इंदौर में बिना मास्क के घूमे तो जाओगे जेल


इंदौर: शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सख्ती बढ़ा रहा है। हालांकि, शहर में अभी शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा, लेकिन कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसके अलावा इंदौर के जिन इलाकों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फ़ैल रहा है और जिन इलाकों में ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, वहां माइक्रो कांतेंत्मेंट जोन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अफवाह न फैले इसके लिए ग्रुप एडमिन को नियंत्रण करना होगा। इसके साथ ही इंदौर के कलेक्टर ने सभी लोगों से टीकाकरण करवाने की भी अपील की।

 दरअसल, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों और कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस बैठक में संक्रमण को रोकने के लिए कई फैसले लिए गए।
 
गौरतलब है कि, मंगलवार को इंदौर में कोविड-19 के 643 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 497 और जबलपुर में 148 नये मामले आए। प्रदेश में कुल संक्रमितों में से अब तक दो लाख 73 हजार 168 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,034 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

Comments