खाली घर में शख्स को दिखा ख़ुफ़िया रास्ता, और फिर......
नई दिल्ली: फिल्मों में तो कई बार घरों में खुफिया रास्ते दिखाए जाते है और उसके बारे में उस घर के मालिक को भी पता नहीं होता। ऐसा ही एक शख्स के साथ हकीकत में हुआ है। दरअसल, एक शख्स अपने लिए एक फ्लैट ढूंढ रहा था। इस दौरान वह एक फ्लैट देखने पहुंचा और टहलते हुए किचन में चला गया। यहां जैसे ही उसने अलमारी खोली उसे खुफिया रास्ता दिखाई दिया। मजेदार बात तो ये है कि, फिल्मों की तरह यहां भी फ्लैट के मालिक को इसके बारे में नहीं पता था।
फ्लैट देखने वाले शख्स ने अपने साथ हुई इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर खुफिया दरवाजे का ये वीडियो अब तेजी से वायरल होने लगा है।
https://twitter.com/SurbhiBhawsar4/status/1338470271359991808
इस वीडियो को शेयर करने के साथ शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'आज एक फ्लैट देखा और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बैक डोर के बारे में सोचने से खुद को रोक पाउंगा।'
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैमी किचन में जाता है और जैसे ही सिंक के पास के दरवाजे को खोलता है तो तो वहां सीढ़ियां दिखाई देती हैं। जैसे ही वो नीछे झांकते हैं, तो रास्ता अपार्टमेंट के बैक गार्डन में निकलता है।

Comments
Post a Comment