G-mail, Youtube सहित गूगल के कई ऐप हुए डाउन
नई दिल्ली: सोमवार शाम गूगल के कई एप्स अचानक डाउन हो गए। यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम एप्स ने काम करना बंद कर दिया, ज्सिके बाद ट्विटर पर #googledown ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है।
आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित है। लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसी वजह से गूगल डाउन और यूट्यूब डाउन हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment