Posts

Showing posts from March, 2021

इंदौर में बिना मास्क के घूमे तो जाओगे जेल

Image
इंदौर: शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सख्ती बढ़ा रहा है। हालांकि, शहर में अभी शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा, लेकिन कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर के जिन इलाकों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फ़ैल रहा है और जिन इलाकों में ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, वहां माइक्रो कांतेंत्मेंट जोन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अफवाह न फैले इसके लिए ग्रुप एडमिन को नियंत्रण करना होगा। इसके साथ ही इंदौर के कलेक्टर ने सभी लोगों से टीकाकरण करवाने की भी अपील की।  दरअसल, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों और कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस बैठक में संक्रमण को रोकने के लिए कई फैसले लिए गए।   गौरतलब है कि, मंगलवार को इंदौर में कोविड-19 के 643 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 497 और जबल...

'साइलेंट किलर' बन रहा कोरोना, बिना लक्षण के चपेट में आ रहे लोग

Image
मुंबई: देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से पैर पसार रही है। इस लहर का एपिसेंटर फिर महाराष्ट्र बनता दिख रहा है। पिछले कई दिनों से राज्य मे 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इस बीच बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के बयान ने चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। मुंबई में सिर्फ 49 दिनों में 91 हजार कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए हैं। बीएमसी के कमिश्नर के मुताबिक, मुंबई में अभी 74 हजार मामले ऐसे हैं जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। यानी कोरोना अब एक 'साइलेंट किलर' के रूप में उभरता दिख रहा है जो बिना लक्षणों के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अन्य मामलों की बात करें, तो मुंबई में करीब 17 हजार लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे है। आधे मामलों में लोगों में कोरोना के कुछ लक्षण ही देखे गए हैं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वो कोरोना पॉजिटिव हैं, उनको लेकर बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि उन सभी पर स्टाम्प लगाया जा रहा है। अगर वो सार्वजनिक स्थानों पर मिलते हैं, तो उनपर एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। बीएमसी...

19 दिनों बाद अपने पैरों पर खड़ीं हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Image
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार भी मंगलवार को थम गया है। इस चरण में सबसे हॉट बनी हुई नंदीग्राम में भी वोटिंग होगी। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 19 दिनों बाद अपने पैरों पर खड़ीं हुईं हैं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले ममता बनर्जी पैरों पर खड़ी हुईं और राष्ट्रगान गाकर नंदीग्राम चुनाव प्रचार ख़त्म किया। चुनावी सभा के दौरान ममता बनर्जी ने अपने विश्वस्त सहयोगी सुब्रत बख्शी और डोला सेन को अपनी तरफ आने का इशारा किया। इसके बाद उनके सहारे से वह अपने पैरों पर खड़ी हुईं। ममता बनर्जी असहज लग रही थी, लेकिन टीएमसी के दो नेता उन्हें पकड़े हुए थे, जिनके सहारे वह मंच पर खड़ी रही और राष्ट्रगान गाने में अन्य का साथ देती रहीं। हालांकि राष्ट्रगान पूरा होते ही वह फिर व्हीलचेयर पर बैठ गईं और बाद में उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें मंच से नीचे ले आए। यहां देखें वीडियो गौरतलब है कि, 10 मार्च को ममता बनर्जी नंदीग्राम के बिरुलिया गांव में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गई थीं। उनके बाएं पैर में चोट लगी थी और उस पर प्लास्टर लगा है। इसके बाद...

अब बाजार जाने के लिए भी देना होंगे पैसे, समय से नहीं लौटे तो लगेगा जुर्माना

Image
नासिक: महारष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए है। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में सख्त लॉकडाउन लागू किया है। साथ ही कई जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार कई कदम भी उठा रही है, लेकिन कोरोना पर काबू पाना टेढ़ी खीर जैसा हो गया है। ऐसे में लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए नासिक में एक नया नियम शुरू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक में रहने वालों को अब हर बार बाजार जाने पर पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे। यानी मार्केट जाने वाले हर शख्स को पांच रुपये का भुगतान करने के बाद एक टिकट दी जाएगी जो अगले एक घंटे के लिए मान्य रहेगी। एक घंटे के अंदर अगर शख्स बाजार से नहीं लौटता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। जानकारी के अनुसार, यह पांच रुपये नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल कोरोना से जुड़ी सुरक्षा जैसे सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की पुलिस भी इस काम में नगर निगम की मदद करेगी। नगर निगम के ...

जब नंदीग्राम में ममता बनर्जी की पदयात्रा में लगे 'जय श्री राम' के नारे

Image
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और टीएमसी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खासकर नंदीग्राम के रण में जीत हासिल करने के लिए दोनों दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को प्रचार के दौरान यहां जबरदस्त नजारा देखने को मिला। एक और यहां अमित शाह का रोडशो है, तो ममता बनर्जी पदयात्रा कर रहीं हैं। दरअसल, नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही हैं। वो व्हीलचेयर पर सवार होकर पदयात्रा की अगुआई कर रही हैं। ममता बनर्जी जैसे ही घर से निकल रही थीं, ठीक बगल में अमित शाह का रोड शो चल रहा था। ममता के काफिले को देख कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का खास मकसदपदयात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती थी, लेकिन मैंने यहां की माताओं और बहनों को अपना सम्मान देने के लिए नंदीग्राम को चुना। मैं नंदीग्राम आंदोलन को सलाम करने के लिए यहां आई हूं। ' ये पहला मौका नहीं है जब ममता के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओ...

