आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्री, सुरक्षा के लिए चुनौती बने स्टिकी बम

 



श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसको लेकर सेना ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा  की शुनौतियों पर बड़ा बयान दिया है। CRPF ने यात्रा के दौरान स्टिकी बम को बड़ा ख़तरा मानते हुए इससे निपटने की तैयारी की बात कही है। इसके लिए उसने अमरनाथ की यात्रा में अपनी क्विक रिएक्शन टीम की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

CRPF का कहना है कि, स्टिकी बम से निपटना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि ये बम सुरक्षाबलों के साथ आम जनता को भी बहुत नुक्सान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने अपने सभी यूनिट्स और फॉर्मेशन्स को अलर्ट  कर दिया है। सीआरपीएफ का दावा है कि खतरे के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है।

CRPF ने आशंका जताई कि बम को टाइमर से सेट कर आम वाहन या सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर चिपकाने का नतीजा बहुत घातक हो सकता है।उन्होंने चेताया कि अमरनाथ यात्रा का काफिला भी आतंकियों के निशाने पर है. लिहाजा, उसे कम से कम जगहों पर रोकने का प्रयास किया जाएगा। यात्रियों को गैर निर्धारित जगहों पर नहीं रुकने की सलाह दी गई है।

सीआरपीएफ के मुताबिक, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के लिए ड्रोन और कई अन्य उपकरणों का इस्तेमाल होगा। इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ ने पुलिस के साथ बैठक की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।


Comments