ताजमहल में बम होने की खबर, पर्यटकों में मचा हड़कंप

 



ऐतिहासिक ताजमहल में बम होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया है। सीआईएसएफ के जवानों ने पर्यटकों को बाहर निकाल दिया। सीआईएसएफ, सेना और स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गईं और अचानक से सेना और पुलिस की टीम ताजमहल में जांच पड़ताल के लिए पहुंच गईं।

इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। सैलानियों में उत्सुकता रही कि आखिर हुआ क्या है। सूत्र बताते हैं कि पूरे ताजमहल को फिलहाल चेक किया जा रहा है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Comments