कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर इंदौर में अलर्ट, सरकार से मांगी डिटेल्स
भोपाल: ब्रिटेन में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अतिरिक्त सावधानी बरतना शुरू कर दी है और ब्रिटेन की यात्रा से हाल ही के दिनों में भारत लौटे यात्रियों से आगे बढ़कर जानकारी देने की अपील की है। इसके साथ ही दोनों राज्यों ने विदेश मंत्रालय से उन सभी लोगों की जानकारी मांगी है, जो ब्रिटेन या उसके आसपास के देशों से लौटे हैं।
खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो
मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 92 यात्रियों की पहचान हुई है। हालांकि, ये सभी लोग कोरोना नेगेटिव आए हैं। इसमें इंदौर के 34, भोपाल के 20, जबलपुर के 11, ग्वालियर के 8 लोग ब्रिटेन यात्रा से लौटे, बाकी 19 लोग अन्य जिलों के रहने वाले हैं। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक़ इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर ब्रिटेन से लौटे लोगों की जानकारी मांगी है। साथ ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।
पहले जुल्म फिर तीन तलाक और आरोपी परिवार फरार, झकझोर देगी दिल्ली की ये दास्तां
इधर, छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विदेश यात्रा से लौटे लोगों को जानकारी साझा करने के लिए कहा है। भूपेश सरकार ने यूनाईटेड किंगडम की यात्रा कर छत्तीसगढ़ आए यात्रियों को टोल फ्री नंबर 104 पर जानकारी देने की अपील की है। कोरोना के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच यूनाइटेड किंगडम की यात्रा कर लौटने वालों से सरकार ने अपनी जानकारी साझा करने के लिए कहा है। साथ ही विदेश यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही आर.टी.पी.सी.आर टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को कोविड टेस्ट के 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
कोरोना के साइड इफ़ेक्ट: ठीक हुई महिला के शरीर में जमा पस, हैरत में डॉक्टर्स

Comments
Post a Comment