कोरोना के साइड इफ़ेक्ट: ठीक हुई महिला के शरीर में जमा पस, हैरत में डॉक्टर्स

 



नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की पहली वैक्सीन मिलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस करना शुरू की थी लेकिन ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने फिर दहशत में ला दिया है। इसी बीच पोस्ट कोविड पीरियड में सामने आए एक और साइड इफ़ेक्ट ने डॉक्टर्स को हैरत में डाल दिया है। 

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर इंदौर में अलर्ट, सरकार से मांगी डिटेल्स

दिल्ली में कोरोना के ठीक हुए मरीजों के नई बीमारी से पीड़ित होने के बाद महाराष्ट्र से अनोखा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला के पूरे शरीर में पस भरा होने का पता चला। भारत में पोस्ट कोविड पीरियड का ये पहला मामला है, एल्किन दुनिया में ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों को पीड़ित महिला के शरीर में कोरोना की एंटीबॉडी मिली थी।

खस्ताहाल पाकिस्तान: दो वक्त का खाना मुश्किल, गेहूं 60 तो अदरक हजार रुपए किलो 

 हालांकि राहत की बात ये रही कि इस महिला की तीन सर्जरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। जिले के बजाज नगर की रहने वाली ये महिला लंबे समय से कमर के दर्द की समस्या से पीड़ित थी। जब वो औरंगाबाद के हेडगेवार अस्पताल गईं तब उनके पैर में सूजन भी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी MRI कराई और रिपोर्ट देखकर दंग रह गए।

इंदौर डबल मर्डर: नाबालिग बेटी ने रची थी माता-पिता की हत्या की साजिश, खाने में मिलाई थी गोलियां

दरअसल महिला के पूरे शरीर में गर्दन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक, यहां तक कि दोनों हाथों और पेट में भी पस भरा था। डॉक्टरों ने फौरन उसे एडमिट किया और सर्जरी से मवाद यानी पस निकालकर नई जांच की। ऑपरेशन से उसकी जान बच गई। वहीं तीन बार की सर्जरी के प्रॉसेस में महिला के शरीर से आधा लीटर से ज्यादा पस निकला।  

 


Comments