चीन का दुनिया पर कब्जा, परमाणु हमला, 2021 को लेकर बाल्कन के नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी



नई दिल्ली: साल 2020 ख़त्म होने में कुछ दिन बाकी रह गए है। ये साल कई आपदाओं से भरा रहा। लोगों ने सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप झेला है। ऐसे में सभी यही कहते हैं कि साल 2021 खुशियों भरा हो लेकिन बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2021 को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वो कुछ और ही है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक़ साल 2021 भी आपदाओं से भरा रहेगा।

बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता था। उन्होंने कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इसमें सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सूनामी (2004) जैसी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां शामिल है। कहा जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं।

कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगने वाला गैंग सक्रिय, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी  

1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी। 1966 में हुई अपनी मौत से पहले बाबा वेंगा ने कई भविष्यवानियां की थी। इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा। यहां आपको बाबा वेंगा की 2021 के लिए की गई कुछ भविष्यवानियों के बारे में बताते है-

आसमान से आफत-

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में परमाणु हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।

जब सत्ता खोकर नायक बन गए थे अटल जी

व्लादिमीर पुतिन की हत्या

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2021 में यूरोप बुरे आर्थिक हालात से गुजरेगा। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।

ट्रंप को बीमारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भविष्यवाणी में कहा गया है कि, उन्हें कोई भयंकर बीमारी होगी। ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं।

प्रलयकारी आपदाएं

पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। ये एक मुश्किल समय होगा। लोग आस्था के आधार पर बंटे होंगे। मौजूदा हालात में हम मानवता पर चोट करने वाली ऐसी कई विनाशकारी घटनाओं के गवाह हैं।

खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो

ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज

इसके अलावा ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज की जाएगी और अचानक यह स्पष्ट हो जाएगा कि पृथ्वी पर जीवन कैसे मिला। अगले 200 वर्षों में लोग अपने आध्यात्मिक भाई-बहनों के साथ दूसरी दुनिया से संपर्क करेंगे।

आसमान में उड़ेंगी ट्रेनें

सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी। पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि सोलर एनर्जी को लेकर लोगों के बीच चर्चा अभी से बढ़ रही है. इसलिए उनकी ये भविष्यवाणी भविष्य के लिए उपयुक्त नहीं लगती है।

चीन का दुनिया पर कब्जा

बाबा वेंगा ने बह्विश्य्वानी में कहा था कि, एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा होगा। तीन दिग्गज एकजुट होंगे। कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी। विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है। तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है। 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।

वायु प्रदूषण से भारत को 1.4 प्रतिशत GDP का नुकसान, लगभग 17 लाख की मौत

कैंसर का इलाज

21वीं सदी की शुरुआत में मानवता को कैंसर से छुटकारा मिलेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, वो दिन आएगा जब कैंसर जैसी भयंकर बीमारी लोहे की चेन से बंध जाएगी।

Comments