रेलिंग पार करने से रोका तो आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Image
  मथुरा: वृन्दावन के कुंभ क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यहां संघ के एक पदाधिकारी पर पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप है। वहीं, कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर भी पीटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरएसएस, भाजपा और हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कोतवाली में जमावड़ा लग गया। जानकारी के मुताबिक़, आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार शनिवार को कुंभ क्षेत्र के देवरहा घाट पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, वह रेलिंग को पारकर स्नान के लिए जा रहे थे। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रेलिंग पार करने से रोका। इसी बात को लेकर संघ पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट कर दी। इसकी भनक लगते ही कुछ ही समय में संघ एवं भाजपा कार्यकर्ता कुंभ क्षेत्र में बड़ी संख्या पहुंच गए।वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सदर और मेला प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद दोनों ही पक...

'अप्रैल-मई में आएगी कोरोना की दूसरी लहर का पीक, 25 लाख हो सकते है संक्रमित'

Image
नई दिल्ली: पांच महीने बाद देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। फरवरी से ही कोरोना संक्रमण की रफतार बढ़ने लगी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, देश में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है, जो ज्यादा तेजी से फैलती है और ज्यादा घातल भी है। इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट ने चिंता और बढ़ा दी है। SBI की रिसर्च टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कोरोना की दूसरी लहर लगभग 100 दिनों तक रहेगी। इसका असर मई तक रहेगा। 23 मार्च के ट्रेंड को आधार मानकर रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी लहर से तकरीबन 25 लाख से अधिक लोग कोरोना संकमित हो सकते हैं। SBI ने 28 पेज की रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि लोकल लेवल पर लॉकडाउन का असर नहीं होता इसलिए मास लेवल पर वैक्सीनेशन ही इसका एकमात्र उपाय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते से लेकर मई के मध्य तक देश में कोरोना का पीक हो सकता है। खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि राज्यों में टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। अगर वर्तमान समय की रोजना टीकाकरण की गति को 34 ल...

ऐसे हालात रहे तो गंभीर होगी कोरोना की स्थिति, बढ़ेगा मौत का आंकड़ा

Image
  मुंबई: देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच महाराष्ट्र में स्थिति बेकाबू हो रही है।  संक्रमण को काबू में करने के लिए सरकार और प्रशासन कई सख्त नियम लागू कर रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है कि, 4 अप्रैल तक राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर तीन लाख तक पहुंच जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, कई जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ऐसा होगा। विभाग के मुताबिक नागपुर और थाने जिले में मामाल तेजी से बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह पूर्वानुमान मौजूदा वक्त में बढ़ रहे केस को देखते हुए लगाया है। विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता है। एक खबर के मुताबिक़, हर हफ्ते कोरोना एक प्रतिशत बढ़ रहा है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो राज्य की स्थिति गंभीर हो सकती है। एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना मरीजों की संख्या घटने लगी थी। इस साल 1 फरवरी को कोरोना के 8,635 नए केस दर्ज किए गए थे। एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है। सबसे ज्यादा केस सितंबर 2020 में दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 2...

रंग-गुलाल नहीं, यहां चिता की भस्म से खेली जाती है होली

Image
  काशी: रंगों का त्योहार होली 29 मार्च को है, लेकिन इससे पहले कई जगहों पर इस पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मथुरा, वृन्दावन और बरसाना में होली की धूम लड्डुओं की होली, लट्ठमार होली के साथ शुरू हो गई है। वहीं, धर्म की नगरी काशी में भी रंगभरी एकादशी के साथ इस पर्व  की शुरुआत हो गई है। रंगभरी एकादशी काशी के लोग भोले बाबा के साथ महाशमशान में चिता की भस्म से होली खेलकर इसकी शुरुआत कर देते है। काशी नगरी के महाश्मशान हरिश्चंद्र घाट पर कभी चिता की आग ठंडी नहीं पड़ती। चौबीसों घंटें चिताओं के जलने और शवयात्राओं के आने का सिलसिला चलता ही रहता है। चारों ओर पसरे मातम के बीच साल में एक दिन ऐसा आता है जब महाश्मशान पर होली खेली जाती है। वे भी रंगों के अलावा चिता के भस्म से। महाशाम्शाम में खेली जाने वाली इस होली को लेकर एक प्राचीन मान्यता है। कहा जाता है कि जब रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विश्वनाथ मां पार्वती का गौना कराकर काशी पहुंचे तो उन्होंने अपने गणों के साथ होली खेली थी। लेकिन वो अपने प्रिय श्मशान पर बसने वाले भूत, प्रेत, पिशाच और अघोरी के साथ होली नहीं खेल पाए थे। इसीलिए रंगभरी एकादशी से विश्...

