552 किलो चांदी जद संवरेंगे रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर, बनेगा गर्भगृह और सिंहासन



इंदौर: नए साल में शहर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान और खजराना गणेश मंदिर का कायाकल्प होने वाला है। दोनों मंदिरों को 552 किलो चांदी से संवारा जाएगा। रणजीत हनुमान मंदिर में जहां 501 किलो चांदी से गर्भगृह और तोरण की सजावट होगी, जबकि 51 किलो चांदी से खजराना गणेश मंदिर का नया सिंहासन बनाया जाएगा।

रणजीत हनुमान मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य की जल्द ही सीमा तय होगी, जबकि खजराना गणेश मंदिर में भी सिंहासन का काम जल्द शुरू हो सकता है। रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास ने निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी है। 

भारत में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, अब तक 20 लोग संक्रमित

  • गर्भगृह में दोनों ओर दीवार 9-9 फीट चौड़ी होगी। बाबा के पीछे सात फीट चौड़ी और 14 फीट ऊंची दीवारों पर सागवान की लकड़ी का आधार बनाया जाएगा। इसमें 470 किलो चांदी का इस्तेमाल कर परत चढ़ाई जाएगी।
  • दीवारों पर रामायण के प्रसंग जैसे राम का जन्म, शिक्षा, स्वयंवर, वनवास, लंका दहन, दशानन के वध से लेकर राज्य अभिषेक जैसे प्रसंग की नक्काशी की जाएगी।
  • छत पर श्रीराम एवं हनुमत यंत्र स्थापित किया जाएगा।
  • फिलहाल 35 किलो चांदी मौजूद है। मंदिर को समृद्ध ब्ब्नाने में सवा दो करोड़ से ज्यादा की लागत का अनुमान है।

 
रणजीत हनुमान मंदिर का गर्भगृह के बाहर द्वार 70 किलो चांदी से सजाया जाएगा। इसका आधार सागवान की लकड़ी से बनाया जाएगा। दोनों ओर दो-दो पिलर होंगे। एक पिलर पर सूर्य व दूसरे पर चंद्रमा बनाए जाएंगे। दोनों ओर हनुमान वानर रूप में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा बीच में दो मोर बनाए जाएंगे। इसका निर्माण राजस्थान के चुरु के कारीगर मणिकचंद जांगीड़ करेंगे।

भारत में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित

 वहीं, खजराना गणेश के नए सिंहासन की बात करें, तो नए सिंहासन की बात करें तो इस बार सिंहासन में लकड़ी नहीं लगेगी। 200 किलो तांबे की प्लेट पर 16 से 18 गेज की करीब 50 किलो चांदी से निर्माण होगा। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल के साथ उपसमिति की जल्द बैठक हो सकती है।


Comments