पहले चरण के मतदान से पहले बंगाल में डला पहला वोट, वीडियो में कैद प्रक्रिया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में आर-पार की जंग जारी है। बंगाल के चुनावी रण में जीत के लिए पार्टियों का प्रचार-प्रसार चरम पर है। राज्य में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को है लेकिन इससे पहले बंगाल चुनाव के लिए पहले वोट डल चुका है। बंगाल के झारग्राम जिले में बुधवार को एक 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाल दिया है। बसंती के अलावा उसी वॉर्ड के छह अन्य लोगों ने वोट डाला। इन सभी लोगों की उम्र 80 साल से ज्यादा थी।
दरअसल, चुनाव आयोग इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का ऑप्शन दे रहा है। इसी के तहत ये वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग की एक टीम कुछ CRPF के जवानों के साथ झारग्राम में महिला के घर पर पहुंचीं, जहां वोट डलवाया गया।
31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द! रेलवे ने जारी किया बयान
जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को आने की इजाजत नहीं थी। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे एक सील लिफाफे में रख लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
बसंती के परिवारवालों के मुताबिक, वह ठीक से नहीं चल पाती हैं और ऐसे में उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना काफी मुश्किल हो सकता है। चुनाव आयोग ने जब इस सुविधा को दिया है, तो उन्होंने इसका फायदा उठाया। बता दे कि, झारग्राम जिले की चार विधानसभा में 27 मार्च यानी पहले चरण में ही वोटिंग होनी है।

Comments
Post a Comment