घातक हो रहा कोरोना, तेजी से फ़ैल रहा डबल म्यूटेंट वेरिएंट

Image
  नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले में फिर तेजी से उछाल आया है। पिछले एक हफ्ते से देशभर से 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इन सभी के बीच कोरोना के नए वेरिएंट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना के डबल म्यूटेंट के मामले बढ़ गए है। सरकार ने जानकारी दी है कि, कोरोना के अब तक 771 मामले ऐसे मिले है, जो कोरोना वायरस का नए वेरिएंट से जुड़े हैं। इनमें 736 केस यूके के कोरोना वैरियंट, 34 केस साउथ अफ्रीका के वेरिएंट, एक मामला ब्राजीलियन वेरिएंट का पाया गया है। ये सभी उन लोगों के सैंपल थे जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके आए थे या ऐसे लोगों के संपर्क में आए लोग थे। जांच में एक अहम बात ये भी पता चली है कि दिसंबर 2020 की तुलना में अब वायरस ज्यादा म्यूटेट कर रहा है। इस म्यूटेशन से बने हुए वायरस संक्रमण तेजी से फैला रहे हैं और इन पर इम्युनिटी का असर भी कम हो रहा है, जिसका मतलब है कि वायरस अब डबल अटैक कर रहा है। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस मिले हैं। अब केंद्र सरकार ने इसके बाद राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाने को कहा है। ऐसे में राज्य...

जब पीएम मोदी के पैर छूने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता, तो मिला ऐसा जवाब

Image
  कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री और बड़े-बड़े नेता बंगाल के रण में वोट मांगने निकले हैं। दूसरी ओर चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर भी जारी है। टीएमसी के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच आज प्रधानमंत्री कांधी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।  पीएम मोदी की इस जनसभा में ऐसा वाकया देखने को मिला, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पीएम मोदी जैसी ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद प्रत्याशी और कार्यकर्ता उनका अभिवादन करने लगे। मंच पर मौजूद कुछ लोगों ने पीएम को प्रणाम किया तो कुछ लोग प्रधानमंत्री के पैर छूने लगे। इस बीच मंच पर मौजूद एक कार्यकर्ता ने नीच झुककर जैसे ही पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की, वैसे ही पीएम उनके हाथ पकड़कर ऐसा करने से रोकने लगे। इसके बाद भी अपने सर्वोच्च नेता के प्रति आदर जताने के लिए कार्यकर्ता फिर से पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश करने लगा लेकिन फिर पीएम मोदी उसे रोकने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ पलों की जद्द...

'अब्बा... आप सरेंडर कर दो'... चार साल के बेटे की आतंकी ने नहीं सुनी अपील.. मुठभेड़ में ढेर

Image
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दहशत और खून खराबा फैलाने वाले आतंकियों को भारतीय सेना चुन-चुनकर मार रही है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने बीते दिन दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम अपने पिता से सरेंडर करने की अपील कर रहा है लेकिन आतंकी पर उसका कोई असर नहीं हुआ। दरअसल, जब सुरक्षाबल शोपियां में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के साथ मुठभेड़ कर रहे थे, उस दौरान सुरक्षाबलों ने आताकियों से सरेंडर करने की अपील की थी। इसके लिए सुरक्षाबल आतंकियों के परिवार वालों को वहां लाए थे, ताकि उनकी अपील पर आतंकी सरेंडर कर दे। इन्हीं आतंकियों में से एक 25 साल के आकिब अहमद मलिक था, जिसने तीन महीने पहले ही आतंक की राह पकड़ी थी। एनकाउंटर के दौरान आकिब के चार साल के बेटे को भी सुरक्षाबल लेकर आए थे। मासूम ने भी अपने पिता को आवाज लगाई। बेटे ने कहा, ‘आप आ जाइए...ये आपको कुछ नहीं कहेंगे..बाहर आइए...आपकी याद आ रही है।’ लेकर आए, तब उसने अपनी पिता को आवाज़ लगाई. बेटे ने कहा, ‘आप आ जाइए...ये आपको कुछ नहीं कहेंगे..बा...

कांग्रेस विधायक का आरोप, भाजपा नेता कोरोना के 'सुपर स्प्रेडर', लगे जुर्माना

Image
  गुजरात: देश में कोरोना की दूसरी लहर का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे है, जिसकों लेकर सरकार फिर सख्ती कर रही है। बढ़ते मामलों के बीच राजनीति भी तेज हो गई है। गुजरात में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक ने कोरोना संक्रमण फैलने के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने आरोप लगाया कि, देश में जब कोरोना की पहली लहर आई तो अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में लाखों की भीड़ इकट्ठी की गई। सरकार को भाजपा नेताओं पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, इन लोगों के कारण ही राज्य में कोरोना फैला है।  इसके लिए कांग्रेस विधायक ने तीन वजहें भी बताई है।  ग्यासुद्दीन शेख ने बताया कि देश में कोरोना की जब पहली लहर आई थी, तब अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटाई गई।पहली लहर के बाद कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और लोगों की जागरूकता की वजह से मामले घट गए. लेकिन फिर दिवाली के वक्त निकाय चुनाव कराए गए। भाजपा नेताओं ने किसी भी चुनावी रैली में मास्क नहीं पहने थे. इससे हा...

सावधान! बढ़ रहा कोरोना की नई लहर का ख़तरा, एक हफ्ते में 67 फीसदी बढ़े केस

Image
  नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है। बढ़ते मामलों के चलते सरकार एक बार फिर सख्त नियम लागू कर रही है। महाराष्ट्र फिर से कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। वहीं, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, यूपी और अन्य कई राज्यों में भी हालात बेकाबू हो चुके हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 823 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा मामले सामने आए है।  विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में संक्रमित होने वाले मरीजों की उम्र की पहचान करना बेहद जरुरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कम उम्र के लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं तो यकीनन हम कोरोना के एक और बड़ी लहर के मुहाने पर बैठे हैं। अब तक, 60 साल से ऊपर के उम्र वाले लोगों में ज्यादा संक्रमण पाया जा रहा था और 60 साल से नीचे के लोगों में बेहद कम संक्रमण था लेकिन अगर यह बीमारी युवा वर्ग की तरफ बढ़ रही है तो हमें सतर्क रहने के साथ-साथ तेजी से इसके खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है।  आंकड़ों के मुताबिक बीते एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में 67 फीसदी की...

