LAC पर टूट रहा चीन का मनोबल, चट्टान बनकर खड़े भारतीय सैनिक

 

 
लद्दाख: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के चलते वास्विक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सैनिक सीमा पर तैनात है। लद्दाख में कड़ाके की सर्दी के बीच एलएसीपर भारी संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। वहां परा लगातार गिरता जा रहा है। चीन के सैनिक सर्दी सहन नहीं कर पा रहे हैं और इससे उसका मनोबल टूट रहा है। कड़ाके की सर्दी को झेल न पाने के कारण चीन अपने सैनिकों को रोजाना बदल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि एलएसी के पास कठोर मौसम में तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों का मनोबल कम हुआ है। वहीं, भारतीय सेना के जवान अपने स्थान पर डटे हुए हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ आगे की पोस्ट पर तैनात भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों की तुलना में अपने पदों पर अधिक समय तक रह रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि एलएसी पर भारतीय जवान इसलिए भी ज्यादा लंबे समय तक एक ही स्थान पर डटे हुए हैं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर ऊंचाई वाले स्थानों पर ड्यूटी कर चुके हैं। सर्दियों के मौसम में चीनी सेना के सामने इस वक्त सियाचिन और पहले से ही लद्दाख में ड्यूटी कर चुके भारतीय सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं, तापमान में जारी गिरावट और कठोर सर्दियों के कारण चीन अपने सैनिकों को रोजाना घुमाने के लिए मजबूर है, क्योंकि वो सर्दी को झेल नहीं पा रहे हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि चीन विशिष्ट ठंडे जलवायु के लिए गर्म कपड़ों की कमी का सामना कर रहा है और इसकी आपातकालीन खरीद करने जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि कपड़े और आवास की खराब गुणवत्ता के साथ पीएलए सैनिक शून्य से नीचे के तापमान में जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश