाथा के 50 साल

Image
  साल 1971 में दिसंबर वो महीना था, जब दुनिया का नक्शा बदल गया था, हिंदुस्तान को बांटने चला पाकिस्तान खुद टुकड़े-टुकड़े हो गया था, भारत के शूरवीरों ने वो विजयघोष किया था, जिसे आज देश 'विजय दिवस' के रूप में मना रहा है। ये किस्सा है बहादुरी का, किस्सा है विकासशील देश की कूटनीति का, किस्सा है उस फौज का जिसके पास बड़ी मात्रा में हथियार भले ही ना थे लेकिन हौंसले चट्टान की तरह मजबूत थे, किस्सा है पाकिस्तान के आताम्समार्पण के अभूतपूर्व पैमाने का। तीन दिसंबर, 1971 को जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर युद्ध छेड़ दिया था, तब हिंदुस्तान के शूरवीरों ने उसे उसकी जगह दिखा दी थी और बता दिया था कि, भारत को छेड़ोगे तो चूर-चूर हो जाओगे। आज इस शौर्य के 50 साल पूरे हो गए है।   दरअसल, तीन दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के 11 स्टेशनों पर हमला कर युद्ध शुरू किया था, लेकिन हमारे शूरवीरों ने 13 दिनों में ही उसे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक भारत के एक मेजर जनरल के पैरों के जूते चाटने पर मजबूर हो गए थे। उस समय पाकिस्तान न केवल अपने सैनिकों को छुड़ाने के लिए भारत के सा...

सावधान! कोरोना मरीजों में मिला फंगल इंफेक्शन, आंखों की रोशनी को ख़तरा

Image
नई दिल्ली : कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे है लेकिन ख़तरा अभी भी बना हुआ है। हाल ही में कोरोना मरीजों को लेकर डॉक्टर्स डॉक्टर्स की चेतावनी ने टेंशन बढ़ा दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, कोरोना मरीजों को फंगल इंफेक्शन का ख़तरा है। जिन मरीजों में ये इंफेक्शन पाया गया है, उनकी आंखों की रौशनी चली गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 15 दिनों में ईएनटी सर्जन ने COVID-19 म्यूकोर्मोसिस के 13 मामले देखे हैं। सर गंगाराम हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मोसिस रोग लंबे समय से प्रत्यारोपण और आईसीयू और इम्यूनोडिफ़िशिएंसी रोगियों की बीमारी और मौतका कारण रहा है। हालांकि, कोविड ​​-19 रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जो गंभीर चिंता का कारण है। पिछले 15 दिनों में, ईएनटी सर्जनों ने 50 प्रतिशत से अधिक रोगियों में COVID-19 म्यूकोर्मोसिस रोग के मामले देखे हैं। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय में डॉक्टरों को लगभग 10 रोगियों का इस इंफेक्शन के लिए उपचार करना पड़ा था। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत मरीज आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो देते ...

सिनेमाघरों में फ़िल्में नहीं, मिल रहे गर्म कपड़े, खरीदने वालों की लगी भीड़

Image
भोपाल: कोरोना के चलते कई महीने बंद रहे सिनेमाघर अब खुले भी है, तो कई तरह की शर्तों के साथ। इन शर्तों के साथ सिनेमाघरों के मालिकों को फ़िल्में दिखाना महंगा पड़ रहा है। इसके चलते कई टॉकीजों पर ताले लग गए है, तो कई टाकीजों में फिल्मों की जगह अब गर्म कपड़े देखने को मिल रहे है। दरअसल, भोपाल में जो सिनेमाघर पूरी तरह से बंद हो गए है, उन्हें मॉल या किसी अन्य बिल्डिंग का निर्माण कर दिया गया है। भोपाल के पुराने इलाके के मशहूर सिनेमाघर अल्पना टॉकीज और भोपाल टॉकीज सहित कई अन्य में इन दिनों फिल्मों की जगह गर्म कपड़ों की बड़ी-बड़ी सेल लगी हुई है। लोग यहां 'विदाउट टिकट' जमकर खरीदारी करने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कोरोना काल में सेल के नाम पर भीड़ लग ही रही है तो फिल्में भी लगानी चाहिए थीं।   खाली घर में शख्स को दिखा ख़ुफ़िया रास्ता, और फिर...... फिल्मों की जगह गर्म कपड़ों की सेल लगाने की बात पर टॉकीज के मालिकों ने कहा कि सिनेमाघरों को खोलने के लिए जो शर्ते रखी गई है, उसके मुताबिक़ केवल दो ही फ़िल्में दिखा सकेंगे। दो शो से कमाई, बार-बार सिनेमाहॉल को सेनेटाइज करना और आधी संख्या में लोगों को ए...

