जब पीएम मोदी के पैर छूने के लिए पहुंचे कार्यकर्ता, तो मिला ऐसा जवाब
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को
हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से
लेकर केंद्रीय मंत्री और बड़े-बड़े नेता बंगाल के रण में वोट मांगने निकले
हैं। दूसरी ओर चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर भी जारी है। टीएमसी
के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच आज
प्रधानमंत्री कांधी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
पीएम मोदी
की इस जनसभा में ऐसा वाकया देखने को मिला, जिससे हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल पीएम मोदी जैसी ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद प्रत्याशी और
कार्यकर्ता उनका अभिवादन करने लगे। मंच पर मौजूद कुछ लोगों ने पीएम को
प्रणाम किया तो कुछ लोग प्रधानमंत्री के पैर छूने लगे। इस बीच मंच पर मौजूद
एक कार्यकर्ता ने नीच झुककर जैसे ही पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की,
वैसे ही पीएम उनके हाथ पकड़कर ऐसा करने से रोकने लगे।
इसके बाद भी
अपने सर्वोच्च नेता के प्रति आदर जताने के लिए कार्यकर्ता फिर से पीएम मोदी
के पैर छूने की कोशिश करने लगा लेकिन फिर पीएम मोदी उसे रोकने लगे। इस
दौरान दोनों के बीच कुछ पलों की जद्दोजहद भी देखने को मिली। कार्यकर्ता ने
आखिरकार नीचे झुककर पीएम मोदी को प्रणाम किया और ठीक इसी अंदाज में पीएम
मोदी ने उनके अभिवादन को स्वीकार भी किया।
मंच पर कुछ महिला
कार्यकर्ता भी पीएम मोदी के पैर छूती दिखीं लेकिन पीएम मोदी भी ठीक वैसे ही
भाव के साथ उनका अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान मंच पर शुभेंदु अधिकारी भी
मौजूद रहे। शुवेंदु अधिकारी ने जब पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की तो
उन्होंने शुवेंदु को भी ऐसा करने से रोक दिया। फिर पीएम ने पीठ थपथपा कर
अधिकारी का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ अपने जुड़ाव को दर्शाया।
कांथी
की रैली में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और सूबे में दो
मई के बाद बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा
कि अब बंगाल के हर घर से एक ही आवाज आ रही है कि 2 मई को दीदी (ममता
बनर्जी) जाएंगी।

Comments
Post a Comment