पहले जुल्म फिर तीन तलाक और आरोपी परिवार फरार, झकझोर देगी दिल्ली की ये दास्तां
नई दिल्ली: देश में तीन तलाक ख़त्म करने के लिए भले ही सख्त कानून बना दिया गया हो लेकिन ऐसी घटनाओं का सिलसिला अभी भी जारी है। मुस्लिम महीलाएं आज भी तीन तलाक की प्रताड़ना झेल रहीं हैं। हाल ही में ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से आया है। दिल्ली के गोकुलपुरी से तीन तलाक की ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको भी झकझोर देगी।
यहां 27 साल की महिला गुलनाज पर उसके पति ने जुल्म किया और फिर उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि गुलनाज का पति उसे कमरे में बांधकर तीन दिनों तक मारता-पीटता रहा। इसके बाद जब गुलनाज के मायके वाले आए तो उनके सामने ही उसे तीन तलाक दे दिया।
वायु प्रदूषण से भारत को 1.4 प्रतिशत GDP का नुकसान, लगभग 17 लाख की मौत
गुलनाज की मां ने कहा कि उनके दामाद सलमान ने उनके सामने ही गुलनाज को तीन तलाक दे दिया। गुलनाज का कहना है कि, उसकी शादी को साढ़े 4 साल हो गए है लेकिन वह अभी तक मां नहीं पाई। यही वजह है कि उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और उसे छोड़ने की धमकी देते रहते थे।
गुलनाज के शरीर पर जख्म इतने गहरे हैं कि देखने वाले भी कराह उठते हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में गुलनाज के पति और परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी फरार है। पीड़ित महिला और उनके घरवालों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में काफी समय लगाया। इसके बाद आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई।
भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, लंदन से आए 7 यात्री पॉजिटिव

Comments
Post a Comment