खाली घर में शख्स को दिखा ख़ुफ़िया रास्ता, और फिर......

Image
नई दिल्ली: फिल्मों में तो कई बार घरों में खुफिया रास्ते दिखाए जाते है और उसके बारे में उस घर के मालिक को भी पता नहीं होता। ऐसा ही एक शख्स के साथ हकीकत में हुआ है। दरअसल, एक शख्स अपने लिए एक फ्लैट ढूंढ रहा था। इस दौरान वह एक फ्लैट देखने पहुंचा और टहलते हुए किचन में चला गया। यहां जैसे ही उसने अलमारी खोली उसे खुफिया रास्ता दिखाई दिया। मजेदार बात तो ये है कि, फिल्मों की तरह यहां भी फ्लैट के मालिक को इसके बारे में नहीं पता था। फ्लैट देखने वाले शख्स ने अपने साथ हुई इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर खुफिया दरवाजे का ये वीडियो अब तेजी से वायरल होने लगा है। https://twitter.com/SurbhiBhawsar4/status/1338470271359991808  इस वीडियो को शेयर करने के ​साथ शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'आज एक फ्लैट देखा और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बैक डोर के बारे में सोचने से खुद को रोक पाउंगा।' वीडियो में देखा जा सकता है कि जैमी किचन में जाता है और जैसे ही सिंक के पास के दरवाजे को खोलता है तो तो वहां सीढ़ियां दिखाई देती हैं। जैसे ही वो नीछे झांकते हैं, तो रास्ता अप...

G-mail, Youtube सहित गूगल के कई ऐप हुए डाउन

Image
नई दिल्ली: सोमवार शाम गूगल के कई एप्स अचानक डाउन हो गए। यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम एप्स ने काम करना बंद कर दिया, ज्सिके बाद ट्विटर पर #googledown  ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है। आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित है। लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसी वजह से गूगल डाउन और यूट्यूब डाउन हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल

Image
 1971 में दिसंबर के सर्द महीने में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान भारत के अंदर तक घुस गया था। पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स भारतीय वायुसेना के एयरफ़ोर्स स्टेशन को लगातार निशाना बनाते हुए बम बरसा रही थी। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान आगरा तक घुस गए थे और यहां बने एयरफ़ोर्स स्टेशन को टारगेट कर रहे थे। इसने भारत की चिंता और बढ़ा दी थी। भारतीय सेना की चिंता इसलिए और बढ़ गई थी कि कहीं पाकिस्तानी सेना ताजमहल से अनुमान लगाकर दुश्मन फिर एयरफ़ोर्स स्टेशन पर हमला ना कर दे। एयरफ़ोर्स स्टेशन को हमले से बचाने के लिए सबसे पहले ताजमहल को छिपाना जरुरी हो गया था। दुश्मन की नजरों से ताजमहल को बचाने के लिए उस समय इसकी सुरक्षा को और बढ़ाते हुए 15 दिन के लिए ढक दिया गया था।  ताज की मीनारों पर लकड़ी की पाड़ बनाकर उस पर हरा कपड़ा लटका दिया गया था। वहीं, ताजमहल को हरा कपड़ा ओढ़ा दिया गया था। इतना ही नहीं चांदनी रात में ताजमहल के पत्थर चमकें नहीं इसलिए ताज के फर्श पर घास और पेड़ की टहनियां बिछा दी गई थीं। ताजमहल को छिपाना इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योकि 3 दिसंबर को पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स ने अंब...

किसानों के कंधे पर रखी जा रही देशद्रोही बंदूकें!

Image
  सुरभि भावसार  क्या किसान आंदोलन में देशद्रोहियों और जिहादियों की घुसपैठ हो गई है? क्या किसान आंदोलन में सच में खालिस्तानी मूवमेंट है? क्या किसानों को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है? क्या किसान आंदोलन के बीच देश में माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है? क्या देश के अन्नदाता को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है? ये सवाल इसलिए क्योकि हाल ही में जो ख़बरें मीडिया में चल रही है, वो इन सब की ओर इशारा कर रही है। जो किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं, वे अचानक देशद्रोह के आरोपियों की रिहाई की मांग क्यों करने लगे?  दरअसल, गुरूवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के मंच पर देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद आरोपियों के फोटो वाला पोस्स्टर नजर आया। इतना ही नहीं इन पोस्टर्स में इन्हें क्रांति का नायक बताते हुए रिहा करने की मांग की गई थी। इसे देखकर कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन में देशद्रोहियों की घुसपैठ हो गई है।  किसान आंदोलन में खालिस्तानी मूवमेंट की बात खुद महाराष्ट्र साइबर सेल ने कही है। साइबर सेल ने पि...

किसान आंदोलन में देशद्रोह के आरोपियों की एंट्री, स्टेज पर बैनर लगा की रिहाई की मांग

Image
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सरहदों पर पिछले दो हफ़्तों से चल रहे किसान आंदोलन में खालिस्तानी और जिहादी संगठन भी अपनी पैठ बनी की कोशिश में लगे हुए हैं। दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के मंच पर आपत्तिजनक बैनर दिखाई दिया, जिसको लेकर विवाद जारी है। भारतीय किसान यूनियन एकता के मंच पर मानवाधिकार दिवस के मौके पर उमर खालिद, शरजील इमाम सहित कई देश्द्रिहियों के फोटो वाला बैनर लगाया गया था। इस बैनर में जेल में बंद देशद्रोह के आरोपियों को क्रांति का नायक बताते हुए रिहा करने की मांग की गई थी। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता झंडा सिंह का कहना है कि ये सिर्फ हमारे संगठन की ओर से पोस्टर लगाए गए थे। ये सभी बुद्धिजीवी हैं और हमारी मांग है कि जिन बुद्धिजीवियों को जेल में डाला गया है, उन्हें रिहा किया जाए। झंडा सिंह के मुताबिक, 30 संगठनों ने सरकार को जो मांग पत्र दिया था, उनमें बुद्धिजीवियों और किसानों को रिहा करने की मांग थी। ये सभी बुद्धिजीवी हैं, ऐसे में कोई विवाद नहीं होना चाहिए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन लोगों ने जन और जंगल की लड़ाई लड़ी है, इस...

किसान आंदोलन की आड़ में खालितानी मूवमेंट, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा झूठ

Image
  नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन पर खुफिया एजेंसी अबरिकी से नजर बनाई हुई है। किसानों के बीच घूम रहे ख़ुफ़िया एजेंसियों के एजेंट हर छोटी-छोटी हरकतों पर गौर कर रहे हैं। एजेंसियों का मानना है कि इस आंदोलन की आड़ में खालिस्तानी विचारधारा के समर्थक सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं अपनी विचारधारा का प्रचार तेजी से कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने पाया कि रेडिकल विचारधारा के लोग पिछले कई दिनों से खालिस्तान और आतंकी जनरैल सिंह भिंडरावाले से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने की कोशिश कर रहे हैं। साइबर सेल की मानें तो पिछले 16 दिनों से उन्होंने 12,800 पोस्ट ऐसे पाए हैं जिनमें खालिस्तान का ज़िक्र है, जबकि 6,321 पोस्ट ऐसे हैं जिनमे आतंकी जनरैल सिंग भिंडरावाले का ज़िक्र किया गया है।. ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और भारत से चलाए जा रहे ज्यादातर एकाउंट्स की जांच में पता चला है कि, जिन एकाउंट्स से ये पोस्ट किए जा रहे हैं, उनमे से कई एकाउंट्स नवंबर या दिसंबर में बनाए गए है। कुछ एकाउंट्स ऐसे भी जिनका इस्तेमाल कई सालों से नहीं किया गया , लेकिन किसान आंदोलन के बीच अचानक एक्...

मध्यप्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल, 13.71 रुपए बढ़े दाम

Image
भोपाल : मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी भोपाल में मई से लेकर अब तक, यानि पिछले सात महीनों में पेट्रोल के दाम 13.71 रुपए और डीजल के दाम 13.19 रुपए बढ़े है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में ही बिक रहा है। श्योपुर में पेट्रोल 94 रुपए लीटर हो गया है। वहीं, भोपाल में 91.50 रुपए लीटर बिक रहा है। कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण आम व्यक्ति का खर्चा और भी बढ़ गया है। लोगों को दोगुनी मार झेलनी पड़ रही है। इधर, पिछले आठ दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 1 रुपए 63 पैसे तो डीजल एक रुपए 85 पैसे की तेजी आई है।   इधर पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने के कारण हुई है। क्रूड ऑयल डब्लयूटीआई 45.02 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 47.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतें जल्द ही 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं।  

हिंसा की ओर जाता बंगाल का 'रण'

Image
सुरभि भावसार पश्चिम बंगाल की राजनीति में भगवा रंग चढ़ने लगा तो वहां की राजनीति लाल रंग में रंगने लगी है। चुनावी हिंसा बंगाल में कोई नई बात नहीं है। 2019 लोकसभा चुनाव के समय भी बंगाल ने चुनावी हिंसा के नये कीर्तिमान गढ़े। हालात यह हुए कि देश के प्रधानमंत्री तक को वहां रैली या रोड शो करने में बाधा पहुंचाई गई। तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर भी हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। उस समय अपने वोट बैंक को सहेजने के चक्कर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारी मर्यादाओं को लांघ गई।  यही सब बंगाल में एक बार फिर देखने को मिल रहा है, क्योकि वहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। बंगाल में चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि लोकतंत्र की पारम्परिक लड़ाई में अभी भी काफी सुधार की जरूरत है। बंगाल फतह करने का मन बना चुकी भाजपा के लिए सत्ता की राह आसान नहीं दिख रही है।  ममता के किले को ध्वस्त करने के लिए जब से भाजपा बंगाल में सक्रिय हुई है, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे है। कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। हद तो तब हो गई...