जब पीएम मोदी की अपील पर थम गया था देश

Image
नई दिल्ली: साल 2020 की शुरुआत के साथ ही दुनिया कोरोना से लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। हमारे देश में कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।  ऐसे में 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से अपील की थी और पीएम की एक अपील पर 22 मार्च को पूरा देश थम गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि, ‘’...आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं, ये है जनता कर्फ्यू… यानी जनता के लिए… जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू...’’ प्रधानमंत्री की इस अपील का असर यू हुआ कि, 24 घंटे के लिए पूरे देश में संनानत पसर गया था। शहर और या गांव हर ज्ग्घ सिर्फ सन्नाटा था। आज इस जनता कर्फ्यू को पूरा एक साल हो गया है। बीते साल 30 जनवरी को भारत में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था, तब किसी को पता नहीं था कि ये बीमारी कैसी है और कब-तक खत्म होगी। धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया और मार्च तक इसने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में सरकार ने भी सख्त फैसले लेना शुरू कर दिए थे। इसी कड़ी में सबसे पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 22 मार्च को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अपने...

शताब्दी एक्सप्रेस में फिर लगी आग, मचा हड़कंप

Image
गाजियाबाद : शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर है कि, गाजियाबाद स्टेशन पर दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर कार में आग लग गई। आग की घटना सामने आते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पार्सल वैन में आग लगते ही तुरंत काबू पा लिया गया है, जिससे बाकी कोचों पर कोई असर नहीं हुआ। आग लगने वाले पार्सल कोच को गाजियाबाद स्टेशन पर ही अलग करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हालांकि, आग की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।  दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 7 बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।आग ट्रेन की सबसे पीछे वाली बोगी यानी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी। तत्काल आग लगने वाली बोगी को ट्रेन से अलग करके आग बुझाने का कार्य किया गया, जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और कोई जनहानि भी नहीं हुई है। इससे पहले पिछले शनिवार यानी 13 मार्च को दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्र...

घाटी में आताकियों की स्टिक बम वाली साजिश, सेना के लिए बनी चुनौती

Image
  श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दहशत और खून-खराबा फैलाने के लिए आतंकी नए-नए तरीके अपनाते हैं। अब आतंकियों ने घाटी में स्टिक बम का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। स्टिक बम अब सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गया है। दरअसल, स्टिक बम में चुम्बक लगा होता है। ऐसे में इन्हें चलते-फिरते वाहनों में चिपकाकर धमाका किया जा सकता है।  ये स्टिकी बम साधारण IED होते हैं, जो मुट्ठी के साइज से बड़े नहीं होते। इन्हें मैगनेट  के जरिये वाहन की साइड में या फिर फ्यूल टैंक के पास आसानी से चिपकाया जा सकता है। इस तरह से छोटे से धमाके को बड़े धमाके में तब्‍दील किया जा सकता है। ये वज़न में हल्का और पोर्टेबल होता है। चिपकाने के बाद इसे डेटोनेट किया जाता है, जिससे चिपकाने वाले को खतरा नहीं रहता। जम्‍म-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों के हाथ आतंकियों का नया हथियार लगा है। पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से स्टिक बम जब्त किए है। हालांकि अभी तक आतंकी इसके इस्तेमाल में कामयाब नहीं हो सके हैं लेकिन इसकी बरामदगी के बाद से सुरक्षा बल ज्यादा चौकन्ने हो गए हैं। आतंकी हमले के लिए इससे पहले स्टिक बम का...

इंदौर: कोरोने के नियम नहीं मानने वालों पर निगम की कार्रवाई, पाकीजा सहित कई दुकानें सील

Image
  इंदौर: शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में रीगल स्थित पाकीजा के शोरूम को नगर निगम से सील कर दिया है। यहां शोर्रोम के संचालक और कर्मचारियों ने मास्क नहीं ओःने थे और ना ही कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा था। इस पर निगम ने कार्रवाई करते हुए शोरूम को सील करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा जेल रोड पर स्थित कई दुकानों पर भी निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां भी कर्मचारियों के बगैर मास्क के पाए जाने पर निगम ने दुकानों को सी कर दिया है। स्पेयर किंग, इंदौर बुक डिपो, अपना मोबाइल सहित अन्य दुकानों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गौरतलब है कि, बुधवार से शहर में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है।

पहले चरण के मतदान से पहले बंगाल में डला पहला वोट, वीडियो में कैद प्रक्रिया

Image
  कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में आर-पार की जंग जारी है। बंगाल के चुनावी रण में जीत के लिए पार्टियों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। राज्य में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को है लेकिन इससे पहले बंगाल चुनाव के लिए पहले वोट डल चुका है। बंगाल के झारग्राम जिले में बुधवार को एक 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाल दिया है। बसंती के अलावा उसी वॉर्ड के छह अन्य लोगों ने वोट डाला। इन सभी लोगों की उम्र 80 साल से ज्यादा थी। दरअसल,  चुनाव आयोग इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का ऑप्शन दे रहा है। इसी के तहत ये वोट डाले गए हैं।  चुनाव आयोग की एक टीम कुछ CRPF के जवानों के साथ झारग्राम में महिला के घर पर पहुंचीं, जहां वोट डलवाया गया। 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द! रेलवे ने जारी किया बयान जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को आने की इजाजत नहीं थी। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे एक सील लिफाफे में रख लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पूरी प्...

कोरोना पर पीएम की चेतावनी.. नहीं संभले तो होगा देशव्यापी असर

Image
नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री ने देश को चेताते हुए कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर को यदि नहीं रोका गया, तो इसका देशव्यापी असर देखना पड़ सकता है। पीएम ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि, एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने की जरूरत है। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, जैसे राज्यों में बढ़ रहे मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। पीएम मोदी ने कहा कि टेस्ट-ट्रैक और ट्रीट को फिर से गंभीरता से लेना होगा।. टेस्टिंग को बढ़ाना होगा, RT-PCR टेस्ट की संख्या 70 फीसदी से ऊपर लानी होगी। केरल-यूपी-छत्तीसगढ़ में रैपिड टेस्टिंग ही की जा रही है, जो चिंता का विषय है।अब टियर 2 और टियर 3 शहरों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, अगर इन्हें नहीं रोका तो गांवों में मामले बढ़ सकते हैं और फिर कोरोना को संभाल पाना मुश्किल होगा। 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द! रेलवे ने जारी किया बयान पीएम ने कहा, दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जहां को...

31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द! रेलवे ने जारी किया बयान

Image
नई दिल्ली : कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। देशभर में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार फिर सख्ती कर रही है। संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रही है और नई गाइडलाइन्स जारी कर रही है। कई जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाया है, तो कई जगह नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पे एक खबर वायरल हो रही है कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने सभी ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द कर दी है। सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है। रेलवे ने कहा कि, ये सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं। मंत्रालय ने ऐसी अफवाहों से बचने की अपील भी की है। वहीं रेल मंत्रालय ने कहा कि आजकल एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। इसलिए यात्री यात्रा करते समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और बीमारी से बचें। अगर ट्रेन रद्द नहीं होती है, लेकिन यात्री यात्रा नहीं करना चाहता है, तो भारतीय रेलवे रिजर्वड टिकटों के सारे पैसे वापस कर देगा। कोरोना को लेकर सरकार की सख्ती, भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ्यू बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि भारतीय रे...

कोरोना को लेकर सरकार की सख्ती, भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ्यू

Image
भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य्पप्रदेश सरकार ने भी सख्ती कर दी है। भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। 17 मार्च से दोनों शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलवा छिंदवाडा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। इन सभी शहरों में भले ही कर्फ्यू नहीं लगाया गया हो लेकिन बाजार रात 10 बजे बंद करने के आदेश दिए गए है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजधानी भोपाल और इंदौर में कल रात यानी 17 मार्च की रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के आठ शहरों में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद करने का भी निर्णय लिया गया।

आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्री, सुरक्षा के लिए चुनौती बने स्टिकी बम

Image
  श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसको लेकर सेना ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा  की शुनौतियों पर बड़ा बयान दिया है। CRPF ने यात्रा के दौरान स्टिकी बम को बड़ा ख़तरा मानते हुए इससे निपटने की तैयारी की बात कही है। इसके लिए उसने अमरनाथ की यात्रा में अपनी क्विक रिएक्शन टीम की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। CRPF का कहना है कि, स्टिकी बम से निपटना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि ये बम सुरक्षाबलों के साथ आम जनता को भी बहुत नुक्सान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने अपने सभी यूनिट्स और फॉर्मेशन्स को अलर्ट  कर दिया है। सीआरपीएफ का दावा है कि खतरे के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है। CRPF ने आशंका जताई कि बम को टाइमर से सेट कर आम वाहन या सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर चिपकाने का नतीजा बहुत घातक हो सकता है।उन्होंने चेताया कि अमरनाथ यात्रा का काफिला भी आतंकियों के निशाने पर है. लिहाजा, उसे कम से कम जगहों पर रोकने का प्रयास किया जाएगा। यात्रियों को गैर निर्धारित जगहों पर नहीं रुकने की सलाह दी गई है। स...

शताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, हर तरफ धुएं का गुबार

Image
नई दिल्ली: दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ये आग शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सी-5 बोगी में आग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि डोईवाला के क़रीब जंगल में आग लगी। बताया जा रहा है कि, आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया। बोगी की खिडकियों से आग की ऊंची-ऊंची लपते उठने लगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई। दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया। रेलवे के मुताबिक,  जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।  

ख़त्म हुआ किसानों का धरना, बहाल हुआ यातायात

Image
पंजाब: कृषि कानून के खिलाफ पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली की सीमानों पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच पंजाब से राहत की खबर आ रही है। दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ अमृतसर में पटरियों पर बैठे किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन ख़त्म कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के रद्द होने से किसानों और व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था, इसलिए किसानों ने 169 दिनों के बाद धरना प्रदर्शन को खत्म करने का फैसला लिया। अमृतसर के जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन से किसानों द्वारा अपना धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के बाद अब अमृतसर से दिल्ली सीधा यातायात शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों और कुलियों को राहत मिली है। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द कर दी थी, जिससे यात्रियों को असुविधा होने लगी थी। डीसी अमृतसर ने बताया कि कल किसानों के द्वारा जंडियाला के रेलवे स्टेशन से धरना खत्म किए जाने के बाद पैसेंजर ट्रेन उस रास्ते से शुरू हो गई है जो पहले तरन-तारन के रास्ते आती थी। अमृतसर से दिल्ली के लिए ट्रेनों के सीधे आवागमन की शुरुआत से यात्रियों ने तो राहत महसूस की ही है।उनका कहना है कि पिछले...

25 रूपये सस्ता होगा पेट्रोल!, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

Image
  नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मामलों से आम जनता की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। आम जनता को राहत देने के लिए महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजिल पवार ने कहा कि, यदि पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आता है, तो इससे राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को फायदा होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि, यदि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला लेती है, तो हमारी सरकार पूरा समर्थन करेगी। ख़बरों के मुताबिक़, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बहस के दौरान कहा कि अगर पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाया जाए तो कीमतों में करीब 25 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।  इसके अलावा दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की अपनी मांग रख चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लेकर केंद्र सरकार से आगे बातचीत करनी चाहिए. इसके ...

'साइलेंट किलर' से तबाह होगा दुश्मन, दुनिया देखेगी भारत का दम

Image
  नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत बुधवार को और बढ़ गई है। अब 'मेक इन इंडिया' का दम दुनिया देखेगी। स्कॉर्पियन क्लास की सबमरीन INS करंज बुधवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान आईएनएस करंज को नौसेना में शामिल किया गया है।‘साइलेंट किलर’ नाम से मशहूर INS करंज मेक इन इंडिया है। इसे मेक इन इंडिया अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। कलवरी क्लास की ये तीसरी सबमरीन जब अपने मिशन पर रहती है, तो कोई आवाज़ नहीं करती है। यानी ये सबमरीन दुश्मन के इलाके में होगी, उसे नेस्तानाबूद कर रही होगी, तब कोई आवाज़ नहीं आएगी। जानकारी के मुताबिक, आईएनएस करंज की लंबाई करीब 70 मीटर की है, जबकि ऊंचाई 12 मीटर है। इस सबमरीन का वजन करीब 1600 टन का है। बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा की साजिश! पुलिस ने बरामद किए 200 क्रूड बम इसके अलावा ये सबमरीन मिसाइल, टॉरपीडो से लैस है, साथ ही समुद्र के भीतर ही माइन्स बिछाकर दुश्मन को तबाह करने का माद्दा रखती है। इस मेक इन इंडिया सबमरीन की ताकत ये भी है कि बिना आवाज किए हुए, बिना रडार की पकड़ में आए ये दुश्मन को नुक...

बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा की साजिश! पुलिस ने बरामद किए 200 क्रूड बम

Image
  कोलकाता: पछिम बंगाल में चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया था। राज्य में हो रही राजनीतिक हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग और पुलिस सख्त हो गई है। विधानसभा चुनावों के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। साउथ 24 परगना जिले के भांगर इलाके से पुलिस ने करीब 200 क्रूड बम को बरामद किया है। चुनाव के दौरान बम की बरामदगी की यह बहुत बड़ी खेप है। हालांकि, काशीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बम का इस्तेमाल कहां होना था। गौरतलब है की, पिछले हफ्ते ही साउथ 24 परगना में क्रूड बम वोस्फोत हुआ था, जिसकी चपेट में आने से भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी और पांच घायल हुए थे।   पश्चिम बंगाल पुलिस का दावा था कि विस्फोट होने पर घायल भाजपा कार्यकर्ता क्रूड बम बना रहे थे। हालांकि, घायलों में से एक ने दावा किया कि वे शुक्रवार शाम भोजन कर रहे थे, तभी उन पर क्रूड बम फेंके गए थे। इससे पहले फरवरी में बंगाल के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद जिले के निमिता रेलवे स्टेशन पर क्रूड बम से हमला किया गया था। इस हमले में जाकिर हुसैन बुरी तरह घ...

उज्जैन: क्षिप्रा नदी में हो रहे धमाके, निकल रहे अंगारे और धुआं

Image
  उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में कुछ अजीबोगरीब घटना घट रही है। इन दिनों पुण्यसलिला क्षिप्रा नदी कौतूहल का विषय बनी हुई है। दरअसल, नदी में बीते कुछ दिनों से धमाके हो रहे है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्षिप्रा नदी पर त्रिवेणी स्टॉपडेम के पास बने घाट के सामने नदी में धमाके हो रहे हैं। धमाके के दौरान नदी से चिंगारी और धुआं भी निकल रहा है। यहां देखें वीडियो पहला धमाका 26 फरवरी को हुआ जिसके बाद रोज़ाना कुछ समय के अंतराल पर यह धमाके हो रहे हैं। नदी में जिस जगह यह धमाके हो रहे हैं, वहां से कुछ ही दूरी पर पूर्णिमा या अमावस्या का स्नान होता है। ऐसे में स्थानीय गांव वालों में धमाकों के बाद दहशत का माहौल है।  फिलहाल यहां जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय कलेक्टर आशीष सिंह ने भी नदी के उस क्षेत्र का दौरा किया है जहां धमाके हो रहे हैं। उज्जैन कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों और ग्रामीणों ने धमाके के वीडियो बनाए हैं। भूगर्भ विशेषज्ञ को बताया तो उन्होंने भूगर्भीय हलचल की आशंका जताई है, जिसके चलते मैंने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पत्र लिखा ...

