जब बिना मास्क पहने लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने ली क्लास

 



नई दिल्ली
: कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 'गो गज दूरी, मास्क जरुरी' का नारा भी दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1339454470116106240

AAP द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी हैंडीक्राफ्ट के कुछ स्टॉल के पास चल रहे हैं, जहां उनके पीछे लोगों का जमावड़ा है। पीएम मोदी इसी दौरान एक स्टॉल पर रुकते हैं, जहां वॉलंटियर उनसे मास्क लेने की अपील करता है लेकिन वह मना कर देते हैं।  

स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक
'
वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा, ‘मास्क पहनें, मोदीजी के जैसे ना बनें।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मास्क ना पहनने पर पीएम मोदी की आलोचना की है और कोरोना काल में मास्क है जरूरी के उन्हीं के मंत्र को याद दिलाया है। 

मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम

 
 

Comments