मध्यप्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल, 13.71 रुपए बढ़े दाम





भोपाल: मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी भोपाल में मई से लेकर अब तक, यानि पिछले सात महीनों में पेट्रोल के दाम 13.71 रुपए और डीजल के दाम 13.19 रुपए बढ़े है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में ही बिक रहा है। श्योपुर में पेट्रोल 94 रुपए लीटर हो गया है। वहीं, भोपाल में 91.50 रुपए लीटर बिक रहा है।

कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण आम व्यक्ति का खर्चा और भी बढ़ गया है। लोगों को दोगुनी मार झेलनी पड़ रही है। इधर, पिछले आठ दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 1 रुपए 63 पैसे तो डीजल एक रुपए 85 पैसे की तेजी आई है।  

इधर पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने के कारण हुई है। क्रूड ऑयल डब्लयूटीआई 45.02 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 47.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतें जल्द ही 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं।  


Comments