नहीं मानी Whatsapp की condition, तो डिलीट होगा अकाउंट
नई दिल्ली: Whatsapp की प्राइवेसी पर सवाल उठते रहते हैं। इसी बीच कंपनी अपने एप में जरुरी बदलाव करने जा रही है। Whatsapp में आने वाले अपडेट को एक्सेप्ट नहीं करने वाले यूजर का अकाउंट भी डिलीट हो सकता है। जानकारी के मुताबिक WhatsApp की तरफ से यह टर्म ऑफ सर्विस 8 फरवरी को अपडेट की जाएगी।
WhatsApp ने कहा है कि जिन यूजर्स को गोपनीयता की यह शर्त नहीं पसंद है, वे अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। इस बारे में WhatsApp के फीचर्स और नए अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें इन गोपनीय शर्तों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
WhatsApp की नई शर्तों के बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है। उनके मुताबिक अब व्हाट्सएप यूज करने के लिए यूजर्स को नए शर्तों को मानना ही पड़ेगा। इन नई शर्तों के जरिए फेसबुक अपने बिजनेस के लिए आपके चैट को स्टोर और मैनेज करेगी।
Whatsapp ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें यूजर्स को कई तरह के वॉलपेपर्स मिल रहे हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स को गैलरी की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर इस्तेमाल करने का भी अधिकार दिया गया है। साथ अब आपके फोन का स्टोरेज बचाने के लिए व्हाट्सएप 7 दिन पुरानी चैट खुद ब खुद चैट बॉक्स से डिलीट कर देता है।

Comments
Post a Comment