चोरी हुए कोरोना वैक्सीन के 90 डोज, प्रशासन में मचा हड़कंप

Image
    नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाई जा रही है और वैक्सीनेशन केंद्र के बहार भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बावजूद इसके कोरोना वैक्सीन चोरी हो गई। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ से कोरोना वैक्सीन के 90 डोज गायब है। इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना वैक्सीन के डोज चोरी होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर शिवअनंत तायल ने बताया कि 1 मार्च को वैक्सीन डोज गिने गए थे, तब कुल 960 डोज थे। जिसमें से केवल 10 ही डोज इस्तेमाल किए गए थे और 950 डोज बाकी थे। 3 मार्च को जब फिर से गिनती हुई तो ८६० ही डोज निकले। इसका मतलब 90 डोज गायब है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शिवअनंत तायल का कहना है कि उन्होंने तत्काल सीएचएमओ डॉ. एसके शर्मा को तलब किया है। 90 डोज कैसे गायब हुए हैं और इसे गायब करने में किसका हाथ है, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।

75 रुपए लीटर हो सकता है पेट्रोल, सरकार पर बन रहा दबाव

Image
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर आम आदमी परेशान है। सरकार पर इनकी कीमत कम करने का दबाव बन रहा है। विपक्ष लगातार इसको लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है। वहीं, पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठ रही है। पीएम, पेट्रोलियम मंत्री शर्मेंद्र प्रधान के बाद अब एसबीआई के इकोनॉमिस्ट सौम्यकांति घोष ने कहा है जीएसटी के दायरे में लाए जाने के बाद पेट्रोल की कीमत 75 और डीजल 68 रुपये पर आ सकती है। सौम्यकांति घोष ने अपने आकलन में कहा है कि पेट्रोल -डीजल से राज्य सरकारों को केवल एक लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा जो कि जीडीपी का 0.4 फीसदी होगा। यह आकलन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम को 60 डॉलर प्रति बैरल और डॉलर- रुपये के एक्सचेंज रेट दर 73 रुपये प्रति डॉलर के आधार पर किया गया है।  केंद्र और राज्य सरकार दोनों पेट्रोल-डीजल पर अपना टैक्स लगाते हैं। राज्य पेट्रोल, डीजल पर अपनी जरूरत के हिसाब से वैट लगाते हैं। केंद्र एक्साइज ड्यूटी लगाता है। इसके साथ ही इस पर केंद्र का सेस लगता है। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं...

अब सामने आई चमोली हादसे की असली वजह, रॉकस्लाइड ने मचाई थी तबाही

Image
देहरादून:  उत्तराखंड के चमोली में आई भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही मचाई थी। इस हादसे में अबतक 71 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि 130 से ज्यादा अब भी लापता है। कहा जा रहा था कि, चमोली में ये भीषण बाढ़ ग्लेशियर फटने से आई है लेकिन वैज्ञानिक अब इसको लेकर नए दावे कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि, चमोली में आई अचानक बाढ़ की मुख्य वजह वादे पत्थरों का खिसकना है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोंती पर्वत की चोटियों के ठीक नीचे पत्थर खिसक गए जिससे बर्फ पिघलने शुरू हो गए। विज्ञान की भाषा में इसे 'रॉकस्लाइड' कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 22 मिलियन क्यूबिक मीटर भारी पत्थर ग्लेशियर पर गिर गए. इसी के चलते अचानक पानी का भारी बहाव आगे की तरफ बढ़ने लगा।  ICIMOD के रिसर्चर के मुताबिक इस पत्थर की चौड़ाई करीब 550 मीटर थी। ये समुद्र की सतह से करीब 5500 मीटर ऊपर था। आकार में बड़े और ऊंचाई पर होने के चलते इससे काफी ज्यादा मात्रा में एनर्जी पैदा हुई।  इससे पहले वैज्ञानिकों ने अलग-अलग तर्क दिए थे। पिछले दिनों ग्लेशियर के बारे में जानकार...

291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC, नंदीग्राम से भाजपा को चुनौती देंगी ममता

Image
    कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेस कांफ्रेंस कर 291 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि हम 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, बल्कि दार्जिलिंग की तीन सीटों पर अन्य पार्टियों को मौका दिया जाएगा। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से नहीं, बल्कि नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।   टीएमसी की ओर से 50 महिला उम्मीदवार, 42 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 SC उम्मीदवार और 17 ST उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ममता बनर्जी जहां से पहले चुनाव लड़ती थीं, वहां भवानीपुर से अब सोवानदेब चटर्जी को मौका दिया गया है। ममता ने ऐलान किया कि 80 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है। बांकुरा से फिल्मस्टार सायानतिका, उत्तरपाड़ा से कंचन मलिक, शिबपुर से क्रिकेटर मनोज तिवारी को टिकट दिया गया है। सिंगर अदिति मुंशी को राजरहाट, चंद्रिमा भट्टाचार्य को नॉर्थ दमदम से टिकट दिया गया है। वरिष्ठ टीएमसी नेता मदन मित्रा को कमरहाटी, मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर से टिकट दिया गया है। ममता बनर्...

