चोरी हुए कोरोना वैक्सीन के 90 डोज, प्रशासन में मचा हड़कंप
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन चल रहा है। कड़ी
सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाई जा रही
है और वैक्सीनेशन केंद्र के बहार भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
बावजूद इसके कोरोना वैक्सीन चोरी हो गई। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ से कोरोना वैक्सीन के 90 डोज गायब है।
इतनी
बड़ी मात्रा में कोरोना वैक्सीन के डोज चोरी होने से प्रशासन और स्वास्थ्य
विभाग में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर शिवअनंत तायल ने बताया कि 1 मार्च को
वैक्सीन डोज गिने गए थे, तब कुल 960 डोज थे। जिसमें से केवल 10 ही डोज
इस्तेमाल किए गए थे और 950 डोज बाकी थे।
3 मार्च को जब फिर से गिनती
हुई तो ८६० ही डोज निकले। इसका मतलब 90 डोज गायब है। स्वास्थ्य विभाग ने
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शिवअनंत तायल का कहना है कि उन्होंने
तत्काल सीएचएमओ डॉ. एसके शर्मा को तलब किया है। 90 डोज कैसे गायब हुए हैं
और इसे गायब करने में किसका हाथ है, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।

Comments
Post a Comment