291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी TMC, नंदीग्राम से भाजपा को चुनौती देंगी ममता

 

 

कोलकाता:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेस कांफ्रेंस कर 291 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि हम 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, बल्कि दार्जिलिंग की तीन सीटों पर अन्य पार्टियों को मौका दिया जाएगा। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से नहीं, बल्कि नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।
 
टीएमसी की ओर से 50 महिला उम्मीदवार, 42 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 SC उम्मीदवार और 17 ST उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ममता बनर्जी जहां से पहले चुनाव लड़ती थीं, वहां भवानीपुर से अब सोवानदेब चटर्जी को मौका दिया गया है। ममता ने ऐलान किया कि 80 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है।

बांकुरा से फिल्मस्टार सायानतिका, उत्तरपाड़ा से कंचन मलिक, शिबपुर से क्रिकेटर मनोज तिवारी को टिकट दिया गया है। सिंगर अदिति मुंशी को राजरहाट, चंद्रिमा भट्टाचार्य को नॉर्थ दमदम से टिकट दिया गया है। वरिष्ठ टीएमसी नेता मदन मित्रा को कमरहाटी, मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर से टिकट दिया गया है। ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि करीब 27-28 विधायक हैं, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश