25 रूपये सस्ता होगा पेट्रोल!, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

 



नई दिल्ली:
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मामलों से आम जनता की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। आम जनता को राहत देने के लिए महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजिल पवार ने कहा कि, यदि पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आता है, तो इससे राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को फायदा होगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि, यदि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला लेती है, तो हमारी सरकार पूरा समर्थन करेगी। ख़बरों के मुताबिक़, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बहस के दौरान कहा कि अगर पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाया जाए तो कीमतों में करीब 25 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 इसके अलावा दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की अपनी मांग रख चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लेकर केंद्र सरकार से आगे बातचीत करनी चाहिए. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक आपके साथ रहेंगे। देश की राजधानी के साथ-साथ पूरे देश को सरकार के इस कदम का फायदा मिलेगा।

फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई है। उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया है मुंबई में तो पेट्रोल 97.57 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही लगभग सभी शहरों में पेट्रोल All Time High Price पर चला गया है। सिर्फ इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है।

 


Comments