राकेश टिकैत ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बताया कब ख़त्म होगा किसान आंदोलन

Image
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के लगातार बयान सामने आ रहे है। वे केंद्र सरकार पर अक्सर हमला बोलते रहते हैं। इसी बीच राकेश टिकैत का एक और बयान आया है, जिसने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि, इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक भाजपा सांसद का इस्तीफा होगा। भाजपा के जितने सांसद है, उतने दिन आंदोलन चलेगा। पश्चिम बंगाल में रैली करने के सवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि हम पर कोर्ट ने कोई पांबदी थोड़ी लगा रखी है, जहां हमारा मन करेगा, वहां सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा निशाना केंद्र सरकार पर है, जब कानून केंद्र ने बनाएं है तो फिर केंद्र ही वापस ले, राज्य सरकारों से हम क्यों लड़ेंगे। ताजमहल में बम होने की खबर, पर्यटकों में मचा हड़कंप इससे पहले मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भडाना का कहना था कि वो हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे ह...

ताजमहल में बम होने की खबर, पर्यटकों में मचा हड़कंप

Image
  ऐतिहासिक ताजमहल में बम होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया है। सीआईएसएफ के जवानों ने पर्यटकों को बाहर निकाल दिया। सीआईएसएफ, सेना और स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गईं और अचानक से सेना और पुलिस की टीम ताजमहल में जांच पड़ताल के लिए पहुंच गईं। इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। सैलानियों में उत्सुकता रही कि आखिर हुआ क्या है। सूत्र बताते हैं कि पूरे ताजमहल को फिलहाल चेक किया जा रहा है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अपने भाषण खुद लिखते हैं पीएम मोदी, जानें कैसे मिलती है जानकारी

Image
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज किसी न किसी मुद्दे पर संबोधित करते हैं। कभी राजनीति, जीडीपी, बजट, रक्षा, स्वास्थ्य तो कभी किसी मीटिंग को संबोधित करते हैं। कोरोना काल में पीएम मोदी ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी बात रखी और जनता से भी समय-समय पर संवाद किया। लगभग हर दिन पीएम मोदी कई जगह यात्रा करते हैं और राजनीतिक रैलियों से लेकर, किसी योजना या कार्यक्रम को शुरू करने पर संबोधित भी करते हैं।  ऐसे में सवाल उठता है कि, प्रधानमंत्री के भाषण लिखता कौन हैं? इस पर खर्च कितना आता है, तो इसकी जानकारी एक आरटीआई में दी गई। आरटीआई के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, विभिन्न स्रोतों से इनपुट प्राप्त होने के बाद, प्रधानमंत्री अपने भाषणों को अंतिम रूप देते हैं। इवेंट की प्रकृति के आधार पर विभिन्न व्यक्ति, अधिकारी, विभाग, संस्थाएं, संगठन आदि पीएम के भाषण के लिए इनपुट प्रदान करते हैं। इसके बाद पीएम खुद इन इनपुट्स को आधार बनाकर अपने भाषण को अंतिम रूप देते हैं।' आरटीआई के जवाब में बताया गया कि जवाहरलाल नेहरू के समय से लेकर नरेंद्र...

पेट्रोल-डीजल के दामों पर फिर होगा असर!, मोदी सरकार उठा रही बड़ा कदम

Image
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी परेशान है। इस मामले पर विपक्ष भी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच आम आदमी को राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की तैयार कर रही है। वित्त मंत्रालय जल्द ही इसका फैसला ले सकता है कि, कितनी कटौती होगी। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह से विपक्ष द्वारा सरकार की काफी आलोचना हो रही है और यह मांग की जा रही है कि केंद्र और राज्य सरकारें टैक्सेज में कटौती करें। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी यह कह चुके हैं कि सरकारों को टैक्सेज में कटौती करनी चाहिए। अभी पेट्रोल और डीजल की कीमत में टैक्सेज का हिस्सा बहुत ज्यादा होता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने अब राज्य सरकारों, तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ इस मसले पर विचार करना शुरू किया है। सूत्रों का कहना है ऐसे रास्ते तलाशे जा रहे हैं कि उपभोक्ताओं को राहत दी जाए और सरकारी खजाने पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़े। एक सूत्र ने बताया, 'हम ऐसे तरीकों पर विचा...

गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन ने किया था अटैक, ब्लैकआउट हुई थी मुंबई

Image
  लद्दाख: पिछले साल जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम था और दोनों सेनाओं हथियारों से लैस होकर आमने-सामने थी, तब बीजिंग ने भारत पर साइबर अटैक किया था। इसी अटैक के कारण मुंबई में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से थप हो गई थी। ये दावा किया है अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि मलवेयर पूरे देश में फैला दिया गया था और सभी सक्रिय नहीं थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले साल भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में जून के महीने में हिंसक झड़प के दौरान एक दूसरे पर हमले किए गए और मौतें हुईं।  चार महीने बाद करीब 1500 मील दूर मुंबई में ट्रेनें अचानक रुक गईं और शेयर बाजार बंद हो गया क्योंकि 2 करोड़ की आबादी वाले उस शहर में बिजली ठप हो गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब जो एक स्टडी सामने आई है उसके मुताबिक यह भारत के बिजली के खिलाफ चीन के साइबर कैंपेन का हिस्सा हो सकता है।  ताकि भारत का यह कड़ा संदेश दिया जाए कि अगर वह बीजिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा तो देशभर में बिजली ठप की जा सकती है। रिपोर्ट में आगे कहा ग...