'साइलेंट किलर' से तबाह होगा दुश्मन, दुनिया देखेगी भारत का दम

 



नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ताकत बुधवार को और बढ़ गई है। अब 'मेक इन इंडिया' का दम दुनिया देखेगी। स्कॉर्पियन क्लास की सबमरीन INS करंज बुधवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान आईएनएस करंज को नौसेना में शामिल किया गया है।‘साइलेंट किलर’ नाम से मशहूर INS करंज मेक इन इंडिया है। इसे मेक इन इंडिया अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

कलवरी क्लास की ये तीसरी सबमरीन जब अपने मिशन पर रहती है, तो कोई आवाज़ नहीं करती है। यानी ये सबमरीन दुश्मन के इलाके में होगी, उसे नेस्तानाबूद कर रही होगी, तब कोई आवाज़ नहीं आएगी। जानकारी के मुताबिक, आईएनएस करंज की लंबाई करीब 70 मीटर की है, जबकि ऊंचाई 12 मीटर है। इस सबमरीन का वजन करीब 1600 टन का है।

बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा की साजिश! पुलिस ने बरामद किए 200 क्रूड बम

इसके अलावा ये सबमरीन मिसाइल, टॉरपीडो से लैस है, साथ ही समुद्र के भीतर ही माइन्स बिछाकर दुश्मन को तबाह करने का माद्दा रखती है। इस मेक इन इंडिया सबमरीन की ताकत ये भी है कि बिना आवाज किए हुए, बिना रडार की पकड़ में आए ये दुश्मन को नुकसान पहुंचा सकती है। यही कारण है कि लंबे वक्त तक पानी में रहकर ये सबमरीन भारती नौसेना को समुद्र में मजबूत करेगी।

आईएनएस करंज एक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है। साइज के मामले में ये सबमरीन भले ही किसी न्यूक्लियर सबमरीन से छोटी है, लेकिन सबसे घातक भी है, क्योंकि छोटा साइज होने के कारण इसे समुद्र के नीचे ढूंढ पाना मुश्किल है, जो दुश्मन के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।







Comments