971 करोड़ की लागत से बनेगा लोकतंत्र का नया मंदिर, दिखेगी देश के हर कोने की झलक

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के मंदिर की नई बिल्डिंग की नींव रख दी है। 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश के संसद भवन की तस्वीर भी बदल जाएगी।  2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'नए भारत'  की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा। ये भवन मौजूदा बिल्डिंग से अधिक बड़ी, आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अगस्त 2019 में मौजूदा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ओर से नए संसद भवन का प्रस्ताव रखा गया था। यह भवन भारतीय संस्कृति और हमारी क्षेत्रीय कलाओं, हस्तशिल्पों, टेक्सटाईल्स और स्थापत्य की विविधता का समृद्ध मिश्रण प्रस्तुत करेगा।   ये है नए संसद भवन की ख़ास बातें-   संसद भवन की नई बिल्डिंग में आधुनिक तकनीक और जरुरतों का ध्यान रखा जा रहा है।   नए संसद भवन के लिए रखे गए प्रस्ताव के मुताबिक़, नया संसद भवन 64500 स्क्वायर मीटर में बनाया जाएगा, जो चार मंजिला होगा और इसका खर्च 971 करोड़ रुपए आएगा।   सभी सांसदों के लिए संसद भवन परिसर में दफ्तर बनाया जाएगा, जिसे 2024 तक तैयार किया जाएगा। नई बिल्डिंग का ...

77 हजार रुपए है भारतीय किसान की औसत सालाना कमाई, टॉप पर है पंजाब-हरियाणा के अन्नदाता

Image
  नई दिल्ली: इन दिनों देश में किसान आंदोलन चरम पर है। इस किसान आंदोलन की चर्चा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। गरीब से लेकर अरबपतियों का पेट भरने वाला किसान आज भी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ये अन्नदाता सबका पेट भरता है लेकिन अपना पेट मुश्किल से भर पता है, ऐसे में बचत के नाम पर तो कुछ सोचा ही नहीं जा सकता। सरकार ने 2022 तक किसानों की आत दोगुनी रखने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि, आखिर देश के अन्नदाता की आय है कितनी। एक सर्वे के मुताबिक़, एक भारतीय किसान की औसत कमाई सालाना 77,124 रुपए है। महीने का देखे तो महज 6,427 रुपए। वहीं, किसानों के औसत खर्च पर नजर डाले तो वो करीब 6,227 रुपए है। ऐसे में किसानों के पास बचत के लिए कुछ नहीं है। किसानों की कमाई का औसत देखें तो इस मामले में पंजाब सबसे आगे और बिहार सबसे पीछे है। सबसे ज्यादा औसत कमाई पंजाब के किसानों की सालाना 2,16,708 रुपए की है। लेकिन पंजाब के किसान की कमाई का औसत भी देखे, तो ये  किसी फ्रेशर युवा की आमदनी से भी कम है। पंजाब के बाद सबसे ज्याद...

किसानों को दूल्हे का अनोखा' समर्थन: मर्सिडीज छोड़ ट्रैक्टर पर ले गया बरात

Image
हरियाणा: कोरोना काल के बीच एक ओर जहां शादियों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 12 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए है। इन किसानों को तमाम संग्ठानों, आम लोग और राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसी बीच एक दूल्हे ने भी किसानों के समर्थन के लिए अनोखा तरीका निकाला है। दूल्हा घर में रखी मर्सिडिज छोड़ ट्रेक्टर से अपनी दुल्हन को लेने गया। मामला हरियाणा के करनाल का है। यहां दुल्हे सुमित ने अपनी शादी में बरात के लिए घर में खड़ी मर्सिडिज के बजाय ट्रैक्टर को चुना। इतना ही नहीं बारातियों ने दूल्हे का साथ देते हुए ट्रैक्टर पर बैठकर जय जवान, जय किसान के नारे भी लगाए। ऐसा उसने किसानों का साथ देने के लिए किया। https://twitter.com/ANI/status/1334774421941231619 सुमित का कहना है कि इस पहल से किसानों के साथ होने का संदेश है। सुमित की बारात कुल चार ट्रैक्टरों पर निकली। सभी ट्रैक्टरों पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगे दिखाई दिए। सुमित द्वारा की गई इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। सुमित काफी वेल एजुकेटेड ...