प्यार करने वालों को नहीं रोक पाया कोरोना, PPE किट पहन रचाई शादी


 

नई दिल्ली: कोरोना ने भले ही लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया हो। भले ही शादियां कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए सिमित लोगों में की जा रही हो लेकिन कोरोना दो प्यार करने वालों को नहीं रोक पाया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक जोड़े ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मामला, राजस्थान के बारां का है। यहां शादी के दिन ही दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद केलवाड़ा कोविड केंद्र में ही जोड़े ने पीपीई किट पहनकर शादी की। 



वीडियो में दिख रहा है कि, शादी समारोह में पुजारी के अलावा केवल एक व्यक्ति मौजूद है। तस्वीरों में यह जोड़ा हवन कुंड के सामने बैठा हुआ नजर आ रहा है जबकि शादी की रस्मों को पूरा करने वाले पंडित भी पीपीई सूट में थे।

तस्वीरों में नजर आ रहा है कि शादी की रस्म के दौरान दूल्हे ने अपनी पीपीई किट के साथ पगड़ी पहनी हुई थी जबकि दुल्हन ने भी रस्म निभाते हुए चेहरे को मास्क से ढक रखा था और हाथों में दस्ताने लगाए हुए थे। 


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के मीम्स भी लोग शेयर कर रहे हैं।



 
 

 
 

Comments