भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, लंदन से आए 7 यात्री पॉजिटिव


नई दिल्ली:
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। खतरे को देखते हुए भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इसी बीच भारत में भी नए स्ट्रेन का डर सताने लगा है, वो इसलिए क्योकि सोमवार को लंदन से भारत पहुंची एक फ्लाइट में 7 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 दरअसल, कोरोना के इस नए स्ट्रेन के खौफ के बीच सोमवार देर रात एक फ्लाइट 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन से दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अधिकारियों के अनुसार उनके सैंपल जांच के लिए नेशनल सेंटर पर डिजीज कंट्रोल को भेज दिए गए है, ताकि पता लगाया जा सके कि पांचों यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन तो नहीं है।
 
इधर, ब्रिटेन से कोलकाता पहुंचे दो यात्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यूके से कोलकाता पहुंचने के बाद 2 यात्री कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइट 222 यात्रियों को लंदन से लेकर रविवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'ब्रिटेन से कोलकाता पहुंचे 25 यात्रियों के पास कोविड-19 की रिपोर्ट नहीं थी। इसलिए उन्हें पास के क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया और उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. इनमें से दो यात्री पॉजिटिव पाए गए।
 

Comments