इंदौर: कोरोने के नियम नहीं मानने वालों पर निगम की कार्रवाई, पाकीजा सहित कई दुकानें सील

 



इंदौर:
शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में रीगल स्थित पाकीजा के शोरूम को नगर निगम से सील कर दिया है। यहां शोर्रोम के संचालक और कर्मचारियों ने मास्क नहीं ओःने थे और ना ही कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा था। इस पर निगम ने कार्रवाई करते हुए शोरूम को सील करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

इसके अलावा जेल रोड पर स्थित कई दुकानों पर भी निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां भी कर्मचारियों के बगैर मास्क के पाए जाने पर निगम ने दुकानों को सी कर दिया है। स्पेयर किंग, इंदौर बुक डिपो, अपना मोबाइल सहित अन्य दुकानों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गौरतलब है कि, बुधवार से शहर में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है।


Comments