राकेश टिकैत ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बताया कब ख़त्म होगा किसान आंदोलन



नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के लगातार बयान सामने आ रहे है। वे केंद्र सरकार पर अक्सर हमला बोलते रहते हैं। इसी बीच राकेश टिकैत का एक और बयान आया है, जिसने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि, इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक भाजपा सांसद का इस्तीफा होगा। भाजपा के जितने सांसद है, उतने दिन आंदोलन चलेगा।

पश्चिम बंगाल में रैली करने के सवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि हम पर कोर्ट ने कोई पांबदी थोड़ी लगा रखी है, जहां हमारा मन करेगा, वहां सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा निशाना केंद्र सरकार पर है, जब कानून केंद्र ने बनाएं है तो फिर केंद्र ही वापस ले, राज्य सरकारों से हम क्यों लड़ेंगे।

ताजमहल में बम होने की खबर, पर्यटकों में मचा हड़कंप

इससे पहले मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भडाना का कहना था कि वो हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

गौरतलब है कि, राकेश टिकैत हमेशा से कहते आ रहे हैं कि, जब तक तीनों कृषि कानून ख़त्म नहीं होंगे और एमएसपी की गारंटी का कानून नहीं बनता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा था कि किसानों को कोई जल्दी नहीं है, चाहे जितना समय लगे, हम विपक्षी पार्टी को न बुला रहे हैं, न किसी को मना कर रहे हैं, हमारे साथ भाजपा के भी कई नेता हैं।  

 

 





Comments