Posts

Showing posts from June, 2020

'चाइनीज एजेंट zomato भारत छोड़ो'

Image
'चाइनीज एजेंट zomato भारत छोड़ो', ये नारे zomato का स्टाफ लगा रहा है। दरअसल, गलवान घाटी में चीन की धोखेबाजी से हुई 20 जवानों की शाहदत के बाद अब देश चीनी सामान का खुलकर बाहिष्कार कर रहा है। न सिर्फ चीनी सामान बल्कि चीनी निवेश वाली कंपनियों का विरोध भी अब शुरू हो गया है। ऐसा ही कुछ होने लगा है ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी zomato के साथ। कोलकाता में zomato में काम कर रहे करीब एक दर्जन डिलीवरी ब्वॉयज के एक ग्रुप ने कंपनी से सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि zomato में चीनी की कंपनी अलीबाबा का बड़ा निवेश है। कंपनी के इस स्टाफ ने चीनी सामान के बाहिष्कार की अपील करते हुए zomato की टी-शर्ट्स जला दी। जब इनसे पूछा गया कि काम छोड़ने के बाद रोजी-रोटी कैसे चलेगी, तो उनका कहना था कि भूखे रह लेंगे लेकिन देश पर बुरी नजर डालने वालों के साथ काम नहीं करेंगे। जब सीमा पर हमारे जवान सुरक्षित नहीं तो हम कैसी सुरक्षित रह सकते है।

अमेरिका की चेतावनी, भारत को छेड़ा तो छोड़ेंगे नही

Image
दुनिया को कोरोना में उलझाकर चीन लगातार साजिशे रच रहा है। पिछले कुछ दिनों से भारत के खिलाफ चीन की साजिशों का खुलासा हो रहा है। इसके अलावा एशिया के कई देशों पर चीन की दादागिरी चल रही है। चीन की इन हरकतों पर अमेरिका कड़ी नजर बनाए हुए है। अब चीन को जवाब देने के लिए अमेरिका एशिया में अपनी सेना की तैनाती करने जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के कदम ये दर्शाते हैं कि भारत के सामने चुनौती, वियतनाम के सामने खतरा है, मलेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण चीन सागर में चीन की चुनौती है।

दिखने में तो वो भी इंसान थे

Image
सुरभि भावसार दिखने में तो वो भी इंसान थे जिन्होंने मुझे पटाखों से भरा अनानास खिलाया। दिखने में तो वो भी इंसान थे जिन्हें मैंने इंसान समझा। दिखने में तो वो भी इंसान थे जिन्हें मैंने इंसान समझ उनपर भरोसा किया लेकिन अफ़सोस, वो केवल दिखने में ही इंसान थे, उनके अंदर इंसानियत नहीं थी। मैं भूल गई थी कि ये मनुष्य इतना क्रूर हो गया है कि अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकता है। ये कहानी है उस हथिनी कि जिसे भूख से तड़पता देख कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। ये मामला केरल जैसे शिक्षित राज्य से सामने आया है। दरअसल, मल्लपुरम की सड़कों पर एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में निकलती है। उसे भूखा देख कुछ लोग उसे अनानास देते है और वो उनपर भरोसा कर उसे खा लेती है। वो जानती भी नहीं होगी कि उसे इस अनानास की क्या कीमत चुकानी पड़ेगी। जो अनानास हथिनी को दिया गया था, वो पटाखों से भरा था। उसे खाने के बाद पटाखे उसके मुंह में फट जाते है। उसका मुंह और जीभ बुरी तरह जख्मी हो जाती है। जख्मों के कारण वह कुछ खा-पी नहीं पाती। गर्भ के दौरान भूख भी ज्यादा लगती और उसे अपने बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। घायल अवस्था मे...