शताब्दी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, हर तरफ धुएं का गुबार
नई दिल्ली: दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ये आग शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सी-5 बोगी में आग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि डोईवाला के क़रीब जंगल में आग लगी।
बताया जा रहा है कि, आग ने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया। बोगी की खिडकियों से आग की ऊंची-ऊंची लपते उठने लगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना दोपहर 12 बजे के बाद राईवाला और कंसरो रेलखंड पर हुई। दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को अलर्ट किया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया। रेलवे के मुताबिक, जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

Comments
Post a Comment