घातक हो रहा कोरोना, तेजी से फ़ैल रहा डबल म्यूटेंट वेरिएंट

 



नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले में फिर तेजी से उछाल आया है। पिछले एक हफ्ते से देशभर से 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इन सभी के बीच कोरोना के नए वेरिएंट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना के डबल म्यूटेंट के मामले बढ़ गए है। सरकार ने जानकारी दी है कि, कोरोना के अब तक 771 मामले ऐसे मिले है, जो कोरोना वायरस का नए वेरिएंट से जुड़े हैं। इनमें 736 केस यूके के कोरोना वैरियंट, 34 केस साउथ अफ्रीका के वेरिएंट, एक मामला ब्राजीलियन वेरिएंट का पाया गया है।

ये सभी उन लोगों के सैंपल थे जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके आए थे या ऐसे लोगों के संपर्क में आए लोग थे। जांच में एक अहम बात ये भी पता चली है कि दिसंबर 2020 की तुलना में अब वायरस ज्यादा म्यूटेट कर रहा है। इस म्यूटेशन से बने हुए वायरस संक्रमण तेजी से फैला रहे हैं और इन पर इम्युनिटी का असर भी कम हो रहा है, जिसका मतलब है कि वायरस अब डबल अटैक कर रहा है।

महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस मिले हैं। अब केंद्र सरकार ने इसके बाद राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाने को कहा है। ऐसे में राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाना शुरू कर दी है। कहीं लॉकडाउन, तो कहीं नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है।  

कोरोना वायरस की नई लहर का एपिसेंटर महाराष्ट्र बनकर उभरा है। ऐसे में राज्य सरकार सख्त फैसले ले रही है. बुधवार को महाराष्ट्र के बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया। जिले में ये लॉकडाउन 26 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक रहेगा। बीते एक हफ्ते में लगातार मामलों में बढ़ोतरी हुई है और आगे होली का त्योहार है, ऐसे में ये सख्त फैसला लिया गया है।



Comments