ममता बनर्जी का जुदा अंदाज, मच पर करने लगीं डांस
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जुदा अंदाज देखने को मिला है। भले ही ममता की पार्टी के दिग्गज नेता उनका साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हो और राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हो, इन सबके बीच ममता बनर्जी एक संगीत कार्यक्रम में बेहद हलके-फुल्के अंदाज में नजर आईं।
राज्य सरकार के कार्यक्रम में कई संगीतकार, गायक और नृत्य कलाकार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोजन के दौरान लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया। उन्होंने संथाली डांसर बसंती हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया। राजनीतिक हिंसा और सियासी बयानबाजी के कड़वाहट भरे माहौल में ममता बनर्जी उनके साथ मंच पर धीरे-धीरे पैर थिरकाती नजर आईं।
ममता बनर्जी का जुदा अंदाज, मच पर करने लगीं डांस
हालांकि, ममता यहां इस आयोजन के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने से नहीं चूकीं। अपने संक्षिप्त संबोधन में बीजेपी का नाम लिए बगैर ममता ने कहा कि बंगाल को कभी भी गुजरात में नहीं बदला जा सकेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल ने ही राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देश को 'जय हिंद' का नारा दिया है।
ममता बनर्जी ने हाल ही में आंकड़े जारी कर प्रदेश सरकार के काम गिनाए थे. ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को चुनौती दी कि या तो वे उन्हें गलत साबित करें या फिर उन्हें 'ढोकला' की ट्रीट (पार्टी) दें. उन्होंने ये भी कहा था कि पश्चिम बंगाल कई मानकों पर केंद्र के आंकड़ों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. बंगाल के निवासियों को 100 दिनों का काम देने में, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क, ई टेंडरिंग और ई गवर्नेंस में उनकी सरकार नंबर वन है. ममता ने कहा कि बंगाल की स्टेट जीडीपी उनके कार्यकाल में 2.6 गुना बढ़ गई है. बंगाल में 1 करोड़ नए रोजगार के मौके सृजित किए गए.

Comments
Post a Comment