मां ने छोड़ा-जेल में पिता, फुटपाथ पर रहने को मजबूर 10 साल का मासूम


मुजफ्फरपुर: माता-पिता ही बच्चे का सहारा होते है, लेकिन जब छोटी उम्र ही मां छ्दकर चली जाए और पिता का साथ ना हो, तो बच्चे खुद की जिम्मेदारी उठाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसी ही कहानी है, 10 साल के अंकित की, जिसकी मां उसे छोड़कर चली गई और पिता जेल में है। अब वह फुटपाथ पर रहने को मजबूर है और खुद कमाकर अपना पेट भरता है। 

स्कूल में पुलिस, क्लास में गनमैन, सुरक्षा के बीच 10वीं की परीक्षा दे रहीं बसपा विधायक

मामला उत्तर प्रदेश के मुफ्फरपुर का है। यहां, फुटपाथ पर सो रहे 10 साल के मासूम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और ढूंढने कीकवायद शुरू हुई। पुलिस के आलाधिकारियों ने सोमवार को बच्चे को ढूंढ़ निकाला। जिसके बाद पता लगा कि, अंकित हर रात शिवचौक के फुटपाथ पर सोता है।

पुलिस ने जब बच्चे से सड़क पर सोने की बात पूछी तो उसने अपनी जो कहानी बताई, उसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे। बच्चे ने बताया कि, उसकी मां दो साल पहले उसे छोड़कर चलीं गई और उसके पिता जेल में है। इसके अलावा उसे अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं पता। 

जब पाकिस्तान से बचाने के लिए हरे कपड़े से ढकना पड़ा था ताजमहल

अंकित ने बताया कि, वह हर दिन सुबह उठकर कभी चाय की दुकान पर कप- प्लेट साफ करता है, तो कभी गुब्बारे-खिलौने बेचकर अपना और अपने साथी कुत्ते डैनी का पेट भरता है। दिनभर पर पेट पालने के लिए काम करने के बाद रात में बच्चा फुटपाथ को ही अपना घर बना लेता है। बिस्तर के नाम पर सिर्फ एक चटाई और चादर। इसी में सर्दी से बचने का प्रयास करता है। इसी चादर में अंकित का साथी कुत्ता भी सो जाता है।

हालांकि अब पुलिस ने बच्चे को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और जूते दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे की परवरिश करने का बीड़ा भी उठाया है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके साथ ही पुलिस बच्चे की मां और रिश्तेदारों की तलाश भी कर रही है।


Comments