'चाइनीज एजेंट zomato भारत छोड़ो'
'चाइनीज एजेंट zomato भारत छोड़ो', ये नारे zomato का स्टाफ लगा रहा है। दरअसल, गलवान घाटी में चीन की धोखेबाजी से हुई 20 जवानों की शाहदत के बाद अब देश चीनी सामान का खुलकर बाहिष्कार कर रहा है। न सिर्फ चीनी सामान बल्कि चीनी निवेश वाली कंपनियों का विरोध भी अब शुरू हो गया है। ऐसा ही कुछ होने लगा है ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी zomato के साथ।
कोलकाता में zomato में काम कर रहे करीब एक दर्जन डिलीवरी ब्वॉयज के एक ग्रुप ने कंपनी से सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि zomato में चीनी की कंपनी अलीबाबा का बड़ा निवेश है। कंपनी के इस स्टाफ ने चीनी सामान के बाहिष्कार की अपील करते हुए zomato की टी-शर्ट्स जला दी।
जब इनसे पूछा गया कि काम छोड़ने के बाद रोजी-रोटी कैसे चलेगी, तो उनका कहना था कि भूखे रह लेंगे लेकिन देश पर बुरी नजर डालने वालों के साथ काम नहीं करेंगे। जब सीमा पर हमारे जवान सुरक्षित नहीं तो हम कैसी सुरक्षित रह सकते है।

Comments
Post a Comment