अब पेट्रोल पंप जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत, एक क्लिक पर घर पहुंचेगा डीजल

 


भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब डीजल की भी होम डिलीवरी होगी। टैक्सी और खाने की तरह अब डीजल भी आपके घर तक पहुंचेगा। आप ऐप के जरिए डीजल बुक कर सकते हैं। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कल से राजधानी में पेट्रोल पंप ऑन व्हील सर्विस शुरू कर रहा है। इसी के तहत भोपाल में कल से डीजल की होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम

पेट्रोल पंप ऑन व्हील सर्विस के लिए HPCL का जो वाहन होगा उसमें डिस्पेंस मशीन और नोजल बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह लगी होंगी। चलित पेट्रोल पंप 10 किमी के दायरे से आने वाले सभी ऑर्डर पर फ्री में डीजल की डिलीवरी करेगा। 10 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में दूरी के आधार पर डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा।

 जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने डीजल का ऑर्डर करने वाले लोगों के लिए एक ऐप बनाया है, जिसका नाम हमसफर ऐप है। इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर 9977867482 नंबर पर फोन करके भी डीजल ऑर्डर किया जा सकेगा  इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1800 1039811 पर भी कॉल कर सकते हैं।


Comments