भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, अब तक 20 लोग संक्रमित


नई दिल्ली: ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन अब कई देशों में फ़ैल चुका है। भारत में भी ये नया स्ट्रेन तेजी से पैर पसार रहा है। देश में अब तक 20 लोग इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं, जो कुछ दिनों पहले ही ब्रिटेन से लौटे हैं। मंगलवार को भारत में नए स्ट्रेन के 6 मरीज मिले थे, जिसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

कोरोना का नया स्ट्रेन कई ज्यादा खतरनाक और तेजी से फ़ैल रहा है। इसको देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नए स्ट्रेन को लेकर आगाह किया है और कहा है कि टेस्टिंग में कोई कोताही नहीं बरती जाए, क्योंकि हो सकता है कि ब्रिटेन से लौटे यात्री, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं नए वेरियंट की चपेट में आ चुके हों, इसलिए लक्षण दिखने पर उसे नजरअंदाज न करें।

 नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा हेल्थ केयर में आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन के तहत रखा गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और दूसरे लोगों के लिए बड़े स्तर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से करीब 33 हजार यात्री भारत आए थे, जिनमें से 100 से अधिकर लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि भारत सरकार ने 23 दिसंबर से एतिहात के तौर पर ब्रिटेन से हवाई सेवा बंद कर दी थी। इस नए स्ट्रेन ने अबतक कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।



Comments